Anthropological Survey of India, North West Regional Centre, Dehradun

Anthropological Survey of India, North West Regional Centre, Dehradun

Share

Anthropological Survey of India, Ministry of Culture, Govt. of India, North West Regional Centre, Dehradun

Photos from Anthropological Survey of India, North West Regional Centre, Dehradun's post 26/01/2025

भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय केंद्र देहरादून परिसर में आज 26 जनवरी 2025 को 76वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कार्यालय प्रमुख डा. अभिषिकता घोष रॉय जी द्वारा किया गया। कार्यालयध्यक्ष ने अपने संबोधन में आज के दिन व संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला।

Photos from Anthropological Survey of India, North West Regional Centre, Dehradun's post 29/11/2024

The Anthropological Survey of India, North-West Regional Centre, Dehradun, has set up an engaging exhibition titled "Unveiling Humanity: An Anthropological Kaleidoscope" in the 19th Uttarakhand State Science & Technology Congress. The event, organized by the Uttarakhand State Council for Science and Technology (UCOST), is being held from 28th to 30th November 2024 at Doon University, Dehradun. The congress and the exhibition were inaugurated on 28th November 2024 by Hon’ble Chief Minister of Uttarakhand Shri Pushkar Singh Dhami, and Hon’ble Governor of Uttarakhand Shri Gurmeet Singh. The exhibition showcases tribal culture and heritage of Uttarakhand, rare specimens from the Shivalik excavations and skeletal remains from Roopkund Lake, facilities like BMI and body fat monitoring for visitors along with publications by the Anthropological Survey of India which are available for purchase.

भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून ने 19वीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांग्रेस में "मानव का अनावरण: एक मानवशास्त्रीय केलिडोस्कोप" शीर्षक से एक आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया है। यह आयोजन उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) द्वारा 28 से 30 नवंबर 2024 तक दून विश्वविद्यालय, देहरादून में किया जा रहा है।

इस कांग्रेस और प्रदर्शनी का उद्घाटन 28 नवंबर 2024 को माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी, और माननीय राज्यपाल, उत्तराखंड श्री गुरमीत सिंह द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में उत्तराखंड की जनजातीय संस्कृति और धरोहर, शिवालिक उत्खनन से प्राप्त दुर्लभ नमूने, रूपकुंड झील से प्राप्त कंकाल अवशेष, आगंतुकों के लिए बीएमआई और बॉडी फैट मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं, और भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण द्वारा प्रकाशित पुस्तकें, जो बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, प्रदर्शित की गई हैं।

08/10/2024

A glimpse of the fieldwork conducted among the Buksa community of Uttarakhand under the National project ' Gut Microbial Genomic Study among the PVTGs of India'.

Photos from Anthropological Survey of India, North West Regional Centre, Dehradun's post 08/10/2024

विशेष स्वच्छता अभियान 4.0’ के अंतर्गत भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, उत्तर-पश्चिम क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून में अक्टूबर माह को ‘स्वच्छता माह’ के रूप मे मनाए जाने के क्रम मे कार्यालय के उपस्थित सदस्यों के सक्रिय सहभागिता से आज 08 अक्टूबर 2024 को कार्यालय परिसर में ट्रांसिट के सामने के गार्डन क्षेत्र की साफ-सफाई का कार्य किया गया।

As part of the 'Special Cleanliness Campaign 4.0,' the staff at the Anthropological Survey of India, North-West Regional Centre, Dehradun, came together today to clean up the garden area in front of the transit facility. Celebrating October as 'Cleanliness Month,' we're committed to maintaining a green and clean environment!

Photos from Anthropological Survey of India, North West Regional Centre, Dehradun's post 07/10/2024

As part of the "Special Cleanliness Campaign 4.0," October is being observed as "Cleanliness Month" at the Anthropological Survey of India, North-West Regional Centre, Dehradun. Today, on October 7, 2024, with active participation from the staff members, a thorough cleaning of the library roof was carried out.
विशेष स्वच्छता अभियान 4.0’ के अंतर्गत भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, उत्तर-पश्चिम क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून में अक्टूबर माह को ‘स्वच्छता माह’ के रूप मे मनाए जाने के क्रम मे कार्यालय के उपस्थित सदस्यों के सक्रिय सहभागिता से आज 07 अक्टूबर 2024 को कार्यालय भवन के पुस्तकालय के छत की साफ-सफाई का कार्य किया गया।

Photos from Anthropological Survey of India, North West Regional Centre, Dehradun's post 04/10/2024

As part of the 'Special Cleanliness Campaign 4.0', on the fourth day of 'Cleanliness Month' being observed in October at the North-West Regional Centre of the Anthropological Survey of India in Dehradun, on October 4, 2024, the staff members actively participated in cleaning the roof of the DNA Lab in the office premises.

‘विशेष स्वच्छता अभियान 4.0’ के अंतर्गत भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, उत्तर-पश्चिम क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून में अक्टूबर माह में मनाए जा रहे ‘स्वच्छता माह’ के चौथे दिन, दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को कार्यालय के उपस्थित सदस्यों की सक्रिय सहभागिता से कार्यालय के डी.एन. ए. लैब की छत की साफ-सफाई का कार्य किया गया।

Photos from Anthropological Survey of India, North West Regional Centre, Dehradun's post 03/10/2024

‘विशेष स्वच्छता अभियान 4.0’ के अंतर्गत भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, उत्तर-पश्चिम क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून में अक्टूबर माह में मनाए जा रहे ‘स्वच्छता माह’ के तीसरे दिन 03 अक्टूबर 2024 कार्यालय के उपस्थित सदस्यों के सक्रिय सहभागिता से कार्यालय के विंग-बी के छत की साफ-सफाई का कार्य किया गया।
As part of the 'Special Cleanliness Campaign 4.0', the North-West Regional Centre of the Anthropological Survey of India in Dehradun continued its observance of 'Cleanliness Month' on October 3, 2024. On this day, with the active participation of the staff members, the roof of Wing-B in the office premises was thoroughly cleaned.

Photos from Anthropological Survey of India, North West Regional Centre, Dehradun's post 02/10/2024

‘विशेष स्वच्छता अभियान 4.0’ के अंतर्गत भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, उत्तर-पश्चिम क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून में अक्टूबर माह में मनाए जा रहे ‘स्वच्छता माह’ के दूसरे दिन 02 अक्टूबर 2024 एवं महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर कार्यालय के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर स्वच्छता कार्यक्रम और स्वच्छता के प्रति अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन की प्रतिज्ञा ली और साथ ही स्वच्छता कार्य में भाग लेकर कार्यालय प्रांगण के वाहन पार्किंग क्षेत्र की साफ सफाई का कार्य किया।
As part of the 'Special Cleanliness Campaign 4.0', the North-West Regional Centre of the Anthropological Survey of India in Dehradun actively participated in the observance of 'Cleanliness Month' on October 2, 2024, which also marked the birth anniversary of Mahatma Gandhi. On this occasion, all attendees paid tribute to Mahatma Gandhi and took a pledge to uphold their responsibility towards maintaining cleanliness. Following this, all the staff members engaged in a cleanliness drive, focusing on tidying up the vehicle parking area within the office premises.

Photos from Anthropological Survey of India, North West Regional Centre, Dehradun's post 02/10/2024

भारत के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “स्वच्छता अभियान कार्यक्रम” के ‘विशेष स्वच्छता अभियान 4.0’ के अंतर्गत भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, उत्तर-पश्चिम क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून में अक्टूबर माह को ‘स्वच्छता माह’ के रूप मे मनाया जा रहा है। आज दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण द्वारा “स्वच्छता माह” की औपचारिक शुरुआत किया गया। आज के इस कार्यक्रम मे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूतपूर्व विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर विजय शंकर सहाय मुख्य अतिथि और वक्ता के तौर पर आमंत्रित थे। कार्यक्रम के अगले सोपान मे मुख्य वक्ता प्रोफेसर सहाय जी ने ‘भारतीय संस्कृति और स्वच्छता’ विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया और अंत मे मुख्य अतिथि, कार्यालय अध्यक्ष डा अभिषिकता घोष राय जी और कार्यालय के सभी सदस्यों द्वारा कार्यालय प्रांगण मे साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम का समन्वयन डा राज कुमार, सह-अनुसंधानकर्ता (सां) एवं संचालन डा विजय कुमार, सह-अनुसंधानकर्ता (सां) द्वारा किया गया और डा रविन्द्र कुमार कोशल, मानवविज्ञानी (सां) जी द्वारा इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि, कार्यालय अध्यक्ष और कार्यालय के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
As part of “Swachh Bharat Abhiyan” initiative and under the “Special Cleanliness Campaign 4.0,” the Anthropological Survey of India, North-West Regional Centre, Dehradun, is celebrating October as “Cleanliness Month.” Today, on 1st October 2024, the “Cleanliness Month” was officially inaugurated with a tree-planting ceremony under the “Ek Ped Maa Ke Naam” campaign in the office premises. The event was graced by the presence of Professor Vijay Shankar Sahay, former Head of Department of Anthropology at Allahabad University, as the chief guest and speaker. Following the tree plantation, Professor Sahay delivered an insightful lecture on “Indian Culture and Cleanliness.” The day concluded with a cleanliness drive in the office premises. All the staff members actively participated in the campaign.

Photos from Anthropological Survey of India, North West Regional Centre, Dehradun's post 01/10/2024

भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय केंद्र देहरादून में दिनांक 14 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। इस पखवाड़े का समापन दिनांक 30 सितम्बर 2024 को अंत्याक्षरी प्रतियोगिता के साथ हुआ। समापन दिवस पर श्री ए. के. दुबे, पूर्व सहायक निदेशक, राजभाषा, भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून बतौर मुख्य अतिथि और निर्णायक आमंत्रित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यालय प्रमुख डा. अभिषिकता घोष रॉय ने की। इस प्रतियोगिता में कार्यालय के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। डा. जुनमई देउरी, सहायक मानवविज्ञानी एवं राजभाषा अधिकारी द्वारा समापन भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। इससे पूर्व इस पखवाड़े में चार अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 17 सितम्बर 2024 को व्याकरण प्रतियोगिता, 23 सितम्बर 2024 को श्रुत लेखन प्रतियोगिता, 24 सितम्बर 2024 को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, व 27 सितम्बर 2024 को चित्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस सम्पूर्ण पखवाड़ा कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता धीवान, कनिष्ठ हिंदी अनुवादक द्वारा किया गया।

Photos from Anthropological Survey of India, North West Regional Centre, Dehradun's post 25/09/2024

भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय केंद्र देहरादून दिनांक 14 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक हिंदी पखवाड़ा मना रहा है। इस क्रम में दिनांक 24 सितम्बर 2024 को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री शंकर शर्मा, सहायक निदेशक, राजभाषा, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून, बतौर मुख्य अतिथि और निर्णायक आमंत्रित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यालय प्रमुख डा. अभिषिकता घोष रॉय ने की। इस प्रतियोगिता में कार्यालय के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Want your business to be the top-listed Government Service in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


192/1, Kaulagarh Road
Dehra Dun
248195

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm