03/03/2026
आपका संदेश तैयार है:
_🌸 होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ! 🎉
दिनांक 2/3/2026 सोमवार को महिला चौपाल में अध्यक्षा जी के नेतृत्व में बच्चों और बहनों के साथ होली का सुंदर आयोजन हुआ।
पूज्यनीया अध्यक्षा जी की तरफ से सभी को होली की शुभकामनाएँ! 🙏
😊_
दिनांक में सुधार: 23 फरवरी 2026 मंगलवार होना चाहिए, न कि 2/3/2026 सोमवार।
30/05/2024
*दिनांक 29/5/2024 बुधवार को महिला चौपाल की अध्यक्षा श्रीमती शारदा गड्ढे जी के नेतृत्व में ,महिला चौपाल में सिलाई सीखने वाली बिटिया मुस्कान के विवाह है, तो इस उपलक्ष्य में सभी बहनो ने अपनी तरफ से योगदान दिया। नारायण से यही प्रार्थना है कि बिटिया का दाम्पत्य जीवन सुखमय आनन्द मय और समृद्ध भरा रहें।*🙏🙏❤️❤️
14/02/2024
*दिनांक 14/22024 बुधवार को महिला चौपाल की अध्यक्षा श्रीमती शारदा गड्डे जी का जन्मदिन चौपाल सदस्याओं एवं के बच्चों ने बड़ी धूमधाम से मनाया, साथ में बच्चों को सरस्वती पूजा के बारे में बताया अध्यक्षा जी ने जन्मदिन के उपलक्ष्य में बच्चो को ब्रैड पकौड़े, कप केक चाकलेट एवं मैगी के पैकिट बांटे। हम सभी महिला चौपाल की सदस्याओं की तरफ़ से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नारायण से यही प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ और गुलाब के पंखुड़ियों की तरह खिलखिलाते महकते और चमकते रहें। आपका प्यार और आशीर्वाद सदैव बना हम सभी पर बना रहे।*🎂🎂👏👏👏❤️💘🥰🥰💐💐🙏🙏
26/01/2024
*आज महिला चौपाल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। सुबह 10 बजे ध्वजारोहण हुआ, उसके बाद बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम हुए।*
*गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में "एक्सिस नैनो टेक्नोलॉजी"द्वारा बच्चों को वस्त्र, मिष्ठान, चिप्स, स्टेशनरी टोफी, बिस्किट ,समोसे फूटी, इत्यादि बांटी गई। महिला चौपाल की अध्यक्षा श्रीमती शारदा गड्डे जी एवं सभी सदस्याओं की तरफ़ से एक्सिस नैनो टेक्नोलॉजी कंपनी का बहुत -बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं देते है ऐसे ही उन्नति प्रगति और चौमुखी विकास करो*।🙏🙏
10/01/2024
*आज दिनांक 10/1/2024 बुधवार को महिला चौपाल में, महिला चौपाल की अध्यक्षा श्रीमती शारदा गड्डे जी के नेतृत्व में मासिक बैठक रखी गई। जिसमें पिछले महीने के आयोजन के बारे में जानकारी दी, साथ में मकरसंक्रांति एवं गणतंत्र दिवस के आयोजनों के बारे में चर्चा हुई। सभी महिला सदस्यों ने बैठक में आकर शोभा बढ़ाई। सभी बहनों का तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती हूं।*