Mussoorie Dehradun Development Authority - MDDA

Mussoorie Dehradun Development Authority - MDDA

Share

MDDA was established in 1984 with objective of planning and development of the city.

The twin cities of Mussoorie-Dehradun, it’s an architect’s dream, a planner’s delight, inspiration for poets and a Mecca for tourists. Dehradun manifests its position as an important city in the most fertile region of Doon Valley between rivers Yamuna and Ganga. It’s infact, the most developed city in the Shiwalik foothills and the gateway to the far-flung hill areas of Uttaranchal. Dehradun is bl

02/06/2026

स्वच्छ दून, सुंदर दून।

Photos from Mussoorie Dehradun Development Authority - MDDA's post 01/06/2026

अवैध निर्माणों एवं बिना वैधानिक अनुमति संचालित गतिविधियों के विरुद्ध एमडीडीए की कार्रवाई लगातार जारी है।

इसी क्रम में डोईवाला तहसील के ग्राम कण्डोगल कुडियाल (थानों) स्थित मस्जिद एवं मदरसा भवन को सील किया गया। जांच में पाया गया कि भवन में आवश्यक स्वीकृतियों एवं विभागीय अनुमतियों के अभाव में धार्मिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था।

प्राधिकरण के अनुसार संबंधित पक्ष को पूर्व में नोटिस एवं सुनवाई के पर्याप्त अवसर दिए गए थे, लेकिन नियमानुसार आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए भवन को सील किया गया।

बिना स्वीकृति संचालित किसी भी प्रकार की गतिविधियों एवं अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

01/06/2026

सिटी फारेस्ट पार्क- सहस्त्रधारा हैलीपैड, देहरादून

जनसुविधा के प्रति सदैव समर्पित- MDDA

Photos from Mussoorie Dehradun Development Authority - MDDA's post 30/05/2026

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई में करीब 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया, जबकि मसूरी रोड स्थित एक अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।

तपोवन एनक्लेव क्रॉस-11 रोड, देहरादून में लगभग 20 से 25 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। सहस्त्रधारा रोड स्थित ब्राह्मणवाला खाला क्षेत्र के मन्दाकिनी विहार में करीब 20 से 25 बीघा क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर भी कार्रवाई की गई।

वहीं गल्जवाड़ी, मसूरी रोड क्षेत्र में किए जा रहे अवैध निर्माण को नियमों के विपरीत पाए जाने पर सील कर दिया गया।

30/05/2026

प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी तथा ऐसे मामलों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

30/05/2026

हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अपर सचिव महोदय, माननीय मुख्यमंत्री जी, उपाध्यक्ष एमडीडीए एवं महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड श्री बंशीधर तिवारी जी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आधारशिला है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित के प्रति पत्रकारों की प्रतिबद्धता समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। वर्तमान समय में फेक न्यूज और सूचनाओं की अधिकता के बीच तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

श्री तिवारी जी ने सभी पत्रकार साथियों के समर्पण, निष्ठा एवं जनसेवा के भाव को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Photos from Mussoorie Dehradun Development Authority - MDDA's post 29/05/2026

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त अभियान चलाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा माजरा, सुद्धोवाला, बड़ोवाला, शिमला बाईपास रोड, डिस्पेंसरी रोड, ऋषिकेश तथा मसूरी क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी तथा ऐसे मामलों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

29/05/2026

MDDA द्वारा डोईवाला में पार्क का सौंदर्यीकरण किया गया। जिसके अंतर्गत व्यायाम के उपकरण, पेंटिंग और बाउंड्री का निर्माण कराया गया है।

स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में MDDA पूरी ऊर्जा के साथ योगदान दे रहा है।

27/05/2026

गुणवत्तापूर्ण निर्माण, हमारी पहचान : आलयम आवासीय योजना, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून।
बुकिंग के लिए संपर्क करें:- 9012451953, 8006409136

Photos from Mussoorie Dehradun Development Authority - MDDA's post 26/05/2026

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग एवं अनधिकृत विकास कार्यों के विरुद्ध कार्रवाई को और तेज करते हुए अजबपुर कला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम द्वारा सरस्वती विहार, अजबपुर कलां में लगभग आठ बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया तथा मौके पर किए गए अवैध विकास कार्यों को हटाया गया।

प्राधिकरण को सरस्वती विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति नियमों के विपरीत प्लॉटिंग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच में मामला प्रथम दृष्टया अवैध पाए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई गई।

कार्रवाई के दौरान सीमांकन, सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों को हटाते हुए स्थल पर सूचना पट्ट भी स्थापित किया गया। नागरिकों से अपील है कि किसी भी भूखंड अथवा संपत्ति में निवेश करने से पूर्व उसकी वैधानिक स्थिति की जानकारी संबंधित प्राधिकरण से अवश्य प्राप्त करें।

Want your business to be the top-listed Government Service in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Transport Nagar, Saharanpur Road, Near ISBT
Dehra Dun
248001

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm