16/07/2025
आज श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज नेहरू ग्राम में हरेला पर्व अति हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रायपुर के माननीय विधायक श्री उमेश कुमार काऊ जी एवं विद्यालय के उपप्रबंधक श्री पयाल जी द्वारा NSS की ईकाई के साथ विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, विद्यालय स्टाफ और कार्यक्रम अधिकारी और सहायक कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।
14/01/2025
NSS
सात दिवसीय विशेष शिविर
चतुर्थ दिवस के क्रियाकलाप
14/01/2025
NSS
सात दिवसीय विशेष शिविर
तृतीय दिवस के क्रियाकलाप
14/01/2025
सात दिवसीय विशेष शिविर
द्वितीय दिवस के क्रियाकलाप
14/01/2025
दिनाँक 01.01.25 को श्री गुरु राम राय इण्टर कॉलेज ,नेहरू ग्राम,देहरादून की nss इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का बड़े हर्षोल्लास और रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ हुआ
11/10/2024
प्रत्येक वर्ष 14 अक्तूबर, 2024, को विश्व मानक दिवस मनाया जाता है।
इस सन्दर्भ में 10 अक्तूबर 2024 ,को भारतीय मानक ब्यूरो ,भारत सरकार के आदेशानुसार विद्यालय की प्रात: कालीन सभा में NSS की इकाई के स्वयंसेवीयों सहित सम्पूर्ण विद्यालय ने मानक शपथ ली!
02/10/2024
आज 2 अक्तूबर, गांधी जयंती के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई श्री गुरु राम राय इण्टर कॉलेज ,नेहरू ग्राम,देहरादून में स्वयं सेवीयों सहित पूरे विद्यालय द्वारा जल संवर्धन , स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के समापन और स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को लेकर बड़े हर्षोल्लास के साथ गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिरूप बनकर हाथों में विभिन्न संदेशों के प्ला कार्ड लिये एक विशाल जागरुकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें रायपुर विधायक माननीय श्री उमेश शर्मा ‘काउ’ जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे साथ में वार्ड सदस्य श्री नरेश रावत जी एवं समाज के कई गणमान्य महानुभावों ने भी शिरकत की। वनविभाग द्वारा भी रैली में भाग लेकर वन्य जीव संरक्षण का संदेश प्रसारित किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय प्रधानाचार्य, NSS कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी शिक्षकों की उपस्थिति और कुशल निर्देशन में संपन्न किया गया।
कुछ झलकियां-
01/10/2024
राष्ट्रीय सेवा योजना के नियमित कार्यक्रम के तहत आज 1 अक्टूबर, 2024 को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज नेहरूग्राम, देहरादून में एक दिवसीय शिविर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर, देहरादून की counsellor श्रीमती रीना जी द्वारा एक विषय विशेषज्ञ के रूप में रक्तदान की आवश्यकता, उपयोगिता, लाभ तथा रक्तदान को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों आदि पर विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा पाठक जी द्वारा स्वयंसेवीयों को रक्तदान हेतु अपने परिवार के साथ-साथ समाज को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी श्री गोविंद सिंह रावत जी द्वारा रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए स्वयं सेवीयों से भविष्य में देश की बढ़ती हुई आवश्यकता को देखते हुए व्यस्कता प्राप्त कर लेने के पश्चात निरंतर रक्तदान करने की अपील की गई। सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री मती वंदना चौधरी द्वारा हमेशा समाज को आगे रखकर इसकी सेवा करने का आह्वान किया गया। अंत में सूक्ष्म जलपान के पश्चात लक्ष्य गीत गायन के साथ शिविर का समापन किया गया।
28/09/2024
24 सितंबर 2024 को विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस बड़े जोश औऱ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वयंसेवीयों द्वारा बाजार में स्वच्छता, नशा उन्मूलन एवं डेंगू - मलेरिया से बचाव हेतु 5 किलोमीटर लंबी जागरुकता रैली का आयोजन किया गया, साथ ही सड़कों एवं बाजारों से one time use प्लास्टिक कूडे (लगभग 1 कुंतल) को एकत्र किया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय सभागार में रंगारंग मनमोहक साँस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।