21/07/2026
मऊगंज के लाल ने जंतर मंतर में प्रदर्शन के दौरान दिखाया घायल होने के बावजूद भी दम।
राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर मैदान में सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके एवं सोनम वांगचुक के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा था और आज सभी प्रदर्शनकारी संसद भवन का घेराव करने के लिए जा रहे थे इसी बीच पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया दावा किया जा रहा है कि इस लाठी चार्ज में मऊगंज के अनिल सिंह उसमें घायल हो गए।
वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि अनिल सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है इसके बावजूद भी वह लगातार प्रदर्शन में शामिल रहे और छात्रों के हित की लड़ाई में डटे रहे। अनिल सीनियर कहते हुए भी दिखाई दे रहे हैं कि अभी हार नहीं मानूंगा सरकार मेरी नौकर है और मैं राजा सरकार को मैं चुनता हूं मुझे सरकार नहीं।
हालांकि सरकार के डेलिगेशन ने प्रदर्शनकरियो से बातचीत की जहां जेपी नड्डा ने कार्यवाही की बात न करने की कही है वही प्रदर्शनकारियों की तीन प्रमुख मांगे हैं जिसमें से पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, सोनम वांगचुक को रिहा किया जाए, और तीसरी सबसे प्रमुख मार्ग नीट पेपर में गड़बड़ी होने पर 20 छात्रों ने आत्महत्या कर ली जिनके परिजनों को एक-एक करोड रुपए सरकार मुआवजा के तौर पर दे।