21/02/2024
निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल I
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल II
अंग्रेजी पढ़ि के जदपि, सब गुन होत प्रवीन I
पै निज भाषा-ज्ञान बिन, रहत हीन के हीन II
~ भारतेंदु हरिश्चंद्र
#अंतर्राष्ट्रीय_मातृभाषा_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
31/01/2024
नहीं रहे श्री संजय सिंह, उप निदेशक। संवर्ग के अधिकारियों ने मधुर और मिलनसार स्वभाव के लिए याद किया। शोक संतप्त परिवार के लिए संवेदनाएं 🙏🙏
translatorsofcsols.blogspot.com/2024/01/blog-p…
26/01/2024
आप सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
14/01/2024
आप सभी को मकर संक्रांति पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्रार्थना है कि भगवान सूर्य देव हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नये उत्साह का संचार करें 🙏
ॐ सूर्याय नम:
ंक्रांति #मकरसंक्रांति
04/01/2024
कैलेंडर वितरण और अंशदान संग्रहण अभियान के दूसरे दिन एसोसिएशन की पहली टीम ने जनजातीय कार्य, महिला एवं बाल विकास, डीएफएस, दूरसंचार और नीति आयोग में साथियों से मुलाकात की। सभी साथियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनके सुझावों और समस्याओं को भी जाना गया।
वहीं दूसरी टीम ने निर्माण भवन स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय, स्वास्थ्य महानिदेशालय, एलएन्डडीयू, डीसी एमएसएमई आदि कार्यालयों का दौरा किया।
03/01/2024
कैलेंडर वितरण और सदस्यता शुल्क अभियान की उद्योग भवन से उत्साहपूर्वक शुरुआत। सदस्यों ने एसोसिएशन के प्रयासों को सराहा।
01/01/2024
आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। ये नूतन वर्ष विगत वर्ष से भी अधिक सफलताओं, उत्साह और ऊर्जा से भरा हो। आप सभी के जीवन में और अधिक सुख और समृद्धि आए 🙏
29/12/2023
साथियो,
अंतत: वह सुखद क्षण आ ही गया जिसका सभी को इंतज़ार था।
वर्ष 2023 की सहायक निदेशक की कुल 25 रिक्तियों के एवज में राजभाषा विभाग द्वारा पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि ये रिक्तियां वर्ष 2023 की हैं। इस वर्ष यह पूरी प्रक्रिया विभिन्न कारणों से विलंबित होती रही। विभाग द्वारा अगस्त माह में राजभाषा विभाग को प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया और यूपीएससी में 27 दिसंबर को डीपीसी संपन्न हुई थी।
कुल 46 एसटीओ भी हुए पदोन्नत: वहीं वर्ष 2024 की रिक्तियों के लिए कुल 46 वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों के भी पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए हैं।
तमाम दिक्कतों के बावजूद इस पदोन्नति को संभव बनाने के लिए एसोसिएशन के साथ-साथ संबंधित स्टेकहोल्डरों सहित विभाग के अधिकारियों ने भी अनथक परिश्रम किया है। हम राजभाषा विभाग की आदरणीय सचिव महोदया, आदरणीय संयुक्त सचिव महोदया के विशेष आभारी हैं। इसके अतिरिक्त सहायक निदेशक (सेवा) सहित सेवा प्रभाग के सभी संबंधित पदाधिकारियों के प्रति भी आभारी हैं। सबके सामूहिक प्रयासों से यह मनोरथ सफल हुआ। कहते हैं अंत भला तो सब भला।
ये सम्भवतः पहला अवसर है जब विभाग ने अंतिम कार्यदिवस के उपरांत जारी आदेश में ही 1 जनवरी, 2024 से सभी के लिए स्टैंड रिलीव के आदेश जारी कर दिए हैं। एसोसिएशन के इस अनुरोध को स्वीकार करने के लिए एसोसिएशन विभाग की आभारी है।
इसके साथ ही हम आशा करते हैं कि इस वर्ष से सीख लेकर भविष्य में और तत्परता से सहायक निदेशकों की पदोन्नति प्रक्रिया को संपन्न करने का प्रयास किया जाएगा और वर्ष 2024 की रिक्तियों के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सभी नव पदोन्नत सहायक निदेशकों एवं वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
25/12/2023
May the spirit of Christmas fill your life with immense happiness. We wish you all . 🙏
#क्रिसमस
25/12/2023
टूटे हुए सपनों की कौन सुने सिसकी
अन्तर की चीर व्यथा पलको पर ठिठकी
हार नहीं मानूँगा,
रार नई ठानूँगा,
काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूँ
गीत नया गाता हूँ"
भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस और #सुशासनदिवस की शुभकामनाएं 🙏
िहारी_वाजपेयी
24/12/2023
सहायक निदेशकों के 25 पदों के लिए 27 दिसम्बर को (रिक्ति वर्ष 2023) और के लगभग 48 पदों के लिए डीपीसी (रिक्ति वर्ष 23 के शेष पद एवं रिक्ति वर्ष 2024) 26 दिसम्बर को।
#राजभाषाविभाग #पदोन्नति
09/12/2023
वर्ष 2023 की सहायक निदेशकों की डीपीसी समय से कराने के लिए चैयरमैन, यूपीएससी को पत्र लिखा गया।