18/04/2026
नमस्ते,
यूथ फॉर नेशन द्वारा ग्राम मेंहदीपुर, सोनीपत (हरियाणा) में आयोजित कार्यक्रम *”24 घंटे गाँव में”* मे सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने निर्धारित कार्यक्रम के विवरण अनुसार अपने दायित्व का निर्वहन किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता की। इस कार्यक्रम के लिए गाँव के अनुरूप कई महत्वपूर्ण विषयों को तय किया गया था जिसमें ग्राम अध्ययन, छात्रों के साथ बैठक, गाँव के वृद्धजनों के साथ बैठक, गाँव में सेवारत लोगों के साथ बैठक, अवकाश प्राप्त लोगों के साथ बैठक, प्राकृतिक कृषि पर चर्चा, ग्राम गोष्ठी और भूमि माता पूजन आदि क्रियाकलाप सम्मिलित थे। उपस्थित ग्रामजनों ने कार्यक्रम के निर्धारित समयानुसार सत्रों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने जीवनकाल का अनुभव हमारे साथ साझा किया। विचारों के इस आदान-प्रदान में कई महत्वपूर्ण बातें हमारे समक्ष आयी।
संघ के ग्रामों की श्रेणी में यह गाँव प्रभात गाँव की श्रेणी में आता है, गाँव की स्थिति इतनी व्यवस्थित थी कि वहाँ उपस्थिति प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी का ज्ञान था। ग्रामजनों के साथ बात करते हुए यह अनुभव हुआ कि शायद हम लोग कही अपने ही गाँव में तो नहीं आ गए है। विद्यालय, अस्पताल (मानव और पशु दोनों), खेल मैदान, देवालय, पंचायत भवन आदि सभी साफ और संचालित थे।
ग्राम गोष्ठी के दौरान सामूहिक गीत गायन और भूमि माता पूजन कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामजनों ने सहभागिता की साथ ही अपनी भूमि माता को सुपोषित करने का संकल्प भी लिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी माननीयों, गुरुजनों, ग्रामजनों, कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामजनों द्वारा दोबारा किसी कार्यक्रम को करने के लिए यूथ फॉर नेशन की टीम से आग्रह भी किया गया जिसमें मुख्य रूप से युवाओं का मार्गदर्शन विषय शामिल है। इस कार्यक्रम को अन्य ग्रामों मे भी किया जाना चाहिए जिससे लोगों से विचारों का आदान-प्रदान करके एक जगह से दूसरे जगह पर साझा किया जा सके।
राष्ट्र सर्वोपरि
धन्यवाद
25/03/2026
देश के युवाओं आगे आओ
सकारात्मक युद्ध करो...
12/01/2026
यूथ फॉर नेशन द्वारा आयोजित युवा नेतृत्व शिविर में आप सभी रचनाधर्मी युवाओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। कृपया अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ।
09/12/2025
Our Youths are going
G 😀😀D
30/09/2025
Thank You Note to Jagannath Community College - JCC, Sector 3, Rohini and Jagannath University
On behalf of YoUTH For NatioN, we extend our sincere gratitude to the Department of Journalism & Media Management at Jagannath University (JCC) for graciously organizing the Guest Lecture, "Building a Career with Purpose: Motivation for Tomorrow’s Storytellers," featuring our esteemed founding member and Mentor, Honourable Shri Ashutosh Bhatnagar.
A Truly Inspirational Partnership
The event, held on September 26, 2025, was a resounding success and provided a unique, empowering platform for students and aspiring journalists. Shri Bhatnagar’s lecture was exceptionally insightful, focusing on crucial themes that deeply resonate with our mission of "Journalism For Change."
He passionately emphasized the importance of personal integrity, navigating the ethical challenge of choosing between sensational news and the nation's welfare, and addressing the ethical dilemmas of journalism with firsthand accounts of real-life challenges. This focus on ethical, grassroots, and transformative journalism perfectly aligns with our shared goal of fostering national integration and driving positive change.
We deeply appreciate your collaboration and commitment to educating and inspiring the next generation of storytellers. Partnerships like this are vital to promoting purpose-driven careers in media.
Thank you once again for your excellent organization and support. We look forward to future collaborations that empower the youth for the nation.
With warmest regards,
The YoUTH For NatioN Team ✨
(Founding Organization of Shri Ashutosh Bhatnagar)
24/09/2025
We are delighted to announce that Honourable Shri Ashutosh Bhatnagar, widely respected as Director, Jammu Kashmir Adhyayan Kendra and a Mentor of Youth for the Nation, will be delivering an inspiring keynote lecture.
This is a unique opportunity to gain direct insights into grassroots and transformative journalism—an approach that has not only played a pivotal role in shaping the journalism landscape of our country but has also been instrumental in fostering national integration.
Join us to experience first-hand the passion, vision, and impact of journalism that drives change at the ground level and connects communities across the nation.
✨ Don’t miss this powerful session that promises to inform, inspire, and ignite new perspectives!
📍 Join us and be part of this journey where journalism isn’t just news—it’s nation building! 🚀
09/06/2025
यूथ फॉर नेशन की *युवा नेतृत्व शिविर* हेतु सभी रचनाधर्मी युवा सादर आमंत्रित हैं –
अर्हता – व्यसनमुक्त देशभक्त युवा,
*शनिवार 14 जून 2025* - दोपहर 12 बजे से
*रविवार 15 जून 2025* - सायं 4 बजे तक
*स्थान : सुरभि शोध संस्थान वनवासी कल्यान आश्रम, चुनार, मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश।*
स्थिति: https://maps.app.goo.gl/jGxXxXtBMuA7Tjst6
निकटतम रेलवे स्टेशन: चुनार
*आयोजक- यूथ फ़ॉर नेशन*
भोजन और रहने की व्यवस्था रहेगी।
कार्यशाला सहयोग राशि: रु 150/- मात्र विद्यार्थियों के लिए, वरिष्ठ जनों के लिए रु 500/- मात्र
संपर्क सूत्र - प्रतीक आर्य
8433209089
व्यवस्था प्रमुख - शुभम पांडे
8887554793
दैनिक उपयोग की वस्तुएं साथ रखें।
01/10/2024
पंजीकरण www.youthfornation.in पर किया जा सकता है।
26/09/2024
राष्ट्रीय कर्मयोगी कार्यशाला :
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज परिवर्तन के निमित्त बनने वाले युवाओं की राष्ट्रीय कार्यशाला का कला के क्षेत्र में जम्मू के विश्व प्रसिद्ध केंद्र बसौली में आयोजन किया जा रहा है. यूथ फॉर नेशन के टेक्नोस्पीक या अन्य किसी कार्यक्रम में किसी भी भूमिका में शामिल रहे रचनाधर्मी युवा इस कार्यशाला हेतु अर्ह हैं .अतः आप संबंधित समन्वयक से कार्यक्रम की जानकारी हेतु संपर्क कर सकते है .
इस कार्यशाला में केवल वे ही युवा अपेक्षित हैं जो राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका का महत्व समझते हैं तथा भूमिका को समझकर एक विचार के साथ कार्य करते हैं.
कार्यशाला का स्थान बसौली, रावी नदी का तट, जिला कठुवा, जम्मू कश्मीर.
दिनांक 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2024 तक
निकट्स्थ रेलवे स्थानक पठानकोट
अतः जो साथी दूर से आने वाले हैं,अभी से रेलवे का रिजर्वेशन करा लीजिए।
सहयोग राशि 500 रूपये मात्र. हमारे क्रांतितीर्थ शृंखला से जुड़े सभी सम्मानित लोग किसी भी प्रकार की अन्य सूचना हेतु कृष्ण कन्हैया (7290996366)जी से भी संपर्क कर सकते हैं .