AIKS-All India Kisan Sabha

Call Directions

AIKS-All India Kisan Sabha Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from AIKS-All India Kisan Sabha, Political organisation, Ajoy Bhavan, 15, Indrajit Gupta Marg, Delhi.

All India Kisan Sabha (All India Peasants Union, also known as the Akhil Bharatiya Kisan Sabha), was an important peasant movement formed by Sahajanand Swaraswati in 1936.

*All India Kisan Sabha* 15 Ajoy Bhawan Indrajit Gupta Marg New DelhiEmail :allindiakisansabha@gmail.com प्रेस विज्ञप्ति ...
07/10/2026

*All India Kisan Sabha*
15 Ajoy Bhawan Indrajit Gupta Marg New Delhi
Email :[email protected]

प्रेस विज्ञप्ति

*लखनऊ, 7 अक्टूबर 2026*
योगी सरकार ने किसानों का सचिवालय मार्च रोका, किसान सभा के पूरे नेतृत्व समेत 500 से ज्यादा गिरफ्तार
चारबाग से निकले 3,000 से ज्यादा किसान और मजदूर; एक दिन पहले अयोध्या और सोनभद्र में भी गिरफ्तारियाँ
अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS) और उसकी प्रदेश इकाई उत्तर प्रदेश किसान सभा के लाल झंडे के नीचे आज 3,000 से ज्यादा किसानों, बटाईदारों और ग्रामीण मजदूरों ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से सचिवालय की ओर मार्च निकाला। भाजपा सरकार की पुलिस ने मार्च को रेलवे स्टेशन चौक पर रोक दिया और 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में पूरा नेतृत्व शामिल है: राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन क्षीरसागर, महासचिव रावुला वेंकैया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष छितर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग और प्रदेश महासचिव, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव।
मार्च को नाकाम करने की सोची-समझी कोशिश
उत्तर प्रदेश पुलिस ने मार्च को नाकाम करने की जानबूझकर कोशिश की। 6 अक्टूबर को अयोध्या में अशोक तिवारी और किसान सभा के दूसरे नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया, और सोनभद्र से भी गिरफ्तारियों की खबर है। मार्च रोके जाने पर किसानों और नौजवानों के गुस्से के बीच पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। नेताओं ने दमन की निंदा की और गिरफ्तारी दी। किसान सभा के दिवंगत नेता अतुल कुमार अंजान की बहनें श्रीमती रत्नासिंग और श्रीमती किरण सिंग भी मार्च में शामिल हुईं और किसान सभा को समर्थन दिया।
राजन क्षीरसागर ने कहा, "जिस सरकार के पास किसान के सवालों का जवाब नहीं होता, वह पुलिस भेजती है। मार्च को चौक पर रोका जा सकता है, पर धान के दाम, गन्ने के बकाये और काम की माँग को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।" उन्होंने चेतावनी दी, "लखनऊ किसान सभा की जन्मभूमि है, जिसने 150 साल के अंग्रेजी राज को ग्यारह साल में उखाड़ फेंका। किसानों के गुस्से का ज्वालामुखी फासीवादी मानसिकता वाली योगी और मोदी सरकार को भी उखाड़ फेंकेगा।"
जो सरकारें सुनना नहीं चाहतीं
मार्च प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 47 सूत्रीय माँग-पत्र लेकर चला था, जो प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही को सौंपा जाना था। माँग-पत्र मोदी सरकार और योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार, दोनों को कठघरे में खड़ा करता है।
मोदी सरकार ने 2014 में लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफे का वादा किया और एक भी सीजन में नहीं निभाया। उसने गेहूँ किसान को 25 रुपये प्रति क्विंटल दिए, जो एक प्रतिशत से भी कम है, जबकि डीजल 7.50 रुपये प्रति लीटर महँगा हो गया।
धान का दाम 2,441 रुपये है, जबकि सी2+50 प्रतिशत पर यह 4,508 रुपये बनता है, यानी हर क्विंटल पर 2,067 रुपये की लूट।
उसने मनरेगा खत्म कर दिया और उत्तर प्रदेश की मजदूरी 300 रुपये रोज तय की, जो देश में सबसे कम है।
प्रदेश सरकार ने 425 लाख टन गेहूँ की पैदावार का अनुमान लगाया, 50 लाख टन खरीद का लक्ष्य रखा और खरीदा लगभग 20 लाख टन।
उसने गन्ना किसान को पाँच पेराई सत्रों में केवल 50 रुपये प्रति क्विंटल दिए। सितंबर के मध्य तक एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया था और नया दाम अब तक घोषित नहीं हुआ।
जून में बारिश 54 प्रतिशत कम रही और 37 जिलों में औसत से कम, फिर भी सूखा घोषित नहीं हुआ।
चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में प्रदेश की मतदाता सूची से 2.04 करोड़ नाम काट दिए गए, यानी हर सौ में तेरह मतदाता। अब वोट भी छीना जा रहा है।
माँगें
सभी गिरफ्तार साथियों की तुरंत रिहाई और सारे मुकदमों की वापसी।
सी2+50 प्रतिशत पर एमएसपी का कानून: धान 4,508 रुपये, गेहूँ 4,762 रुपये, आलू 2,700 रुपये।
गन्ने का दाम 738 रुपये प्रति क्विंटल, और पूरा बकाया ब्याज समेत।
संपूर्ण कर्जमाफी, और एनबीएफसी तथा माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की लुटेरी वसूली पर रोक।
15 अक्टूबर तक सूखे की घोषणा, और 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा।
मनरेगा की बहाली, और 700 रुपये रोज पर 200 दिन काम।
बिजली का निजीकरण नहीं, स्मार्ट मीटर नहीं, जबरन भूमि अधिग्रहण नहीं।
एसआईआर पर रोक, और गलत कटे हर नाम की बहाली।
गिरफ्तारियों से एक भी माँग हल नहीं होगी। किसान सभा ने 30 दिन के भीतर लिखित उत्तर माँगा है। अगर दोनों सरकारों ने दमन और चुप्पी का रास्ता चुना, तो यह संघर्ष प्रदेश की हर तहसील और जिले तक, और दिल्ली तक जाएगा।

