MyGov Uttarakhand

MyGov Uttarakhand

Share

Citizen Engagement Platform of Government of Uttarakhand

उत्तराखंड सरकार के साथ जनसहभागिता का डिजिटल मंच

Photos from MyGov Uttarakhand's post 09/05/2026

सुरक्षित भविष्य का मजबूत आधार - अटल पेंशन योजना 🇮🇳

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की यह पहल करोड़ों लोगों के जीवन में ला रही है, आर्थिक सुरक्षा और सम्मान का भरोसा।

छोटी बचत, बड़ा सहारा - युवा, महिलाएं और श्रमिक बना रहे हैं अपने कल को और मजबूत।


Photos from Pushkar Singh Dhami's post 08/05/2026
08/05/2026

हमारी सरकार सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में शारदा कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत ₹3300 करोड़ की लागत से टनकपुर में शारदा रिवरफ्रंट एवं भव्य आरती घाट का विकास किया जा रहा है।

यह परियोजना न केवल आस्था के केंद्र को और भव्य स्वरूप देगी बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी।

Photos from MyGov Uttarakhand's post 07/05/2026

🇮🇳 भारत की स्वदेशी युद्ध शक्ति का अद्भुत पराक्रम!

की पहली वर्षगांठ पर देखिए उस Made-in-India रक्षा इकोसिस्टम की ताकत, जिसने एयर डिफेंस, मिसाइल सिस्टम, ड्रोन और स्पेस टेक्नोलॉजी के बेहतरीन समन्वय से दुनिया को भारत की सटीक मारक क्षमता दिखाई।

हर खतरे को आसमान में ही नाकाम करने से लेकर ब्रह्मोस की गूंज के साथ दुश्मन के ठिकानों और तकनीक को रिकॉर्ड समय में ध्वस्त करने तक, भारत ने रणभूमि में आत्मनिर्भर भारत की असली शक्ति का प्रदर्शन किया।

Photos from MyGov Uttarakhand's post 07/05/2026

एक साल पहले, नए भारत के साहस, स्पष्ट सोच और अटूट संकल्प का प्रतीक बनकर उभरा। 🇮🇳

जब देश की परीक्षा हुई, तब भारत ने सटीक रणनीति, दृढ़ इरादों और एकजुट शक्ति के साथ आतंकवाद को करारा जवाब दिया।

आतंकवाद के विरुद्ध भारत की 'जीरो टॉलरेंस नीति' का सशक्त प्रमाण बन चुके ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर आइए, जानें, वो 6 स्तंभ - जो दर्शाते हैं एक ऐसे नए भारत को; जो सोचता स्पष्ट है, योजना मजबूत बनाता है और सही समय पर निर्णायक कार्रवाई करता है।

Photos from MyGov Uttarakhand's post 07/05/2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन।

Photos from MyGov Uttarakhand's post 07/05/2026

"आस्था,आधुनिकता और प्रकृति का संगम बनेगा श्री बदरीनाथ धाम।": मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

06/05/2026

हमारी सरकार का संकल्प है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना को अधिक सर्वस्पर्शी बनाते हुए पात्र पति एवं पत्नी दोनों को पेंशन लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

राज्य में यह व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू है और पात्र दंपतियों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।

Photos from MyGov Uttarakhand's post 06/05/2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता रोड़ स्थित, प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Photos from MyGov Uttarakhand's post 06/05/2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित हिमाद्रि आइस रिंक के जीर्णोद्धार की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

Want your business to be the top-listed Government Service in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Dehra Dun
248003