Rashtriya Lok Dal Uttarakhand

Rashtriya Lok Dal Uttarakhand

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rashtriya Lok Dal Uttarakhand, Political organisation, 5, Beni Bazar, Subhash Road, Dehra Dun.

Photos from Rashtriya Lok Dal Uttarakhand's post 11/04/2026

आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार में माननीय सह मंत्री श्रीमान Jayant Singh जी के प्रस्तावित हरिद्वार जिले में आगमन हेतु किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव श्री कृष्णपाल राठी जी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का दृढ़ संकल्प लिया, एवं कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की व्यवस्थाओं के लिए Rashtriya Lok Dal Uttarakhand के सभी सम्मानित समर्थकों का तहे दिल से धन्यवाद!
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित किसान प्रकोष्ठ राष्ट्रीय महासचिव श्री कृष्णपाल राठी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार पन्त जी, रालोद वरिष्ठ नेता श्री सुधीर जी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री शैलेंद्र पवार जी, प्रोफेशनल मंच प्रदेश अध्यक्ष श्री युद्धवीर सिंह जी, जिला अध्यक्ष श्री राजीव कुमार जी, प्रदेश कमेटी के श्री हरमीत सिंह जी, श्री अशोक चौधरी जी, श्री उदयवीर सिंह जी, श्री मोरध्वज जी, श्री प्रमोद डोभाल जी, श्री कपिल त्यागी जी, श्री उबैदुर रहमान मोंटी जी, श्री जयकुमार पवार जी, श्री निशांत सहरावत जी,डॉक्टर सैयद नासिर शाह जी आदि वरिष्ठ सहयोगी उपस्थित रहे।

Rashtriya Lok Dal-राष्‍ट्रीय लोक दल Team_RLD RLD ITCell

02/04/2026

प्रनवउँ पवनकुमार खल बन पावक ग्यान घन।
जासु हृदय आगार बसहिं राम सर चाप धर।।

संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव 'श्री हनुमान जयंती' के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!

पवनपुत्र श्री हनुमान जी कृपा सभी श्रद्धालुओं के उपर सदैव बनी रहे, यही कामना है।

"श्रीहनुमते नमः" सियावर रामचंद्र भगवान की जै

31/03/2026

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की पावन जयंती की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई!

सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और करुणा के शाश्वत सिद्धांतों से संपूर्ण विश्व को आलोकित करने वाली भगवान महावीर की शिक्षाएं मानवता के लिए अमर पाथेय हैं।

Photos from Rashtriya Lok Dal Uttarakhand's post 28/03/2026

प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय Rajendra Kumar Pant जी ने राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय अध्यक्षा(महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती Kapilavai Indra कपिलावई इंदिरा जी एवं तेलंगाना प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान Kapilavai Dileep Kumar कपिलावई दिलीप कुमार जी का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया दल के प्रदेश अध्यक्ष(खेल प्रकोष्ठ) Siddhant Singh सिद्धांत सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ)कमलप्रीत अरोड़ा जी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Rashtriya Lok Dal-राष्‍ट्रीय लोक दल Team_RLD RLD ITCell

27/03/2026

धर्म, सत्य और मर्यादा के प्रतीक प्रभु श्री राम के पावन जन्मोत्सव ‘श्री रामनवमी’ की सभी श्रद्धालुओं एवं देवतुल्य प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!

प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी के जीवन में शांति, संतुलन और सद्भाव बना रहे, यही मंगलकामना है।

"जय श्री राम"

27/03/2026

सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।

अष्ट सिद्धि एवं नौ निधियों की प्रदाता माँ सिद्धिदात्री की कृपा से सभी भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, चराचर जगत का कल्याण हो, यही प्रार्थना है।

"जय माँ सिद्धिदात्री"

26/03/2026

श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥

माँ महागौरी की आराधना से साधक का जीवन पवित्रता, आत्मसंयम और शक्ति से आलोकित होता है!माँ की कृपा से श्रद्धालुओं की अभिलाषाएं पूर्ण हों, जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नव ऊर्जा का संचार हो, यही प्रार्थना है।

"जय माँ महागौरी"

25/03/2026

एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥

माँ कालरात्रि, दुष्टों का संहार करने वाली एवं भक्तों को शुभ फल प्रदान करने वाली हैं! माँ भगवती से प्रार्थना है कि उनके आशीर्वाद से समस्त जगत में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

"जय माँ कालरात्रि"

24/03/2026

चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।।

माँ कात्यायनी भक्तों के भय,रोग एवं शोक-संतापों को हरने वाली हैं! माँ भगवती की कृपा से अखिल संसार का कल्याण हो, हर हृदय में शांति, शक्ति और सद्भाव का वास हो, यही प्रार्थना है।

"जय माँ कात्यायनी"

23/03/2026

इंकलाब की ज्योति प्रज्वलित करने वाले अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है!

आज बलिदान दिवस पर वीर हुतात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि।

"भारत माता जी जय"

23/03/2026

सिंहासनगता नित्यं प‌द्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।

माँ स्कन्दमाता के 'वात्सल्य' की छाया चराचर जगत पर सदा बनी रहे! चहुंओर समृद्धि, सुख-शांति व सौभाग्य का वास हो, यही प्रार्थना है।

"जय माँ स्कन्दमाता"

22/03/2026

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तप‌द्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

माँ कूष्माण्डा के आशीर्वाद से समस्त भक्तों का जीवन सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता से आलोकित हो!संपूर्ण सृष्टि का मंगल हो,यही प्रार्थना है।

"जय माँ कूष्माण्डा"

Want your business to be the top-listed Government Service in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Culinary Team

Attire

Telephone

Address


5, Beni Bazar, Subhash Road
Dehra Dun
248001