Stop infection before they start, keep your cattle safe!
Animal Husbandry, Dairying & Fisheries, Uttarakhand
The Official page of the Animal Husbandry Department, Uttarakhand.
02/06/2026
पशुपालन विभाग, जनपद पिथौरागढ़ द्वारा जोहार मुनस्यारी डॉक्टर एसोसिएशन के सहयोग से विकासखंड सभागार, मुनस्यारी में एक पशुपालक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 70 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. कविता महर थीं। गोष्ठी में श्री अशीम रावत, हेथा ऑर्गेनाइजेशन ने स्वदेशी गौवंश के संरक्षण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. भूपेन्द्र सिंह जंगपांगी ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डी.एस. मार्तोलिया ने कृत्रिम गर्भाधान (AI) एवं टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की। डॉ. प्रियंका सती ने भेड़ एवं ऊन विकास कार्यक्रम से संबंधित योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी उपस्थित पशुपालकों को प्रदान की।
गोष्ठी के दौरान क्षेत्र के पाँच प्रगतिशील पशुपालकों को पशुपालन एवं ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता श्रीराम सिंह धर्मसत्तू, अध्यक्ष मल्ला जोहार विकास समिति ने की।
02/06/2026
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 योगेश अग्रवाल महोदय के निर्देशन में जनपद अल्मोड़ा में शिविरो का आयोजन किया जा रहा है
इसी क्रम में दिनांक 31 मई 2026 को विकासखण्ड लमगड़ा के पशु चिकित्सालय जैंती के अन्तर्गत मेरगांव में बहुउद्देशीय शिविर में पशुपालन विभागीय स्टॉल के माध्यम से 35 पशुपालकों को लाभान्वित किया गया, 75 पशुओं की दवाईयां वितरित की गई,शिविर में पशुपालकों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गईं।शिविर में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी के साथ पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ कमल दुर्गापाल, डॉ0 लक्षिता आजाद , पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी श्री महेश चन्द्र आर्या, क्षेत्र प्रसार अधिकारी श्री ललित मोहन भाकुनी उपस्थित रहे।
01/06/2026
विश्व दुग्ध दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
27/05/2026
बद्री गाय के संरक्षण के लिए संकल्पित रूप से हर संभव कदम उठा रही है राज्य सरकार!
पशुपालन विभाग की योजनाएं आज गांव-गांव में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन रही हैं।
Saurabh Bahuguna Sanmvaad
CM Sanmvaad
04/05/2026
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नैनीताल डॉ.डी.सी.जोशी द्वारा विकासखंड रामनगर, रामगढ़ एवं कोटा बाग के समस्त बी पी ए यूजर्स की ऑनलाइन वीसी के माध्यम से भारत पशुधन ऐप पर एंट्रीज की समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत AI ,PD,CB एवं वैक्सीनेशन बड़े एवं छोटे पशु प्रगति की भौतिक एवं BPA एंट्रीज की समीक्षा की गई। जिनकी प्रगति न्यून पाई गई उन्हें चेतावनी निर्गत करते हुए अगले सप्ताह होने वाली समीक्षा तक सत प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
04/05/2026
1962 एप में मिलेगी हर आवश्यक जानकारी!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Pashudhan Bhawan, Mothrowala
Dehra Dun
248001
Opening Hours
| Monday | 10am - 5pm |
| Tuesday | 10am - 5pm |
| Wednesday | 10am - 5pm |
| Thursday | 10am - 5pm |
| Friday | 10am - 5pm |
| Saturday | 10am - 5pm |
