NSS GPGC Maldevta

Directions

NSS GPGC Maldevta official NSS GPGC, MALDEVTA page

I got 3 reactions on my recent top post! Thank you all for your continued support. I could not have done it without you....
20/09/2024

I got 3 reactions on my recent top post! Thank you all for your continued support. I could not have done it without you. 🙏🤗🎉

आज दिनांक 20 सितंबर 2024 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं नमामि गंगे प्रकोष्ठ...
20/09/2024

आज दिनांक 20 सितंबर 2024 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं नमामि गंगे प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में "स्वच्छता ही सेवा अभियान -2024" के अंतर्गत महाविद्यालय स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की स्वच्छता एवं सिंगल उपयोग प्लास्टिक को एकत्रित कर उसका निस्तारण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 विनोद प्रकाश अग्रवाल जी द्वारा किया गया, जिसमें प्राचार्य द्वारा सभी स्वयंसेवकों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक के कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा उसमें सभी स्वयंसेवियों को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए कहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुमन सिंह गुसांई, सदस्य डॉ प्रत्यूषा ठाकुर एवं महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर डीपी सिंह, प्रोफेसर वशिष्ठ, प्रोफेसर एम एस पंवार, प्रोफेसर जीसी डंगवाल, डॉ डिंपल भट्ट, डॉ पूजा रानी, डॉ लीना रावत एवं छात्र संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

आज दिनांक 12 अगस्त 2024 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार नमामि गंगे प्रकोष्ठ ...
12/08/2024

आज दिनांक 12 अगस्त 2024 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार नमामि गंगे प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, तिरंगा श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता अभियान इत्यादि के अंतर्गत आज सर्वप्रथम तिरंगा प्रतिज्ञा का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल जी द्वारा तिरंगा प्रतिज्ञा की शपथ महाविद्यालय की समस्त अध्यापक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को राष्ट्रध्वज तिरंगे को सम्मान के साथ अपने घरों में फहराने के लिए तथा तथा परिजनों एवं मित्रों को हमारे देश के राष्ट्रीय प्रतीकों, स्मारकों, चिन्हों एवं मूल्यों का आदर करने के लिए प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉक्टर कविता कला एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुमन गोसाई, रंजन अधिकारी डॉक्टर रेखा चमोली एवं वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर यतीश वशिष्ठ, प्रोफेसर एम एस पवार, प्रोफेसर ज्योति खरे, प्रोफेसर गिरीश डंगवाल, डॉ0 अनीता चौहान, डॉ• प्रत्यूषा ठाकुर डॉ• रितु कश्यप, डॉ डॉक्टर प्रोफेसर पूजा कुकरेती प्रोफेसर रीना डॉ पूजा रानी, डॉ उमा पपनोई इत्यादि एवं श्री विनोद मेहरा जी गुंजन, भानु प्रिया ,पंकज एवं एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य, मनीष, हिमांशु, रोहित, देवांग बड़ी संख्या में छात्र छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

22/03/2024
विद्यार्थी, गांधी जी के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक दायित्व को समझे:  प्रोफेसर डी पी सिंहराजकीय स्नातकोत्तर महाविद्याल...
14/03/2024

विद्यार्थी, गांधी जी के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक दायित्व को समझे: प्रोफेसर डी पी सिंह

