Hastsal केवल एक गाँव नहीं, बल्कि हजारों वर्षों पुरानी सनातन संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक है।
हमारे गाँव का नाम ही संस्कृत से निकला है, जो यह दर्शाता है कि हमारी जड़ें कितनी प्राचीन और मजबूत हैं।
जिस प्रकार Hastsal Yuva Shakti ने एकजुट होकर अवैध ऑटो, ओवरलोडिंग और ट्रैफिक अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई और गाँव की सुरक्षा के लिए कदम बढ़ाया, उसी प्रकार अब अगला संकल्प होगा — गौ रक्षा और गौ सम्मान। 🚩
सनातन धर्म में गौ माता को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।
गौ धन हमें समुद्र मंथन से प्राप्त अमूल्य धरोहर माना गया है।
गौ माता केवल पशु नहीं, हमारी आस्था, संस्कृति और सभ्यता की पहचान हैं।
आज दुख होता है जब गौ माता सड़कों पर भटकती हुई, कूड़े में भोजन खोजती हुई या दुर्घटनाओं का शिकार होती दिखाई देती हैं।
यह केवल प्रशासन की नहीं, हम सभी की जिम्मेदारी है।
Hastsal Yuva Shakti सभी डेयरी संचालक भाइयों से हाथ जोड़कर निवेदन करती है कि कृपया अपनी गायों को सड़क पर खुला न छोड़ें।
गाँव की सड़कें गौ माता के भटकने का स्थान नहीं बननी चाहिए।
अगले दो हफ्तों में हमारा विशेष अभियान शुरू होगा, जिसमें सड़कों पर घूम रही गायों को सुरक्षित रूप से गौशाला तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा।
यह अभियान किसी के विरोध में नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, अपने धर्म और अपनी जिम्मेदारी के सम्मान में होगा।
अब समय आ गया है कि
हम केवल बातें नहीं, बल्कि अपने सनातन संस्कारों की रक्षा के लिए मैदान में उतरें।
जय श्री राम 🚩
RWA Hastsal gram
प्रगतिशील हस्तसाल ग्राम विकास समिति (RWA) हस्तसाल ग्राम ।
07/05/2026
हस्तसाल गाँव दिल्ली का पहला ऐसा गाँव बन गया है, जिसने अवैध ऑटो-रिक्शा को सफलतापूर्वक पूरी तरह खत्म कर दिया है।
जिस जागरूकता और समर्पण के साथ स्थानीय युवाओं ने यह कार्य किया है, वह वास्तव में सराहनीय है। अगर दिल्ली का हर गाँव इस उदाहरण का अनुसरण करे, तो शहर अंततः ट्रैफिक जाम से मुक्त हो सकता है।
हमारे गाँव की युवा शक्ति में वाकई एक शानदार मिसाल कायम की है।
"संजीत यादव जी, आपने हस्तसाल की मिट्टी का कर्ज निभाया है। जहाँ लोग निजी स्वार्थ में घिरे थे, वहां आपने सार्वजनिक संपत्ति को बचाकर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित किया है। आपकी निष्ठा को पूरा गाँव नमन करता है।"
"इतिहास उन्हें याद नहीं रखता जो केवल पद पर बैठते हैं, बल्कि उन्हें याद रखता है जो लकीर से हटकर काम करते हैं। अतिक्रमण मुक्त ग्राम सभा आपके दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। हम RWA सदस्य आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए गर्व महसूस करते हैं।"
राहें दुश्वार थीं पर आप रुके नहीं,
स्वार्थ के आगे आप कभी झुके नहीं।"
हस्तसाल का गौरव आपसे, गाँव की शान आपसे,
बदलेगा अब हर मंजर, आपकी नेक पहचान से।"
प्रधान जी, आपने केवल अतिक्रमण नहीं हटाया, बल्कि गाँव के हक पर डाका डालने वालों को यह अहसास कराया है कि अब हस्तसाल में कानून और न्याय का राज है। दुकान को मुक्त कराना आपके निडर व्यक्तित्व की पहचान है।"
जोहड़ गाँव की आत्मा होते हैं और रास्ते उसकी धड़कन। जोहड़ की पेमाइश करवाकर आपने जल संरक्षण और पर्यावरण की दिशा में जो कदम उठाया है, उसके लिए आने वाली पीढ़ियाँ आपकी ऋणी रहेंगी।"
पूर्व के प्रधानों ने जहाँ ग्राम सभा की अनदेखी की, वहीं आपने इसे सुरक्षित कर एक मिसाल पेश की है। आपके इन्ही साहसिक कार्यों ने हम ग्रामवासियों को आपके साथ काम करने के लिए प्रेरित किया है।
हमारा समर्थन, आपकी शक्ति!
जय हिंद, जय हस्तसाल!
13/04/2026
हस्तसाल गाँव, हस्तसाल RWA अतिक्रमण के पक्ष में ना थी , ना है । इस कार्यवाही के लिए , निगम पार्षद राखी यादव जी और आशीष यादव जी का धन्यवाद करते है ।
हमारे इस अवैध ऑटो अभियान को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी सराहा गया है । कोई भी गैरकानूनी काम या गतिविधि के पक्ष में नहीं है हस्तसाल गाँव।
हस्तसाल गाँव, हस्तसाल RWA, हस्तसाल युवा शक्ति , की सर्वसहमति से फ़ैसला लिया गया था । ऑटो 🛺 रिक्शा , हस्तसाल गाँव के अंदर व हस्तसाल फिरनी रोड पर नहीं चलेंगे । इस का फैसला कोई एक व्यक्ति, एक संगठन या संस्था द्वारा नहीं किया जाएगा ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Sho No. 4 , Society, Hastsal Gram, Uttam Nagar, New Delhi/
Delhi
110059
