15/03/2025
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री देशबंधु गुप्ता जी की अध्यक्षता में 6 मार्च से 12 मार्च 2025 तक श्रीलंका टूर का आयोजन किया गया यात्रा 6 मार्च को प्रातः 5:00 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से प्रारंभ हुई सुबह 9:00 बजे सभी यात्री कोलंबो एयरपोर्ट पर पहुंचे वहां से बस द्वारा कैंडी के लिए रवाना हुए पहले दिन मुनेश्वरम टेंपल और मानवारी टेंपल के दर्शन किए जो कि भगवान शिव के बहुत ही प्राचीन मंदिर हैं शाम को 6:00 बजे सभी यात्री होटल पहुंचे और रात्रि में डिनर करके विश्राम किया दूसरे दिन सभी यात्री प्रातः ब्रेकफास्ट करने के बाद कैंडी का सिटी टूर करने के लिए रवाना हुए सबसे पहले बुद्ध टेंपल के दर्शन किए इसके बाद बोटैनिकल गार्डन गए जो की बहुत ही सुंदर बना हुआ था शाम को कल्चरल शो देखा जिसमें श्रीलंका की बहुत ही सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई तीसरे दिन प्रातः सभी यात्री कैंडी से नुवारा एरिया के लिए रवाना हुए सबसे पहले टी फैक्ट्री और टी गार्डन का भ्रमण किया यात्रियों ने श्रीलंका से फैक्ट्री की बनी हुई चाय परचेस करी जिसका बहुत ही अच्छा स्वाद था इसके पश्चात रामबोड़ा फॉल्स का भ्रमण किया इसके पश्चात हनुमान जी के मंदिर के दर्शन करें श्रीलंका में हनुमान जी का बहुत ही भव्य मंदिर है जब हनुमान जी पहली बार श्रीलंका पहुंचे थे तो उसी स्थान पर उनका भव्य मंदिर बनाया गया मंदिर की सुंदरता देखते ही बनती है तत्पश्चात सीता जी का मंदिर और अशोक वाटिका के दर्शन किए शाम को जॉर्जियरी लेक का विक्टोरिया पार्क का भी भ्रमण किया रात्रि में होटल में विश्राम किया चौथे दिन सभी यात्री प्रातः ब्रेकफास्ट करने के बाद बेन तोता के लिए रवाना हुए जो कि नवादा एरिया से लगभग 200 किलोमीटर दूर है रास्ते में स्पाइस गार्डन देखते हुए शाम को फाइव स्टार होटल में पहुंचे जो कि बिलकुल बीच पर स्थित था होटल बहुत ही सुंदर था होटल के चारों तरफ बीच था होटल के चारों तरफ हरे भरे पेड़ और बहुत ही मनमोहक वातावरण था पांचवें दिन सभी यात्री प्रातः ब्रेकफास्ट करने के बाद बस द्वारा टर्टल फार्म के लिए रवाना हुए जहां पर कछुआ की विभिन्न प्रजातियां दिखाई गई इसके पश्चात शाम को मधु रिवर में वोट राइट कराई गई सभी यात्रियों ने वोटिंग का भरपूर मजा उठाया छठे दिन सभी यात्री प्रातः बैंड टोटा से कोलंबो के लिए रवाना हुए जो कि श्रीलंका की राजधानी भी है कोलंबो का मौसम बहुत ही अच्छा और सुहाना था सबसे पहले कोलंबो का सिटी टूर का भ्रमण किया इसके पश्चात गंगा रामायण टेंपल देखा जो कि कोलंबो का अद्भुत मंदिर है इसके बाद बिहार महादेवी पार्क और कैंडी मॉल में सभी यात्रियों ने शॉपिंग की सातवें दिन सभी यात्री प्रातः 10:30 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए एयरपोर्ट से 2:00 बजे की दिल्ली की फ्लाइट पड़कर सभी यात्री शाम 5:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे इस यात्रा के संयोजक और महामंत्री सुभाष चंद्र गुप्ता जी ने सभी यात्रियों की सुख सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस धार्मिक और पारिवारिक यात्रा का संचालन यात्रा के टूर ऑपरेटर श्री गौतम जैन जी का भी हम हृदय से धन्यवाद करते हैं उनकी कंपनी ट्रैवल एंड टाइम के द्वारा इस यात्रा का आयोजन किया गया महामंत्री जी ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन दिल्ली प्रदेश आगे भी धार्मिक और पारिवारिक यात्राओं का आयोजन करता रहेगा उन्होंने अपनी और संस्था की तरफ से सभी यात्रियों का तहे दिल से आभार प्रकट किया सभी यात्रियों के सहयोग से यात्रा यादगार बन गई संगठन का अगला कार्यक्रम शाह ऑडिटोरियम में 18 में को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाएगा संगठन की अगली यात्रा जून में यूरोप टूर का भ्रमण रहेगा

03/02/2025
14/01/2025
13/11/2024
06/09/2024
14/08/2024
22/07/2024