24/09/2020
: Indian Air Force invites online applications for pre-registration from unmarried male citizens (Indian/Nepalese) from designated districts of Haryana to appear in recruitment rally to join as an Airman in Group X Trades (Except Education Instructor Trade).
भारतीय वायु सेना हरियाणा राज्य के अविवाहित पुरुष नागरिकों (भारतीय/नेपाली) को एयरमैन ग्रुप एक्स (Group-X) ट्रेड्स (सिवाय एजुकेशन इंस्ट्रक्टर ट्रेड) की रैली भर्ती हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए आमंत्रित करती है।
For more details, visit: https://airmenselection.cdac.in
31/08/2020
भारतीय वायु सेना भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है।
दुःख के इस कठिन पल में हमारी प्रार्थनाएँ आपके परिवार के साथ हैं।
जय हिन्द!
12/05/2020
Celebrating a Century :
एयर कमोडोर मिलिक सिंह खेड़ा ( सेवानिवृत्त ) को उनके 100वें जन्मदिन के अवसर पर बहुत-बहुत बधाई । एयर कमोडोर खेड़ा ने 07 मई 1946 को कमीशन प्राप्त करने के बाद तीन दशक से अधिक समय तक भारतीय वायुसेना की सेवा की और मई 1977 में सेवानिवृत्त हुए ।
भारतीय वायुसेना परिवार अपने इस भूतपूर्व वायुयोद्धा को उनकी सेवाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद देता है और जीवन की एक सदी पूरा करने के मौके पर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता है ।
08/05/2020
अनुरक्षण मिशन पर तैनात भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर ने 07 मई 20 को उत्तरी सिक्किम में एहतियाती लैंडिंग की।
#भारतीयसेना और #वायुसेना ने त्वरित संयुक्त अभियान चलाया और विमान एवं दल को सुरक्षित निकाला |
08/05/2020
भारतीय वायुसेना मिग-29 दुर्घटना
:
भारतीय वायुसेना के मिग -29 पायलट, जो आज होशियारपुर के पास इजेक्ट किए थे, उन्हें पंजाब के रुरकी कलां, नवांशहर के स्थानीय लोगों द्वारा समय पर सहायता और देखभाल की गई।
#भारतीयवायुसेना के सभी वायुसैनिक आपका आभार व्यक्त करते हैं |
CMO Punjab
Punjab Police India
22/04/2020
ाम_देश_के_नाम : भारतीय वायु सेना ने 21 और 22 अप्रैल 2020 को हिंडन , जैसलमेर और जोधपुर से कुल 485 व्यक्तियों को एयरलिफ़्ट करके केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख पहुंचाया।
इन व्यक्तियों को विभिन्न सुविधा केंद्रों में क्वारंटाइन किया गया था और क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद # कोविड19 की दोबारा जांच की गई और उसमें इन्हें नेगेटिव पाया गया।
भारतीय वायु सेना कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ लड़ाई में देश के लिए अपने सक्रिय योगदान के साथ लगातार मुस्तैद है।
#भारतीय_कोरोना_योद्धा
13/04/2020
ा_देश_के_नाम :
भारतीय वायु सेना के C-130 विमान ने 12 अप्रैल 20 को मुंबई से 44 क्वारंटीन लोगों को श्रीनगर तक पहुंचाया। ये क्वारंटीन लोग (24 महिलाओं सहित) ईरान से लाए गए थे। सभी का #कोरोना_वायरस का परीक्षण नकारात्मक पाए जाने के बाद सुरक्षित गंतव्य पर पहुंचाया गया।
#कोरोना_वारियर्स
12/04/2020
ाम_देश_के_नाम :भारतीय वायु सेना और #कोरोना_वॉरियर्स देश में #कोरोना_वायरस के फैलाव से निपटने के लिए सक्रिय रूप से भारत सरकार का समर्थन कर रहे हैं।
11अप्रैल20 को, वायु सेना ने मेडिकल एवं अन्य महत्वपूर्ण सामानों को गुवाहाटी, दीमापुर, इंफाल, त्रिवेंद्रम, तंजावुर, सुलूर, अंडमान और केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पहुंचाया।
11/04/2020
ाम_देश_के_नाम : भारतीय वायु सेना कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने में भारत सरकार के प्रयासों को पूरा करने हेतु किसी भी कार्य को करने के लिए हर समय तैयार है।
#कोरोना_वायरस
#कोरोना_वारियर्स
11/04/2020
ाम_देश_के_नाम - आज भारतीय वायु सेना ने महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति और आवश्यक वस्तुओं को लेह, हैदराबाद, इम्फाल, दीमापुर, जामनगर और श्रीनगर तक पहुँचाया।
भारतीय वायु सेना के C-17, C-130, An-32 और Mi-17V5 विमानों ने इस कार्य को पूरा किया।
#कोरोना_वायरस
#कोरोना_वारियर्स