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर, देहरादून, का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ आज ग्राम सभा अस्थल में किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डी0पी0 सिंह की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान श्रीमती आरती खन्ना तथा महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के शुभारंभ के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को एनएसएस के कार्यों में भागीदार बनने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को याद करके अपने आप को आत्मसात कर सामाजिक दायित्व का बोध कराया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का पहला कर्तव्य अध्ययन है उसके साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपना सहयोग प्रदान करना है, इस सात दिवसीय विशेष शिविर योजना से छात्र-छात्राओं में स्नेह, सहानुभूति, सहिष्णुता, समर्पण जैसे भाव पैदा होते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रोफेसर ज्योति खरे ने छात्र-छात्राओं को सेवा भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि श्रीमती आरती खन्ना ने अपने वक्तव्य में इस महाविद्यालय की छात्रा के रूप में व्यतीत अपने विद्यार्थी जीवन को याद कर राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्येय वाक्य "स्वयं से पहले आप" के बारे में बताया कि दूसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण की सराहना करने वाले बने तथा दूसरों को सम्मान तथा श्रेय देने में विश्वास रखें तभी एक सच्चा स्वयंसेवी बनता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर अनीता चौहान ने छात्र-छात्राओं को ऐसे समुदाय जिनके बीच उनकी संस्था स्थित है के साथ जीवंत संपर्क बनाने की सलाह देते हुए कहा कि कुछ ऐसा सकारात्मक कार्य करना चाहिए जो कि ग्रामीणों के लिए प्रेरणा स्रोत बने और इन 7 दिनों में गांव में रहकर गांव को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग प्रदान करना करें।
नमामि गंगे की नोडल अधिकारी डॉ कविता काला ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्हें सामाजिक दायित्वों का बोध कराया । राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुमन सिंह गुसांई ने सभी स्वयंसेवियों को सात दिवसीय शिविर में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा विस्तार से बताई तथा छात्र-छात्राओं को अपने कार्यों को पूर्ण करने तथा अपने राष्ट्र को सुखी, संपन्न स्वस्थ- शिक्षित और समृद्धि शील बनाने में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया तथा अतिथियों का स्वागत किया।
उद्घाटन समारोह के संचालन कर्ता डॉ श्रुति चौंकियाल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिवादन के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं कार्यों का विस्तृत वर्णन करते हुए छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में प्रतिभाग करने तथा राष्ट्र सेवा योजना के लक्ष्य गीत को गाने के लिए प्रेरित किया। अंत में डॉ रश्मि नौटियाल द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर यतीश वशिष्ठ, प्रोफेसर सविता वर्मा, डॉ अनीता चौहान, डॉ कविता काला, डॉ सरिता तिवारी डाॅ डिंपल भट्ट, डॉ रीना डॉ पूजा रानी डॉ लीला रावत, डॉ मनीष सांगवान , डॉ प्रत्यूषा ठाकुर, डॉ उमा पपनोई, ममता चौहान एवं पूर्व एवं वर्तमान छात्र संघ के पदाधिकारी उदित मौर्य, शशांक सिंह, मनीष रावत, किरण कोठारी, कनिष्का पाल, अंकित, जुगरण, अंशुल, लक्ष्मी, महक, शीतल, उषा जवारी इत्यादि उपस्थित थे

राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर के नमामि गंगे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सौजन्य से आज दिनांक 28 फरवरी...
28/02/2024

राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर के नमामि गंगे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सौजन्य से आज दिनांक 28 फरवरी 2024 को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल जी के सानिध्य में मालदेवता शिवालय में महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापक कर्मचारी स्वयंसेवी छात्र छात्राओं द्वारा मंदिर प्रांगण की सफाई के साथ-साथ गंगा आरती एवं यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकगण एवम कर्मचारी गणों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया

आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दिवस पर...
26/01/2024

आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस दिवस पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए तिरंगा फहराया और महाविद्यालय परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
उक्त कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों तथा महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकगणों द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 दक्षा जोशी, प्रो0 अरुण अग्रवाल, प्रो0 यतीश वशिष्ठ , प्रो0 महेंद्र सिंह पंवार, प्रो0 सुरेश नौटियाल, प्रो0 पूजा कुकरेती , प्रो0 गिरीश डंगवाल , डॉ कविता काला, डॉ नरेश चौहान,डॉ सरिता तिवारी , डॉ रितु कश्यप, डॉ रेखा चमोली,डॉ डिंपल भट्ट, डॉ सुमन सिंह गुसांई, डॉ शैलेंद्र सिंह , तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Address

Maldevta Raipur
Dehra Dun
248001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS GPGC Maldevta posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share