उत्तराखंड क्रांति दल

उत्तराखंड क्रांति दल

Share

This is official face book page of Uttarakhand Kranti Dal, a registered political party in India

Photos from उत्तराखंड क्रांति दल 's post 08/03/2025

उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन (U.S.F.) ने नई केंद्रीय एवं मंडलीय कार्यकारिणी की घोषणा की

हल्द्वानी। उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन (U.S.F.) द्वारा संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को मजबूती देने के उद्देश्य से निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:

1. श्री चिरंजीव पांडे – केंद्रीय उपाध्यक्ष

2. श्री विजय कुमार आर्य – केंद्रीय सोशल मीडिया प्रभारी

3. श्री विश्वास जखमोला – गढ़वाल मंडल अध्यक्ष

4. श्री मुकेश कुमार जोशी – कुमाऊं मंडल अध्यक्ष

उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन के केंद्रीय अध्यक्ष देवेश सेन ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन की नीति, उद्देश्यों और छात्र हितों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएंगे।

यह नई कार्यकारिणी संगठन की मजबूती के साथ-साथ छात्र आंदोलनों और उत्तराखंड के व्यापक हितों को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

देवेश सेन
केंद्रीय अध्यक्ष
उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन (U.S.F.)

08/03/2025

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता'

समस्त नारीशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !
उत्तराखंड राज्य मातृशक्ति के त्याग तपस्या एवं बलिदान से बना है।

Photos from उत्तराखंड क्रांति दल 's post 07/03/2025

देवप्रयाग विधानसभा के सभी उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं को अवगत कराना है कि आज 7 तारीख को प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दी प्रयाग बाजार में 5:00 बजे जलाया गया और कल 12:00 बजे हिंडोला खाल बाजार में प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला जलाया जाएगा और 2:00 बजे जमीनी खाल में जलाया जाएगा जो भी कार्यकर्ता नजदीक में है या दूर से भी आ सकते हैं पुतला दहन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें इस कार्यक्रम को केंद्रीय संगठन मंत्री डीडी पंत जी द्वारा एवं संगठन मंत्री बिपिन रावत एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा देवप्रयाग विधानसभा के सभी बाजारों में किया जा रहा है

उत्तराखंड विधानसभा में मंत्री द्वारा पहाड़ीपन पर अपमानजनक टिप्पणी करने और गाली देने का विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक ये निर्लज्ज घृणाचन्द मंत्री, उत्तराखंड मंत्रिमंडल से बाहर नहीं होता।

जय उत्तराखंड- जय यूकेडी
www.ourukd.in

Photos from उत्तराखंड क्रांति दल 's post 07/03/2025

केन्द्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा आदरणीय मेजर संतोष भण्डारी जी के नेतृत्व में #मातृशक्ति को उत्तराखंड क्रांति दल ने किया सम्मानित।
मेजर संतोष भण्डारी ने कहा यह राज्य महिलाओं के बलिदान से बना है! किसी भी राष्ट्रीय पार्टियों की कृपा से हमें राज्य नहीं मिला।

#उत्तराखंड_क्रांति_दल

07/03/2025

सड़कछाप? क्या यह हमारे राज्य आंदोलनकारी, उक्रांद नेताओं, सड़कों उतरी जनता-जनार्दन एवं गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी एवं तमाम संगठनों का अपमान नहीं?
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वयं सड़कछाप है इसलिए एक सड़क छाप से पहाड़ियों के लिए एसे शब्दों की अपेक्षा की जा सकती है 😡

07/03/2025
06/03/2025

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के युवा प्रकोष्ठ का चमोली में विस्तार हो चुका है, और इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का नेतृत्व अंशुमन बिष्ट को सौंपा गया है। यह संगठन उत्तराखंड की अस्मिता, स्वायत्तता और विकास के लिए समर्पित है, और अब चमोली में युवा शक्ति को संगठित कर, नए जोश के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

यूकेडी हमेशा से उत्तराखंड की मूलभूत समस्याओं, जैसे स्थानीय रोजगार, पलायन, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और हक-हकूक की लड़ाई में अग्रणी रहा है। युवा शक्ति इस आंदोलन की रीढ़ है, और अंशुमन बिष्ट के नेतृत्व में चमोली की टीम संगठन को और मजबूती देगी।

उक्रांद सभी से आह्वान करता हैं कि उत्तराखंड के स्वाभिमान और हकों की इस लड़ाई में यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें।

जय उत्तराखंड!


#उत्तराखंड_क्रांति_दल

06/03/2025

युवा पीढ़ी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी कुसुम लता बौड़ाई को (युवा उक्रांद)कुमाऊं मंडल प्रभारी बनने पर बधाई और शुभकामनाएं।

जय #उत्तराखंड
#उत्तराखंड_क्रांति_दल

Photos from उत्तराखंड क्रांति दल 's post 05/03/2025

उत्तराखंड क्रांति दल विकासनगर स्थित कार्यालय में, पहाड़ विरोधी गतिविधियों व सरकार की राज्य विरोधी नीतियों के विरोध में आगामी कार्यक्रमों हेतु बैठक राज्य आंदोलनकारी कुकरेती जी के नेतृत्व में सम्पन्न।

#उत्तराखंड_क्रांति_दल

05/03/2025

पहले राज्य बनाया, अब राज्य बचाएगें
राष्ट्रीय दलों के छलावे से उत्तराखंड को बचाएगें
#उत्तराखंड

मुखपृष्ठ - ourukd.in 05/03/2025

उत्तराखंड क्रांति दल से ऑनलाइन जुड़ने के लिए हमारी वेबसाइट www.ourukd.in को विजिट करें।
जय उत्तराखंड जय यूकेडी

मुखपृष्ठ - ourukd.in हम एक या अधिक उपराष्ट्रीय क्षेत्रों के लोगों की राजनीतिक शक्ति, प्रभाव और/या आत्मनिर्णय को बढ़ाना चाहते हैं। हम एक...

Want your business to be the top-listed Government Service in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


10 Kachari Road Dehradun
Dehra Dun