Youth Unity Of Trust

Youth Unity Of Trust

Share

Happy To Help

14/05/2023

बच्चा लाईन के अंत में बैठा है सिर्फ इसलिये कि उसका मजाक न उड़े,उसको पता है वो अपने माँ पिता का लाडला है पर वो चाहकर भी उसको नई शर्ट नहीं दिला सकते,पर इस बच्चे को नई शर्ट नहीं बल्कि नई जिंदगी जीने की जिद है और मुझे यकीन है ईश्वर इसकी मदद करेंगे। 🙏

23/03/2023

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी सेनानी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी शहीद दिवस पर कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि 💐🙏

15/08/2021


भारत ने ली अंगड़ाई थी
जब आजादी की ठानी थी
आजादी को हुए सिर्फ साल पचहत्तर
पर ये सभ्यता बहुत पुरानी थी।

किसी राष्ट्र का भविष्य तभी उज्ज्वल होता है, जब वो अपने अतीत के अनुभवों और विरासत के गर्व से पल-पल जुड़ा रहता है। भारत के पास गर्व करने के लिए समृद्ध ऐतिहासिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का अथाह भंडार है।

यानी- आज़ादी की ऊर्जा का अमृत आज़ादी का अमृत महोत्सव
यानी - स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणाओं का अमृत। आज़ादी का अमृत महोत्सव
यानी - नए विचारों का अमृत। नए संकल्पों का अमृत आज़ादी का अमृत महोत्सव
यानी - आत्मनिर्भरता का अमृत है

14/05/2021


के चुने गये सांसदों के कॉटैक्ट डिटेल्ज़ . क्या आपने इनमे से किसी को भी चुना था ? क्या इनमे से कोई भी पार्टी के सांसद महोदय / महोदया आपके पास वोट माँगने आए थे ? क्या इन्होंने आपको वादा किया था की आपकी सेवा करेंगे ? यदि हाँ तो माँगिए मदद ! यहाँ है इनके पर्सनल कांटैक्ट डिटेल्ज़ और पते ! मैं हर सांसद

( member of parliament ) का कांटैक्ट डिटेल्ज़ आपको दूंगा आप फ़ोन करिये और मदद माँगिये ! मदद करें तो उसे भी सोशल मीडिया पर डालिये , न करें तो भी सोशल मीडिया पर डालिये ! हम सभी ने इन्हें चुना है और ये इनकी ज़िम्मेदारी है कि हम सबका सहयोग करें ! आप कॉल लगाने मैं मत झिझकिएगा , आपको आपके जनप्रतिनिधि से प्रश्न करने का और गुहार लगाने का संवैधानिक अधिकार है ! और

supreme court ने अपने एक आदेश और निर्णय में कहा है कि article २१ में आपको जीवन का अधिकार के साथ आपको स्वास्थ्य सुविधाओं का भी अधिकार मूलभूत अधिकार है ! आप , अपने चुने हुये नेताओं से सवाल करें मदद माँगे , क्योंकि आज नहीं तो फिर कब

माँगेंगे- आपके जीवन का अधिकार ? जो नेता या उनका ऑफ़िस आपकी मदद करें उनके बारे में भी लिखिएगा लोगों को बताइयेगा और जो न करें उनके बारे में भी ! यदि आप यह संदेश पढ़ पा रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपके पास मोबाइल और इंटर्नेट की सुविधा उपलब्ध है ! इनका उपयोग करिये , अपने और अपनों के लिये ?

मैं रवीश कुमार झा। पूरी कोशिश करूँगा आपको देश के सभी चुने हुए सांसदों और आपके क्षेत्र के विधायकों के पर्सनल मोबाइल नम्बर , पते आप तक पहुँचा सकूँ ! अगर आज इन्होंने आपकी मदद नहीं की तो कल आपके पास भी के वोट का अधिकार है ! चाहे विधायक , सांसद किसी भी पार्टी के हों , कांग्रेस , भाजपा , समाजवादी , आम आदमी , सीपीएम , डीएमके , या निर्दलीय उससे कुछ फ़र्क नहीं पड़ता न आपके आधिकारों में और न उनके दायित्वों में , क्योंकि उन्हें चुना गया है उसी स्थान से जहां आप रहते हैं । आपके लिये वही आपके जनप्रतिनिधि हैं ! आपके जीवित रहने के मूलभूत संवैधानिक

अधिकार के लिये आपको ही निर्णय लेना होगा ! ध्यान रहे , कोई धरना करने मत बैठिएगा आज की स्तिथि में क्योंकि वह कई क़ानूनों का उल्लंघन हो जाएगा , लेकिन आपके फ़ोन कॉल ,

मेसिज.वटसऐप.और किसी भी पत्र का जवाब उनके बारे में भी लिखिएगा लोगों को बताइयेगा और जो न करें उनके बारे में भी ! यदि आप यह संदेश पढ़ पा रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपके पास मोबाइल और इंटर्नेट की सुविधा उपलब्ध है ! इनका उपयोग करिये , अपने और अपनों के लिये ? मैं पूरी कोशिश करूँगा आपको देश के सभी चुने हुए सांसदों और आपके क्षेत्र के विधायकों के पर्सनल

मोबाइल नम्बर , पते आप तक पहुँचा सकूँ ! अगर आज इन्होंने आपकी मदद नहीं की तो कल आपके पास भी के वोट का अधिकार है ! चाहे विधायक , सांसद किसी भी पार्टी के हों , कांग्रेस ,

भाजपा , समाजवादी , आम आदमी , सीपीएम , डीएमके , या निर्दलीय उससे कुछ फ़र्क नहीं पड़ता न आपके आधिकारों में और न उनके दायित्वों में , क्योंकि उन्हें चुना गया है उसी स्थान से जहां आप रहते हैं । आपके लिये वही आपके जनप्रतिनिधि हैं ! आपके जीवित रहने के मूलभूत संवैधानिक अधिकार के लिये आपको ही निर्णय लेना होगा ! ध्यान रहे , कोई धरना करने मत बैठिएगा आज की स्तिथि में क्योंकि वह कई क़ानूनों का

उल्लंघन हो जाएगा , लेकिन आपके फ़ोन कॉल , मेसिज.वटसऐप.और किसी भी पत्र का जवाबदेने या न देने पर आपके पास भी कई अधिकार बाक़ी रहेंगे भविष्य के लिये ! जिस भी पार्टी के नेता ,

सांसद विधायक को आपने आपके क्षेत्र से चुना है उनसे इस सहयोग की माँग कीजिये ! कई जगहों पर कई जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से बहुत से कठिन काम आसान भी हो रहे हैं Team

12/05/2021

बेगूसराय
बीरपुर पकड़ी छतवन चौक के निकट ताड़ का पेड़ पे आसमानी बिजली गिरने से आसपास के घरों पर आग का लपट गिर रहा है

Photos from Youth Unity Of Trust's post 09/05/2021

Team'

नमस्कार दोस्तों
आज हमारी(यूथ यूनिटी ऑफ ट्रस्ट ) की सारी टीम इकट्ठी हुई। बहुत सी टीम नहीं आ पाई। जूम मीटिंग पर इस वजह से क्योंकि जूम मीटिंग

पर 1000 लोगों की कैपेसिटी है तो इस वजह से कुछ मेंबर नहीं आ पाए सॉरी कुछ और बड़े प्लेटफार्म पर आगे की तैयारी की जाएगी। तब हम लोग इकट्ठे मिलेंगे और बहुत अच्छा लगा आज के मीटिंग में
और जितने भी हमारे मेंबर

थे, यह सारे महानगर स्थित है कोलकाता, मुंबई, दिल्ली अहमदाबाद, विशाखापट्टनम

इन सारे जगह के युवाओं को हाथ जोड़कर वंदन करता हूं जो आप सब इसी प्रकार से अगर मेहनत करेंगे तो लाखों की संख्या में हम पहुंचेंगे और धरातल पर जमीनी स्तर पर हम लोग काम कर सकेंगे। तभी यूथ की पावर क्या है, यह पता लगेगी और

उस दिन हमारे साथ करोड़ों युवा साथी यूथ तैयार रहेंगे। कंधा से कंधा मिलाकर और फिर हम देश को बहुत अच्छे लेवल पर बहुत अच्छे तरीके से अपने देश को नंबर वन देश बनाने में कामयाब

और दोस्तों आपको अपने पावर को अपने अंदर की क्वालिटी को समझना पड़ेगा तो दोस्तों अपनी क्वालिटी और अपनी पावर को एक सही दिशा दें और अपने देश को नंबर 01 बनाएं
(धन्यवाद
निशांत एवं सिमी आप दोनों का परिश्रम रंग ला रहा है).

