29/03/2021
जय जवान
जय किसान
to
cycle March for farmers
29/03/2021
जय जवान
जय किसान
to
28/03/2021
26/03/2021
इन्कलाब जिन्दाबाद लोक एकता जिन्दाबाद
Cycle March For Unity With Farmers
पिछले 15 दिनों की संक्षिप्त रपट कुछ फ़ोटो के साथ
12 मार्च की सुबह 11 बजे विवेकानन्द आश्रम कन्याकुमारी से चलते ही तमिलनाडु पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया पूरा दिन एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में रखकर रात को केरला के बॉर्डर पर छोड़ दिया गया, एक f.i.r. भी रजिस्टर्ड की है जो कि तमिल भाषा में लिखी हुई है हम समझ नहीं पा रहे कौन सी धारा में कौन सा मुकदमा उन्होंने लगाया है हम लोगों ने अगले दिन त्रिवेंद्रम केरला से साइकिल मार्च शुरू किया त्रिवेंद्रम से कोलम से एलेपी से कोच्चि एर्नाकुलम से तिर्चुर से पलक्कड से आज फिर तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर आ पहुंचे हैं ।
इन 15 दिनों में लगभग 700 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए हजारों लोगों से मुलाकात हुई, यहां जीतने लोगों से हम मिले हैं 99% लोग किसान आन्दोलन के पक्ष में हैं, ऐसे भी चन्द लोग मिले जो किसान आन्दोलन को मोदी विरोधी और किसानों को आतंकवादी बताकर तिर्चुर के कुट्टननेलुर भगवती मंदिर में खड़े होने पर झगड़े वहीं बिना किसी पूर्व परिचय के एक लोकल व्यक्ति ने बिना सहयोग मांगे आन्दोलन की तरफ़ से खड़े हो गए, और उन लोकल धार्मिक दादाओ से लड़े । उसी रात एक 18 साल का नौजवान विद्या सागर 80 किलोमीटर साइकिल चलाकर रात को 3 बजे हम लोगों से मिलने आया अगले दिन उसकी परीक्षा भी थी, परीक्षा के बाद अप्रैल से वो साइकिल मार्च से जुड़ने की बात कह अपने कॉलेज वापिस लोट गया।
कल रात योगी कृष्णा भाई के मित्र पलक्कड का एक मध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चो और रिश्तेदारों के साथ 35 किलोमीटर दूर से रात को 8:30 खाना लेके मिलने आया, उन लोगों का कहना था हर राज्य में किसान आन्दोलन की जरूरत है, हम लोग भागीदारी के लिए तैयार हैं ।
साथियों प्रसंग बहुत है मुख्य बात है किसान आन्दोलन की सूचना ज्यादातर लोगों को हैं लेकिन दुर्घटनावश कहो या षडयंत्रवश अधूरी या ग़लत जानकारियां ज्यादा है, लोग आन्दोलन के पक्ष में सोचते तो है सक्रिय ना हो पाने की जड़ता को तोड़ना अभी बाकी हैं।
आन्दोलन से जुड़े सक्रिय साथियों का ध्यानाकर्षण करा लिख दे देश दुनिया के लोग आपका इंतजार कर रहे हैं जब तक किसान आन्दोलन अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच जाता धरने पे बैठे सिर्फ .1% लोगों को देश भर में मार्च करने की जरूरत है, सभी लोगों के साथ हम किसान जत्थेबंदियों से भी अपने 5 प्यारे साइकिल मार्च में शिरकत करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान करते हैं
इन्कलाब जिन्दाबाद
10/03/2021
to
11/02/2021