वार्ड 3 स्वामी विवेकानंद मण्डल

वार्ड 3 स्वामी विवेकानंद मण्डल

Share

सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास
21 कैंट विधानसभा
भारतीय जनता पार्टी

17/04/2026

देहरादून की प्रथम महिला विधायक जी को उत्तराखंड विधानसभा की विशेषाधिकार समिति, लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति तथा सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम समिति में सदस्य मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपका जनसेवा के प्रति समर्पण, क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास और जनता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आपके नेतृत्व में देहरादून निरंतर विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करता रहे, यही कामना है।

साथ ही आपके जन्मदिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान बद्री-केदार से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें तथा अपनी कृपा सदैव आप पर बनाए रखें।







17/04/2026

“पुस्तकें वो साधन हैं जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं।”


महान शिक्षाविद्, प्रख्यात दार्शनिक, भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं ‘भारत रत्न’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन और विनम्र श्रद्धांजलि।

उन्होंने अपने विचारों, ज्ञान और शिक्षा के प्रति समर्पित जीवन से भारतीय समाज को नई दिशा प्रदान की। उनका मानना था कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि मनुष्य के चरित्र, नैतिकता और मानवीय मूल्यों को विकसित करने का सशक्त साधन है।

डॉ. राधाकृष्णन जी का प्रेरणादायी जीवन हमें सदैव सत्य, ज्ञान और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। उनके आदर्श और विचार आने वाली पीढ़ियों को एक जागरूक, सशक्त और मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण के लिए सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।

#डॉ_सर्वपल्ली_राधाकृष्णन

#शिक्षा

#प्रेरणा

#भारत_रत्न

17/04/2026

लोकप्रिय जननेता, प्रखर वक्ता एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

चंद्रशेखर जी भारतीय राजनीति के उन विरले नेताओं में से थे जिन्होंने सादगी, स्पष्टवादिता और जनसेवा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया। उन्होंने सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज़ को बुलंद करने का कार्य किया और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया।

“यंग टर्क” के रूप में प्रसिद्ध चंद्रशेखर जी अपनी निर्भीक विचारधारा और प्रखर वक्तृत्व के लिए जाने जाते थे। उनका जीवन संघर्ष, सिद्धांत और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। भारत की एकता, अखंडता और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।

राजनीति को जनसेवा का माध्यम मानने वाले चंद्रशेखर जी का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।


#चंद्रशेखर
#भारत_के_पूर्व_प्रधानमंत्री
#प्रेरणास्रोत
#भारत_की_राजनीति

Photos from वार्ड 3 स्वामी विवेकानंद मण्डल's post 15/04/2026

*📍 बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह | शक्ति केंद्र-3, बूथ 143*

*कल कहरी गाँव स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाई गई।* 🙏

*मुख्य अतिथि:*
- *श्री जोगिंदर सिंह पुंडीर जी*, प्रदेश अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती
- *श्री विनोद पंवार जी*, उपाध्यक्ष, कैंट बोर्ड
- *श्रीमती सुप्रिया डोभाल जी*, अध्यक्ष, महिला मोर्चा स्वामी विवेकानंद नगर मण्डल

*विशिष्ट उपस्थिति:*
श्री राधेश्याम जी [अध्यक्ष, बूथ 143], श्री हीरा सिंह गोसाई जी [अध्यक्ष, बूथ 136], श्रीमती बिमला मेहरा जी, श्रीमती रीना लामा जी, श्रीमती रिया नैथानी जी, श्रीमती पूजा दत्ता,श्रीमती कंचन झा जी, श्रीमती इंदु अरोड़ा जी, श्रीमती रुक्मणि गर्ग जी, श्री उदय दत्ता जी ,श्री मनोज कुमार जी, श्री राजीव कुमार जी, श्री ललित जी, श्री वीरेंद्र जी, श्री अरुण जी, श्री राजेश सैन जी [जिला मंत्री, ओबीसी मोर्चा], श्री इंदल कुमार जी एवं समस्त वरिष्ठ-कनिष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ता।

*कार्यक्रम संयोजन:* बड़े भाई *नवीन कुमार जी*, जिला कोषाध्यक्ष, SC मोर्चा एवं बूथ अध्यक्ष *श्री राधेश्याम जी* के कुशल नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

बाबा साहेब के *‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’* के मंत्र को आत्मसात कर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण हेतु हम सभी संकल्पित हैं।

*जय भीम! जय भारत! जय संविधान!* 🇮🇳

#डॉ_भीमराव_अंबेडकर #शक्ति_केंद्र_3 Dehradun BJPUttarakhand क्रीड़ा_भारती जय_भीम संविधान_निर्माता SocialJustice 14April

---

Photos from अमित चौधरी's post 08/04/2026
Photos from Jogendra Singh Pundir's post 29/03/2026
20/03/2026

भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद

20/03/2026

मां ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद आपके हर कदम को सफलता की ओर ले जाए।
चैत्र नवरात्रि द्वितीया की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌼🙏

11/03/2026

अद्वितीय वीरता, अटूट राष्ट्रनिष्ठा और धर्मरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले #छत्रपति_संभाजी_महाराज_जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

मुगल अत्याचारों और विपरीत परिस्थितियों के बीच भी उन्होंने अदम्य साहस, स्वाभिमान और अटूट संकल्प का परिचय दिया। धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए उन्होंने असहनीय यातनाएँ सह लीं, लेकिन अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।

उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि मातृभूमि, स्वाभिमान और धर्म की रक्षा के लिए किसी भी कठिनाई से पीछे नहीं हटना चाहिए। उनका त्याग, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति सदैव हमें देशभक्ति, साहस और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी।

कोटि-कोटि नमन।

#छत्रपति_संभाजी_महाराज
#वीरता
#धर्मरक्षा
#मराठा_साम्राज्य
#भारत_का_गौरव

Want your business to be the top-listed Government Service in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Prem Nagar
Dehra Dun
248001