जारीकर्ता: राजेंद्र यादव Ex MLA
महासचिव उत्तर प्रदेश किसान सभा
AIKS

#किसान_सभा

   #बैलपोळा The festival for Bullocks Maharashtra farming communities celebrations
10/09/2026

#बैलपोळा
The festival for Bullocks
Maharashtra farming communities celebrations

प्रकाशनार्थआलू का समर्थन मूल्य ₹1700 प्रति क्विंटल करो, किसानों की बर्बादी रोकने के लिए 7 अक्टूबर को होगा विधानसभा मार्च...
06/09/2026

प्रकाशनार्थ

आलू का समर्थन मूल्य ₹1700 प्रति क्विंटल करो, किसानों की बर्बादी रोकने के लिए 7 अक्टूबर को होगा विधानसभा मार्च : किसान सभा

सी2+50% के आधार पर गेहूँ ₹4762, धान ₹4508, गन्ना ₹736 और आलू ₹1700 प्रति क्विंटल एमएसपी की गारंटी की मांग

गाजीपुर, 6 सितम्बर। उत्तर प्रदेश किसान सभा जिला काउंसिल की विस्तारित बैठक आज जिला कार्यालय भारद्वाज भवन, लंका गाजीपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष जनार्दन राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने किया। बैठक में किसानों, मजदूरों, बुनकरों, दस्तकारों, युवाओं तथा ग्रामीण गरीबों से जुड़े गंभीर सवालों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव ने कहा कि गंगा और कर्मनाशा नदियों में आई भीषण बाढ़ ने गाजीपुर सहित पूर्वांचल के हजारों किसानों और ग्रामीण परिवारों की जिंदगी तबाह कर दी है। यह प्राकृतिक आपदा है, लेकिन मगई नदी में शारदा नदी का पानी छोड़े जाने से प्रत्येक वर्ष पैदा होने वाली बाढ़ को केवल प्राकृतिक आपदा बताकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। हर साल खेत, फसल, मकान और पशुधन बर्बाद हो रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान के लिए सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों को तत्काल पर्याप्त मुआवजा, फसल क्षति का भुगतान और स्थायी बाढ़ नियंत्रण की व्यवस्था की जाए।

उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग ने कहा कि प्रदेश का किसान लगातार संकट में है। विशेष रूप से आलू उत्पादक किसान पिछले पांच वर्षों से लगातार घाटा झेल रहे हैं। गाजीपुर किसान सभा द्वारा किसानों की दुर्दशा को उजागर करने के लिए ट्रैक्टरों पर आलू तथा छुट्टा पशुओं को लादकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया था, जिसकी पूरे प्रदेश में चर्चा हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छुट्टा पशुओं के लिए गौशालाएं बनाने तथा आलू का समर्थन मूल्य ₹1250 प्रति क्विंटल करने की बात कही थी। लेकिन आज किसान उससे भी आगे बढ़कर स्पष्ट मांग कर रहा है कि आलू का समर्थन मूल्य कम से कम ₹1700 प्रति क्विंटल घोषित किया जाए और सरकार उसकी खरीद की गारंटी दे।

उन्होंने कहा कि केवल घोषणाओं से किसानों की हालत नहीं बदलेगी। सरकार को स्वामीनाथन आयोग के सी2+50 प्रतिशत फार्मूले के आधार पर सभी प्रमुख फसलों का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना होगा। किसान सभा की मांग है कि गेहूँ ₹4762, धान ₹4508, गन्ना ₹736 तथा आलू ₹1700 प्रति क्विंटल की एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए।

प्रदेश अध्यक्ष ने ऐलान किया कि किसानों की इन मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश किसान सभा 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को प्रातः 11 बजे लखनऊ विधानसभा मार्च करेगी। उन्होंने किसानों, मजदूरों और ग्रामीण गरीबों से बड़ी संख्या में विधानसभा मार्च में शामिल होने का आह्वान किया।

बैठक में मांग की गई कि किसान, मजदूर, छात्र और युवाओं के बिजली बिल तथा सभी प्रकार के कर्ज माफ किए जाएं। 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले किसान, मजदूर, बुनकर और दस्तकार स्त्री-पुरुष दोनों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा ₹10,000 मासिक पेंशन देने की गारंटी दी जाए।

किसान सभा ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील तथा बिजली संशोधन बिल 2022 वापस लेने की मांग की। प्रदेश में बंद पड़ी सभी चीनी मिलों को तत्काल चालू किया जाए, जिसमें गाजीपुर की नंदगंज और मथुरा की छाता चीनी मिल प्रमुख हैं।

बैठक में मांग की गई कि तालाबों का आवंटन पात्र मल्लाह समुदाय को दिया जाए तथा जिन ग्राम पंचायतों में मल्लाह समुदाय के पात्र व्यक्ति नहीं हैं, वहां गरीब पात्र लोगों को तालाब आवंटित किए जाएं। 132 लैण्ड की जमीन पर पिछले 50 वर्षों से बसे गरीब मजदूरों को मालिकाना हक दिया जाए।

किसान सभा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को दरकिनार करके किसानों की जमीन लेने की कोशिश बंद की जाए। चंदौली, वाराणसी, मथुरा, नोएडा तथा गौतमबुद्ध नगर में किसानों की जमीन के अधिग्रहण की कार्यवाही को निरस्त किया जाए।

