Uttarakhand Cooperative Union

Uttarakhand Cooperative Union

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Uttarakhand Cooperative Union, Government Organization, UCF SADAN Deep Nagar Second Floor Near Rishpana Pool, Dehra Dun.

Uttarakhand Regional Co-Operative Union Ltd., Dehradun has been formed on 16.02.2018 through registration number-U-11.Uttarakhand Regional Co-Operative Union Ltd., Dehradun has the following objective to make it strong, self-reliant and self-reliant.

27/05/2026

Dr Dhan Singh Rawat

माननीय सहकारिता मंत्री, उत्तराखंड सरकार डॉ. धन सिंह रावत द्वारा आज जनपद टिहरी स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा सेममुखेम एवं साधन सहकारी समिति सेममुखेम का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बैंक एवं समिति की कार्यप्रणाली, किसानों एवं स्थानीय उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं तथा जनहित से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रदेश सरकार किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सहकारी संस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि जनहित एवं ग्रामीण विकास में सहकारी संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा सरकार सहकारिता आंदोलन को गांव-गांव तक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

#डॉ_धन_सिंह_रावत िहरी #सहकारिता_विभाग Dr Dhan Singh Rawat

26/05/2026

Amit Shah Ministry of Cooperation, Government of India Uttarakhand Cooperative Development Programme - UKCDP NABARD Online National Council for Cooperative Training Pushkar Singh Dhami Dr Dhan Singh Rawat

माननीय सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा आज जनपद टिहरी अंतर्गत बहुदेशीय साधन सहकारी समिति, साबली चम्बा का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान समिति के कार्यों, व्यवस्थाओं एवं किसानों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही समिति की प्रगति, पारदर्शिता एवं सहकारिता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

माननीय मंत्री जी ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना तथा किसानों को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

#सहकारिता_विभाग
#डॉ_धन_सिंह_रावत
िहरी
#सहकारिता
#किसान_हित
#ग्रामीण_विकास
#उत्तराखंड

Dr Dhan Singh Rawat

Photos from co-operative department Uttrakhand's post 18/05/2026

यह सहकारिता विभाग उत्तराखंड का ऑफिशियल फेसबुक पेज है।

16/05/2026

बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए चमोली जिला सहकारी बैंक के माध्यम से मोबाइल एटीएम सेवा उपलब्ध है।

Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Cooperation, Government of India Narendra Modi Amit Shah Pushkar Singh Dhami Dr Dhan Singh Rawat NABARD Online Manglam Tripathi

Photos from Uttarakhand Cooperative Union's post 16/05/2026

आज सभी दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार।

Photos from Uttarakhand Cooperative Union's post 15/05/2026

*आवास संघ करेगा सहकारिता से जुड़े निर्माण कार्य: डॉ धन सिंह रावत*

*समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री ने दिये अधिकारियों को निर्देश*

*कहा, शीर्ष सहकारी संस्था करेगी सामुहिक सहकारी खेती योजना का संचालन*

देहरादून, 16 मई 2026
सूबे में सहकारिता से जुड़े सभी निर्माण कार्य उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ के माध्यम से किये जायेंगे। आवास संघ कार्यदायी संस्था के तौर पर 10 करोड़ की लागत के सभी काम करेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा राज्य की महत्वाकांक्षी माधो सिंह भंडारी सामूहिक सहकारी खेती योजना का संचालन अब किसी शीर्ष सहकारी संघ के माध्यम से किया जायेगा, ताकि योजना का अधिकतम लाभ आम लोगों को मिल सके।

सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ के कार्यों की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सहकारिता से जुड़े सभी निर्माण कार्यों अब आवास एवं निर्माण संघ के माध्यम से कराये जाय। उन्होंने 10 करोड़ तक के लागत के सभी निर्माण कार्य की जिम्मेदारी आवास संघ को देने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

डॉ रावत ने राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना की समीक्षा करते हुये कहा कि माधो सिंह भंडारी सामूहिक सहकारी खेती योजना का लाभ अधिक अधिक लोगों को मिले। इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को योजना का संचालन शीर्ष सहकारी संस्था या फेडरेशन के माध्यम से कराने के निर्देश दिये। विभागीय मंत्री ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से राज्य में कृषि, स्वरोजगार एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है। सरकार का प्रयास है कि सहकारिता मॉडल को गांव-गांव तक पहुंचाकर आम लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

बैठक में उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ की प्रबंध निदेशक ईरा उप्रेती ने पावर पॉइंट के माध्यम से प्रस्तुतिकरण देते हुये बताया कि वर्तमान में आवास एवं निर्माण संघ को कुल 102 निर्माण कार्य आवंटित किए गए हैं, जिनकी कुल लागत लगभग 41 करोड़ 60 लाख रुपये है। इनमें से 51 कार्य संघ द्वारा पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि शेष कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर हैं। उन्होंने परियोजनाओं की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की जानकारी भी विभागीय मंत्री के समक्ष रखी।

वहीं राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के परियोजना निदेशक आनंद शुक्ला द्वारा परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट समीक्षा बैठक में रखी।

बैठक में सचिव सहकारिता डॉ. इकबाल अहमद, निबंधक सहकारिता डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, अनु सचिव श्री सुरेंद्र दत्त बेलवाल, संयुक्त निबंधक श्री नीरज बेलवाल, श्री एम.पी. त्रिपाठी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

#सहकारिता_से_समृद्धि #ग्रामीण_विकास Ministry of Cooperation, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India Amit Shah Pushkar Singh Dhami Dr Dhan Singh Rawat Anand Shukla Manglam Tripathi

Photos from Uttarakhand Cooperative Union's post 15/05/2026

देहरादून।
सहकारिता मंत्री उत्तराखंड डॉ. धन सिंह रावत महोदय द्वारा आज प्रेमनगर स्थित उत्तराखंड कोऑपरेटिव रेशम फेडरेशन लिमिटेड के सिल्क पार्क भवन मुख्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने दून सिल्क रिटेल आउटलेट, रेशम वस्त्र बुनाई कार्यशाला, प्रशिक्षण केंद्र एवं कार्यालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. रावत ने रेशम उद्योग से जुड़े बुनकरों एवं कारीगरों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अनुभवों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा बुनकरों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार रेशम उद्योग को बढ़ावा देने एवं इससे जुड़े कारीगरों के हितों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि रेशम उद्योग स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
उन्होंने कहा कि बुनकरों एवं कारीगरों को आधुनिक प्रशिक्षण, विपणन सुविधा तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उत्तराखंड के रेशम उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल सके।
निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#सहकारिता_से_समृद्धि Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Cooperation, Government of India Amit Shah Dr Dhan Singh Rawat Anand Shukla

Photos from Uttarakhand Cooperative Union's post 03/05/2026

आज सभी प्रमुख समाचार पत्रों में समीक्षा बैठक से संबंधित समाचार को विशेष रूप से प्रकाशित किया गया है।

#न्यूज Dr Dhan Singh Rawat Ministry of Cooperation, Government of India #ग्रामीण_विकास

03/05/2026

मोटा अनाज बदल रहा तस्वीर मिलेट्स मिशन
से किसानों की हो रही आमदनी।

#सहकारिता_से_समृद्धि Ministry of Cooperation, Government of India Amit Shah Pushkar Singh Dhami Press Information Bureau - PIB, Government of India Dr Dhan Singh Rawat

Want your business to be the top-listed Government Service in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


UCF SADAN Deep Nagar Second Floor Near Rishpana Pool
Dehra Dun
248001

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm