01/05/2026
समस्त देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान बुद्ध का जीवन हमें सत्य, अहिंसा और करुणा के पथ पर चलते हुए मानवता के कल्याण हेतु निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनका अमूल्य ज्ञान युगों-युगों तक मानव सभ्यता को आलोकित करता रहेगा।
31/03/2026
भगवान महावीर जन्म कल्याणक की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
महावीर जी के पंचशील सिद्धांत केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन नहीं, बल्कि एक सशक्त, नैतिक और समरस राष्ट्र निर्माण के अटूट आधार हैं। उनके सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और समता के आदर्श युवाओं को अनुशासन, संवेदनशीलता और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
26/03/2026
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन सत्य, धर्म और कर्त्तव्य के मार्ग पर चलने की अमूल्य प्रेरणा है। प्रभु श्री राम से सभी के कल्याण और समृद्धि की कामना करता हूँ।
26/03/2026
आदिशक्ति माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी के चरणों में नमन और यही प्रार्थना है कि करुणामयी और अमोघ फलदायिनी देवी माँ अपने सभी साधकों को आशीष देकर उनका कल्याण करें।
हे माँ, अपने भक्तों पर हमेशा कृपा दृष्टि बनाए रखिए। समस्त श्रद्धालुओं पर सुख, समृद्धि, शांति और आनंद की वर्षा हो, यही कामना है।
जय माँ महागौरी🙏🙏
25/03/2026
अंधकारमय परिस्थितियों का नाश करने वाली माँ जगदंबा के सप्तम स्वरूप माँ कालरात्रि के चरणों में कोटिशः नमन एवं वंदन करता हूँ।
नकारात्मक शक्तियों तथा बाधाओं को दूर करने वाली शुभफलदायिनी देवी माँ से प्रार्थना है कि समस्त श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
जय माँ कालरात्रि🙏🙏
23/03/2026
शक्ति स्वरूपा माँ के पंचम स्वरूप माँ स्कन्दमाता के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम करता हूँ।
माँ आदिशक्ति की कृपा से सभी का जीवन सुख, समृद्धि और आरोग्यता से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है।
जय माता दी🙏🙏
22/03/2026
सिद्धियों और निधियों की प्रदात्री, शक्ति स्वरूपा माँ भगवती के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्माण्डा से प्रार्थना है कि सभी भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।
माँ की भक्ति समस्त श्रद्धालुओं को दीर्घायु, यश, बल और आरोग्यता प्रदान करे, ऐसी प्रार्थना है।
जय माँ कूष्माण्डा!
21/03/2026
आप सभी को तीसरे नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
20/03/2026
आप सभी को द्वितीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई