प्रमाण पत्र की कार्यवाही आगे बढ़ी... अहेरिया समाज
Lokesh Kumar 🫡👌
भारतीय अहेरिया बहेलिया भील पासी समाज
शेयर,लाइक,करके अपनी राय कमेंट बॉक्स मैं दें .ताकि समाज को इतिहास मालूम हो सके Follow 🙏🇮🇳🕉
09/06/2026
बीच में माननीय समाज कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश
दाएं खड़े हैं लालता प्रसाद खुर्जा और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री छत्रपाल सिंह जी 26,05,2026 को लखनऊ में
Lokesh Kumar 🫡😊👍😊🕉️
08/06/2026
आज दिनांक 08/06/2026 को बिल्हौर विधानसभा कानपुर से समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की महिला सभा की जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा अहेरिया(रावल) महासभा उत्तर प्रदेश श्री मति अर्चना रावल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव/राज्य सभा सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव जी से भेंट की। अर्चना रावल ने उत्तर प्रदेश में अहेरिया/रावल समाज को भी एक टिकट दिए जाने की मांग की । अर्चना रावल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव जी को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश की 95 से अधिक विधानसभाओं में मेरा समाज निवास करता है तथा प्रत्येक विधान सभा में 10000 से लेकर 35000 तक मतदाता है।
प्रोफेसर राम जिंदाबाद।
Lokesh Kumar 🫡
08/06/2026
आज फरीदाबाद के मवई गांव में अपने समाज में श्रीमान सतवीर प्रधान जी गांव मवई अहेरिया महासभा के द्वारा हरियाणा सरकार से 1000 गज जमीन अहेरिया समाज की चौपाल के लिए ली गई है 🫵। उस चौपाल के निर्माण के लिए एक करोड़ 5 लाख रुपए सरकार से प्राप्त किया ।उस उपलक्ष्य में यह प्रोग्राम रखा गया जिसमें माननीय हरियाणा खाद्यान्न आपूर्ति मंत्री राजेश नागर जी ने चौपाल के शिलान्यास की नींव रखी और प्रोग्राम में आकर अहेरिया समाज का मान रखा । हरियाणा के अपने समाज के दूसरे ग्रुप लोगो ने भी आकर माननीय सतवीर प्रधान जी का सहयोग किया और उनका हौसला बढ़ाया ।
यह माननीय सतवीर जी की अपने समाज के विकास प्रति उनके कर्तव्य निष्ठा को दिखाता है 🙏 🫵।।।।।
कि एक अनपढ़ इंसान होते हुए भी उन्होंने सभी को अपने साथ रखते हुए अपने अकेले मेहनत से इतना बड़ा कारनामा कर दिखाया 🤔🤔🙏
यह समाज हमेशा उनका कर्जदार रहेगा हमें अपने समाज में ऐसे ही कर्तव्य निष्ठा और ईमानदार लोगों की जरूरत है जो अपने स्वार्थ को छोड़कर समाज हित में कार्य करें 🙏
और उनको मंजिल तक पहुंचाएं जय जय श्रीमान सतवीर जी प्रधान जी 🙏🙏
जय अहेरिया समाज
हमारे समाज के सभी लोगों को श्री सतवीर प्रधान जी जैसे लोगों से सीखने की आवश्यकता है कैसे उन्होंने सभी को साथ लेकर और सभी के सहयोग से इतने बड़े काम को अंजाम तक पहुंचाया 🫢🫰🫡🫡🫡🫡
फिर से 2027 चुनाव की तैयारी विधानसभा खैर 71 जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश 🙏
Lokesh Kumar
06/06/2026
प्रोफेसर राकेश रावल जी
🙏🫡
♥️
Lokesh Kumar
सरकार ने DNT जातियों के साथ घोटाला किया है । उत्तर प्रदेश राज्य एवम् केंद्र सरकार ने 🙃😔
#
Lokesh Kumar 🫡
05/06/2026
अहेरिया समाज के अधिकारों की लड़ाई में एक सकारात्मक कदम
"संघर्ष जारी है, कामयाबी अवश्य मिलेगी" — यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के अहेरिया समाज की वर्षों पुरानी मांग और उसके लिए चल रहे सतत प्रयासों का प्रतीक है।
अहेरिया समाज को पुनः अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किए जाने की मांग लंबे समय से उठाई जाती रही है। इसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर आज उत्तर प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री असीम अरुण जी से शिष्टाचार भेंट कर विस्तार से चर्चा करने का अवसर प्राप्त हुआ।
मुलाकात के दौरान अहेरिया समाज की वर्तमान स्थिति, सामाजिक एवं शैक्षिक चुनौतियों तथा अनुसूचित जाति का दर्जा पुनः प्राप्त होने से समाज को मिलने वाले लाभों पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ। माननीय मंत्री जी ने विषय को ध्यानपूर्वक सुना और इसके प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं गंभीरता व्यक्त की। उनका सकारात्मक दृष्टिकोण समाज के लिए आशा की नई किरण लेकर आया है।
यह मुलाकात अहेरिया समाज के लिए एक महत्वपूर्ण और उत्साहवर्धक कदम मानी जा सकती है। समाज के लोगों में यह विश्वास मजबूत हुआ है कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है और आने वाले समय में इस संबंध में कोई सकारात्मक निर्णय सामने आ सकता है।
किसी भी समाज की प्रगति उसके अधिकारों, सम्मान और एकजुटता पर निर्भर करती है। अहेरिया समाज के अधिकारों की इस लड़ाई में समाज के सभी लोगों का सहयोग, जागरूकता और संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति है। जब पूरा समाज एक लक्ष्य के लिए संगठित होकर प्रयास करता है, तो सफलता का मार्ग अवश्य प्रशस्त होता है।
अंत में, माननीय श्री असीम अरुण जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार, जिन्होंने समाज की भावनाओं और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना। आशा है कि निकट भविष्य में अहेरिया समाज को उसकी लंबे समय से चली आ रही मांग के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा।
जितेंद्र रावल
BJP HQ
Lokesh Kumar 🫡
मैंने अपने समाज को बहुत नजदीक से देखा है 🙏☝️ लेकिन ...seemore
हम लीडर कैसे बनेंगे सुनिए 🙏 हमें अवश्यकता है लीडर बनने की
Lokesh Kumar
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Delhi