गाजीपुर की एशिया स्तर की अफीम फैक्ट्री का उल्लेख करते हुए किसान सभा ने कहा कि पहले यहां किसानों को पोस्त की खेती के लिए लाइसेंस मिलता था, जिसे बंद कर दिया गया है। किसानों के हित में लाइसेंस व्यवस्था को पुनः शुरू किया जाए। साथ ही मथुरा में दुग्ध आधारित उद्योग स्थापित किया जाए ताकि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य और स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके।

बैठक में निजी स्कूलों और निजी स्वास्थ्य केंद्रों की बढ़ती लूट पर भी गंभीर चिंता जताई गई। किसान सभा ने कहा कि महंगी शिक्षा और चिकित्सा ने गरीब किसान-मजदूर परिवारों की कमर तोड़ दी है। सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले तथा निजी संस्थानों की मनमानी फीस पर प्रभावी रोक लगाए।

सभी पंप कैनालों को पूरी क्षमता से चलाकर खेतों तक पानी पहुंचाने और शुद्ध पेयजल की गारंटी की मांग की गई। दैवीय आपदा और ओलावृष्टि से होने वाली फसल क्षति का मुआवजा बटाईदार तथा पेसकी किसानों को भी दिया जाए, क्योंकि वास्तविक खेती करने वाले किसानों को अक्सर सरकारी सहायता से बाहर कर दिया जाता है।

वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2014 में सत्ता में आने से पहले भाजपा ने कांग्रेस सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। उस समय गैस सिलेंडर, यूरिया और डीएपी की कीमतों को लेकर सवाल उठाए जाते थे। किसान सभा ने सरकार को चुनौती दी कि यदि उसके पास किसानों के हित में काम करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति है तो आवश्यक कृषि सामग्री और खाद की कीमतों को किसानों के लिए राहत देने वाले स्तर पर लाया जाए।

किसान सभा ने देश में आजादी के बाद से अरबपतियों, बड़े पूंजीपतियों, भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों द्वारा अर्जित अकूत संपत्तियों की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा अवैध एवं बेनामी संपत्तियों को जब्त कर गरीबों, कमजोरों और बेरोजगार युवाओं के रोजगार एवं जनकल्याण में लगाने की मांग की।

बैठक में कहा गया कि किसान अब केवल आश्वासन नहीं, लागत का डेढ़ गुना लाभकारी मूल्य, एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज से मुक्ति, सिंचाई, मुआवजा, पेंशन और सम्मानजनक जीवन चाहता है। यदि सरकार ने किसानों की मांगों की अनदेखी जारी रखी तो आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश किसान सभा ने प्रदेश के किसानों, मजदूरों, बटाईदारों, खेतिहर मजदूरों, बुनकरों, दस्तकारों, नौजवानों और ग्रामीण गरीबों से अपील की कि 7 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे लखनऊ विधानसभा मार्च में बड़ी संख्या में पहुंचकर सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराएं।
बैठक में प्रमुख रूप से शशिकांत कुशवाहा प्रदेश संयोजक सोशल मिडिया, राजदेव यादव जिला सचिव, प्रेमनारायण पाण्डेय जिला संयोजक, सुरेन्द्र राम, गुफरान अहमद, घुरा यादव, रामकेर यादव, रबीन्द्र कुशवाहा, भूपनरायण यादव, नेपाल यादव, अनिल यादव, चतुरी बिन्द, शोभनाथ कनौजिया, रमाकांत यादव, बटोर गुप्ता, कैलाश यादव आदि लोगों ने सम्बोधित किया।
जारी कर्ता
शशिकांत कुशवाहा
संयोजक सोशल मिडिया

18/08/2026
07/08/2026

10th August Protest Day Jailbharo, Rail Roko, Rasta Roko, Vibrant Protests

07/08/2026

Address

Ajoy Bhavan, 15, Indrajit Gupta Marg
Delhi
110002

Telephone

+919811008579

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AIKS-All India Kisan Sabha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share