27/12/2025
स्मृति विकास संस्थान द्वारा आयोजित स्वदेशी महोत्सव का उदघाट्न माननीय मंत्री श्री Ganesh Joshi जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बहुत सुन्दर स्टॉलों के साथ साथ विशेष प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया।
स्वदेशी महोत्सव विभिन्न विकास कार्य को जन सामान्य तक पहुंचने लघु उद्योगों को रोजगार देने एवं लोकल के क्षेत्र की प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु एक सार्थक प्रयास एवं सशक्त मंच है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आप सभी का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है।
08/12/2025
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्मृति विकास संस्थान द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की प्रेरणा से मा. प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के "हर घर स्वदेशी-घर घर स्वदेशी" आह्वान के साथ #स्वदेशी_महोत्सव व "उत्तराखण्ड विकास प्रदर्शनी" का भव्य दिव्य आयोजन परेड ग्राउण्ड, देहरादून में दिनांक 08 दिसम्बर से 14 दिसम्बर 2025 तक किया जा रहा है।
आप सभी सादर आमंत्रित है।
04/02/2025
माननीय मंत्री श्री मोहन सिंह गांववासी जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
23/08/2023
स्वावलंबी भारत अभियान के तहत विश्व उद्यमिता पखवाड़े के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्विद्यालय हरिद्वार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक रामकुमार चौधरी मुख्य वक्ता के नाते सम्मिलित हुए, इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री प्रशान्त गौड़ जी,प्रांत छात्रा प्रमुख अंजलि राणा जी,विशाल भारद्वाज जी,अमन जी,आशु मलिक जी,अश्विनी चौधरी जी,विभाग छात्रा प्रमुख शिखा जी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
01/08/2023
Swadeshi Jagaran Manch के क्षेत्रीय संयोजक एवं पूर्व संगठन मंत्री ABVP Uttaranchal श्री Surendra जी भाईसाहब को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु महादेव से आप के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करती हूँ, आपका मार्गदर्शन सदैव बना रहे।
Pushkar Singh Dhami
स्वदेशी जागरण मंच, उत्तराँचल
11/06/2023
आज हरिद्वार के लक्सर में,स्वदेशी जागरण मंच, किसान संघ, सहकार भारती, विद्यार्थी परिषद, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा श्री रामकुमार चौधरी के प्रांत संयोजक बनने पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया💐💐💐