04/09/2026
📢 क्या आपको कोई ऐसा संदेश मिला है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी भारतीय यूजर्स को 3 महीने का मुफ्त मोबाइल रिचार्ज दे रहे हैं?
❌ यह दावा फर्जी है।
✅ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।
⚠️ कृपया सतर्क रहें। ऐसे भ्रामक और सनसनीखेज कंटेंट के झांसे में न आएं और इसे आगे फॉरवर्ड न करें।
🔸 केंद्र सरकार से संबंधित किसी भी संदिग्ध जानकारी की सत्यता जांचने के लिए उसे PIB Fact Check पर भेजें।
📲 +91 8799711259
📩 [email protected]