السَّلاَمُ عَلَيْكُمْ وَرَحْمَةُ اللهِ وَبَرَكَاتُهُ.
*Taqabbalallahu Minna wa Minkum.*
*Eid-UL-AZHA Mubarak to you and your Family*
May Allah SWT Accept all our Prayers, Supplications and Good Deeds and Grant us Success in this Life and hereafter (Aameen)
DELHI WAQF BOARD
DELHI WAQF BOARD
Welfare Works for Minorities fan page
12/04/2023
आज मैं बंगाली मार्केट पहुँचा जहां मस्जिद की दीवार को LNDO ने अतिक्रमण बताकर तोड़ दिया जबकि ये मस्जिद दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड की है और 123 प्रॉपर्टी में शामिल है जिस पर हाई कोर्ट का 2014 से stay है और हाई कोर्ट में 2 दिन बाद इसकी सुनवाई होनी है मेने आज LNDO के अधिकारियों के ख़िलाफ़ FIR करने के लिए लिखित में शिकायत दर्ज कराई है।
Amanatullah Khan
20/02/2023
बोर्ड अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान ने पूछा क्या कब्रिस्तान पर बुलडोजर चलाएंगे?
आजतक से बातचीत करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि वह शहरी मंत्रालय के फैसले को अदालत में चुनौती देंगे, साथ ही सरकार से सवाल पूछा है कि यह संपत्तियां पहले से ही बोर्ड की हैं जिसमें मस्जिद कब्रिस्तान शामिल हैं तो आखिर सरकार इन संपत्तियों का करेगी क्या? बोर्ड ने सवाल पूछा है क्या सरकार मस्जिद और कब्रिस्तान चलाएगी या फिर इन पर बुलडोजर चलाया जाएगा?
देश के कई राज्यों में वक्फ बोर्ड की जमीनों पर शुरू हुई जंग राजधानी दिल्ली तक पहुंच गई है. केंद्रीय शहरी आवास मंत्रालय ने हाल ही में एक आदेश जारी करते हुए दिल्ली वक्फ बोर्ड की 123 संपत्तियों को अपने कब्जे में ले लिया है. इस फैसले को लेकर दिल्ली वक्फ बोर्ड और केंद्र सरकार के बीच विवाद खड़ा हो गया है. आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं. वक्फ बोर्ड चेयरमैन का कहना है कि वह केंद्र सरकार को वक्फ संपत्तियां नहीं लेने देंगे साथ ही केंद्र का यह फैसला गलत है क्योंकि कमेटी के गठन का मामले को अदालत में चुनौती दी गई है और वह विचाराधीन है. ऐसे में जिस कमेटी के गठन पर ही अदालत में सुनवाई हो रही हो वह कैसे कोई फैसला ले सकती है.
शहरी मंत्रालय के फैसले को अदालत में चुनौती देंगे
आजतक से बातचीत करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि वह शहरी मंत्रालय के फैसले को अदालत में चुनौती देंगे, साथ ही सरकार से सवाल पूछा है कि यह संपत्तियां पहले से ही बोर्ड की हैं जिसमें मस्जिद कब्रिस्तान शामिल हैं तो आखिर सरकार इन संपत्तियों का करेगी क्या? बोर्ड ने सवाल पूछा है क्या सरकार मस्जिद और कब्रिस्तान चलाएगी या फिर इन पर बुलडोजर चलाया जाएगा?
123 संपत्तियों में मस्जिद, दरगाह और कब्रिस्तान शामिल
दिल्ली वक्फ बोर्ड की इन 123 संपत्तियों में मस्जिद, दरगाह और कब्रिस्तान भी शामिल हैं. केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के उप भूमि और विकास अधिकारी ने 8 फरवरी को एक पत्र दिल्ली वक्फ बोर्ड को भेजा था जिसमें कहा गया था कि वक्फ बोर्ड से यह 123 संपत्तियां वापस ली जा रही हैं. ये संपत्तियां कनॉट प्लेस, अशोक रोड, मथुरा रोड जैसी दिल्ली के सबसे महंगे और महत्वपूर्ण इलाकों में मौजूद हैं.
हाल ही में इस पर विवाद इसलिए भी खड़ा हुआ था जब बीजेपी की ओर से 2014 की यूपीए सरकार पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा गया था कि चुनाव के ठीक पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने यह 123 संपत्तियां दिल्ली वक्फ बोर्ड को देने का प्रस्ताव मंजूर किया था.
केंद्र सरकार ने रिटायर्ड जस्टिस एसपी गर्ग की अध्यक्षता में दो समिति और कमेटी बैठाई थी जो वक्फ बोर्ड की नॉन नोटिफाइड वक्फ संपत्तियों यानी वह वक्फ की संपत्तियां जो गैर अधिसूचित हैं उस पर हर विभाग से प्रतिनिधित्व मांगा था, लेकिन केंद्र सरकार का कहना है कि वक्फ बोर्ड की ओर से इस कमेटी के सामने ना तो प्रतिनिधित्व दिया गया ना ही किसी तरह की आपत्ति दर्ज कराई गई.
मामला अदालत में सुनवाई के लिए लंबित
वहीं वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान का कहना है कि हमने इन संपत्तियों को लेकर हमेशा से आवाज उठाई है और जिसका मामला दिल्ली हाईकोर्ट में रिट याचिका संख्या 1961/2022 लंबित है. अमानतुल्लाह खान का कहना है कि पहले से ही इन संपत्तियों में से कई जगहों पर जमीने केंद्रीय एजेंसियों को निर्माण के लिए दिए गए हैं जिस का मामला भी अदालत में सुनवाई के लिए लंबित है.
डिप्टी लैंड डेवलपमेंट ऑफिसर को जवाब भेजा गया
बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान ने मंगलवार को बातचीत करते हुए यह बताया कि बोर्ड की तरफ से शहरी मंत्रालय के डिप्टी लैंड डेवलपमेंट ऑफिसर को जवाब भेजा गया है जिसमें यह बताया गया है कि वक्फ बोर्ड ने सरकार द्वारा गठित 2 सदस्य समिति के गठन के खिलाफ पिछले साल जनवरी में एक याचिका दायर की है जो अदालत में अभी भी लंबित है ऐसे में जिस कमेटी के गठन को ही अदालत में चुनौती दी गई है वह अदालत का फैसला आए बिना कैसे कोई फैसला ले सकती है.
सरकार वक्फ बोर्ड की जमीनों पर कब्जा करना चाहती है
बोर्ड के अध्यक्ष का कहना है कि इन संपत्तियों का इस्तेमाल मुस्लिम समाज कर रहा है और बोर्ड की तरफ से ही जिन लोगों की नियुक्ति की गई है वहीं संपत्तियों की देखरेख करते हैं जिससे मिलने वाला धन सरकार को जाता है. बोर्ड की दलील है कि ये जमीन सरकारी हैं और वक्फ भी सरकार का है, लेकिन केंद्र सरकार यहां भी मनमानी कर रही है और जैसे नगर निगम पर अपना कब्जा चाहती थी उसी तरह डंडे के दम पर वह वक्फ बोर्ड की जमीनों पर भी कब्जा करना चाहती है.
नई दिल्ली,
20 फरवरी 2023,
(अपडेटेड 20 फरवरी 2023, 5:01 PM IST)
Follow us: DELHI WAQF BOARD
News link- via AajTak
https://intdy.in/r253c5
दिल्ली वक्फ बोर्ड की जमीन पर जंग...बोर्ड अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान ने पूछा क्या कब्रिस्तान पर बुल आजतक से बातचीत करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि वह शहरी मंत्रालय के फैसले को अदालत में चुनौती देंगे, साथ ही सर.....
28/09/2022
Fact Check: दिल्ली वक्फ बोर्ड के नाम से फर्जी ट्वीट का स्क्रीनशॉट किया जा रहा शेयर दिल्ली वक्फ बोर्ड के नाम से फर्जी ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसे मजाकिया तौर पर शेयर किया गया था, जिसे यूज...
11/07/2022
दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर और पुरानी दिल्ली के क्षेत्र की पहचान माने जाने वाली फतेहपुरी मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य का जायज़ा लिया।
अल्हमदुलिल्लाह,मस्जिद की मरम्मत का काम हम लोगों ने लगभग मुकम्मल कर लिया है।
Amanatullah Khan
08/07/2022
हम तसव्वुर भी नही कर सकते क्या नज़ारा होगा आज अरब का, कितनी खुशनसीब होंगी वो आंखे जो ये सारे नज़ारे ब हयात वहा मौजूद होके देख रही होंगी और अपने रब के पाक घर मे पाक रब को राजी करने में लगी होंगी...
मैदान ए अराफात का नज़ारा
08/07/2022
दिल्ली के चाँदनी चौक स्थित सुनहरी मस्जिद में चल रहे नवीकरण और मरम्मत के कार्य का जायज़ा लिया। सुनहरी मस्जिद की इमारत जर्जर हो चुकी थी, जिसे देखते हुए हमने फ़ौरन ज़रुरी कदम उठाए।
इंशाल्लाह, जल्द ही मस्जिद के नवीकरण और मरम्मत के काम को मुकम्मल कर लिया जाएगा।
Amanatullah Khan
07/07/2022
कुछ दिन पहले तेज हवाओं और बारिश ने ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद के विशाल गुंबद को भारी नुकसान पहुंचाया था, आज दिल्ली वक्फ बोर्ड के अधिकारियों के साथ जामा मस्जिद का दौरा कर बड़े गुंबद के कलश की मरम्मत के काम का जायज़ा लिया।
अल्हमदुलिल्लाह, गुम्बद के हिस्से को दुरुस्त करने का काम हम लोगों ने लगभग मुकम्मल कर लिया है।
Amanatullah Khan
DELHI WAQF BOARD
भाजपा के "बुलडोज़रतंत्र" का विरोध कर रही जनता पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज असंवैधानिक है। हम भाजपा की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ हैं, जनता के हक़ की आवाज़ मैं हमेशा उठाता रहूँगा इसके लिए मुझे चाहे कितनी बार भी जेल जाना पड़े।
Amanatullah Khan
09/04/2022
: ओखला विधानसभा क्षेत्र से विधायक व दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान साहब को आज माइनर हार्ट अटैक की वजह से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अब वह पहले से बेहतर हैं और अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
आप सभी से दुआओं की दर्खास्त है!
दिल्ली वक्फ बोर्ड द्वारा के एक्सिस में आने वाली मस्जिदों को शहीद न करने की अर्ज़ी पर दिल्लीHC में अगली सुनवाई 29सितंबर को होगी। आज कोर्ट ने भी माना की हमारी मंशा ऐतिहासिक महत्व की संरचनाओं की हिफ़ाज़त है, इंशाअल्लाह फ़ैसला हमारे हक़ में होगा।
Amanatullah Khan
DELHI WAQF BOARD
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Delhi
110002