रवीश कुमार झा
संस्थापक ,अध्यक्ष
(यूथ यूनिटी ऑफ ट्रस्ट)

09/05/2021

सेवा में,
श्री अजय सिंह बिस्ट जी
(योगी आदिनयनाथ)
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
विषय - जौनपुर जिला दंडाधिकारी के ऊपर उचित कार्यबाही करने हेतु आवेदन पत्र महाशय,विनम्र निवेदन यह है कि श्रीमतकल्याणी अग्रहरि (सहायक शिक्षिका उत्तर प्रदेश सरकार) जी जो कि पिछले आठ महीने से गर्वबती थी और इन्होंने जिला दंडाधिकारी को एक पत्र लिखा कि मैं पिछले आठ महीने से गर्वबती हुं इसीलिए हमे उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव सेवा में नही भेजा जाए इस पर जिला दंडाधिकारी ने लिखा कि अगर आप नही जाएंगी तो आप पर उचित कार्यबाही की जाएगी फिर वो सेवा के लिए गई और कोरोना संक्रमित हो गई इसके बाद माता और बच्चा जो गर्व में था दोनो परलोक सिधार गए
मान्यवर से विनम्र विनती है कि इस पर उचित कार्यबाही कर पीड़िता को न्याय दिलाने की कृपा करें
आपका
रवीश कुमार झा
संस्थापक,राष्ट्रीय अध्यक्ष
यूथ यूनिटी ऑफ ट्रस्ट।

Photos from Youth Unity Of Trust's post 09/05/2021


अरे यार अपने ये क्या किया मगर जो किया बहुत हीं गलत किया।पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ में #पटना_कॉलेज_काउंसलर रह चुके Amardip Kumar की अचानक सुसाइड करने की घटना पर विश्वास नहीं हो पा रहा। मन बहुत दुःखी है।भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
विनम्र श्रद्धांजलि😭🙏

08/04/2021

गरीबी बेरोजगारी और असुविधाओं से त्रस्त अपने उज्जवल भविष्य के सपने संजोने वाला आम आदमी ग्रामीण क्षेत्रों से निकल दिल्ली जैसे महानगर की ओर पलायन करता और खाली पड़ी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर उसे झुग्गी बस्ती में आबाद करता है। तो वोटबैंक के भूखे नेता उसे संरक्षण देकर अपने भविष्य की इमारत बनाते हैं।

पलायन कर आने वाले इस गरीब मजदूर को भूमाफिया कृषि उपयोग वाली भूमि पर अनेक सुविधाओं का वादा‌ कर आवासीय कालोनी के भूखंड बेचता है।

गरीब आदमी अपनी संचित रकम को खर्च कर दिल्ली जैसे महानगर और उसके पास भूमि का एक टुकड़ा खरीदकर स्वयं को भाग्यशाली व धनवान समझकर ढंग से इठला भी नहीं पाता है कि सरकार का अमला उस कालोनी को नेस्तनाबूद करने चला आता है और बड़े बड़े वादे करके भूमि बेचने वाला‌ भला सा दिखने वाला वह प्रॉपर्टी डीलर गायब हो जाता है।

सरकारी और कृषि उपयोग की भूमि पर कटने वाली आवासीय कालोनियां कोई रातों रात में नहीं कटतीं बल्कि उन्हें महीनों का लंबा वक्त लगता है।

विडंबना देखिए कि इस लंबे वक्त की परिधि में आबाद होने से पूर्व तक शासन प्रशासन नींद में सोया रहता है वह भूमि की खरीद फरोख्त को जब तक नहीं रोकता जब तक नहीं रोकता है जब तक कि भूमाफिया पूरी तरह से गरीब जनता को आर्थिक क्षति पहुंचाने और स्वयं को आर्थिक लाभ पहुंचाने का अपना कार्य पूर्ण नहीं कर लेता।

सरकारी भ्रष्टाचार और नेताओं के संरक्षण में सरकारी भूमि अतिक्रमण का शिकार और‌ अवैध कालोनियों के रूप में अनियोजित विकास और गरीब को आर्थिक व मानसिक क्षति पहुंचने के साथ वातावरण तनावग्रस्त होता है।
और इस सब प्रक्रिया में कानून का पालन कराने वाली पुलिस और शासन प्रशासन सब मौन रहते हैं न्याय पालिका सोती रहती है।
अवैध रूप से विकसित होती कालोनियों में आज तक शायद ही किसी सरकारी अधिकारी और‌ भूमाफिया के विरुद्ध कभी कार्यवाही हुई हो.
Youth Unity Of Trust

Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Delhi