जेबकतरों से सावधान - आज वो CBSE के अंदर बैठे हैं। CBSE की गलती से नंबर ग़लत आए तो आपको क्या मिलता है?
एक bill:
Digital scan copy: ₹100/विषय
Re-totalling: ₹100/paper
Re-evaluation: ₹25/सवाल
अपनी ही answer sheet की सही जाँच के लिए एक बच्चे को ₹2000 तक भरने पड़ सकते हैं।
सोचिए, जब 4 लाख बच्चों ने ऐसे आवेदन डालें हैं तो CBSE कितनी कमाई कर रहा है।
जब scanning फ़ोन से हुई हो, ग़लत मार्किंग तय है। और उसे ठीक करवाने की क़ीमत बच्चा भर रहा है।
गलती CBSE की। सज़ा बच्चे की। कमाई सरकार की।
जब शिक्षा को सेवा नहीं, कारोबार बना दिया जाए तब गलती सुधारी नहीं जाती। बढ़ाई जाती है। और इसकी सबसे बड़ी क़ीमत हमारे बच्चे चुका रहे हैं - अपने समय से, अपने आत्मविश्वास से, और अपने भविष्य से।
~राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी फेसबुक टीम
this page is political
अपने सपने, एक परीक्षा के लिए ये छात्र अपना जीवन, अपनी खुशियां, अपना बचपना सब कुछ ताख पर रख देते हैं।
फिर एक पेपर लीक उनके वर्षों की मेहनत और त्याग पर पानी फेर जाता है। हम इस सरकार और व्यवस्था को इन बच्चों के भविष्य और अरमान नहीं छीनने दे सकते।
Rahul Gandhi
मोदी जी, आपका Melody Reel हर भारतीय का और उसके दर्द का अपमान है।
~राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष
आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं! किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।
~राहुल गांधी
Compromised PM की कमज़ोर विदेश और राष्ट्रीय नीतियों ने देश को आर्थिक संकट की ओर धकेल दिया है।
आर्थिक तूफान का असर मोदी जी और उनके अरबपति मित्रों पर नहीं, देश की आम जनता पर पड़ेगा।
19/05/2026
एक भयंकर आर्थिक तूफ़ान सर पर है, 12 साल में मोदी जी ने जो ढाँचा खड़ा किया-वह सिर्फ़ अडानी और अंबानी के लिए था, और, अब वही ढाँचा भरभराकर ढहने वाला है। चोट उन्हें नहीं लगेगी-उनके पास निकलने के रास्ते हैं। चोट आपको लगेगी-युवाओं को, ग़रीबों को, मध्यमवर्ग को, किसानों को, मज़दूरों को, छोटे व्यापारियों को-जो कभी इस ढाँचे का हिस्सा थे ही नहीं।
~राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष
NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे।
धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए।
Modi ji, SACK Dharmendra Pradhan ji NOW.
30/04/2026
"नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी का धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। राहुल गांधी जी यहां ‘संगठन सृजन’ कार्यक्रम के तहत DCC ट्रेनिंग वर्कशॉप में शामिल होंगे"।
~राजेश सिंह
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में उन आदिवासी परिवारों से मुलाक़ात हुई, जो सुनामी के बाद विस्थापित हो गए थे और अब भी अपनी मूल ज़मीन का इंतज़ार कर रहे हैं।
उनसे कभी भी ठीक से सलाह-मशविरा नहीं किया गया। अब, एक "प्रोजेक्ट" के नाम पर, लगभग 160 वर्ग किलोमीटर के वर्षावन को विनाश की ओर धकेला जा रहा है, और इन समुदायों को एक बार फिर विस्थापन का सामना करना पड़ रहा है—जिसमें उनसे उनकी ज़मीन, आजीविका और उनकी आवाज़ छीनी जा रही है।
मैं उनके अधिकारों, उनके जंगलों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ा रहूँगा।
राहुल गांधी
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Delhi
