Rahul Gandhi Prime Minister 2029

Rahul Gandhi Prime Minister 2029

Share

Rahul Gandhi Prime Minister 2029

08/04/2026

पूर्व केंद्रीय वज़ीर और साबिक़ सांसद मोहसिना किदवई साहिबा के इंतिक़ाल की ख़बर बेहद रंजो-ग़म का सबब है।

वो कांग्रेस पार्टी की एक बुज़ुर्ग और वफ़ादार रहनुमा थीं, जिनकी पूरी ज़िंदगी ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ का नुमूना रही। अपनी सादगी, शफ़क़त और गरिमामय सियासी कामयाबी से उन्होंने मुल्क की ख़वातीन की कई नस्लों को रहनुमाई और हौसला बख़्शा।

इस ग़मनाक घड़ी में मैं उनके अहल-ए-ख़ानदान, अज़ीज़ों और तमाम मुहिब्बान-ए-कांग्रेस के साथ गहरी हमदर्दी और ताज़ियत का इज़हार करता हूं।

अल्लाह तआला से दुआ है कि मरहूमा की मग़फ़िरत फ़रमाए, उन्हें जन्नत-उल-फ़िरदौस में आला मक़ाम अता करे और अहल-ए-ख़ानदान को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए।

यह ताज़ियती पैग़ाम मोहसिना किदवई साहिबा की ख़िदमत और शख़्सियत को ख़िराज-ए-अक़ीदत है।

إِنَّا لِلّهِ وَإِنَّا إِلَيْهِ رَاجِعُونَ
اللَّهُمَّ اغْفِرْ لَهُ وَارْحَمْهُ وَعَافِهِ وَاعْفُ عَنْهُ
اللَّهُمَّ اجْعَلْ قَبْرَهُ رَوْضَةً مِنْ رِيَاضِ الْجَنَّةِ وَلَا تَجْعَلْهُ حُفْرَةً مِنْ حُفَرِ النَّارِ

Photos from Rahul Gandhi Prime Minister 2029's post 30/03/2026

असम विधानसभा चुनाव 2026 में जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक (Observer) बनाए जाने पर मैं सभी वरिष्ठ नेताओं का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ। मुझ पर जो भरोसा जताया गया है, उसके लिए में माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी, माननीय राहुल गांधी जी, माननीया प्रियंका गांधी जी, माननीय इमरान प्रतापगढ़ी जी, माननीय गौरव गोगोई जी, जितेन्द्र सिंह जी और जनाब इक़बाल अहमद जी का विशेष धन्यवाद।
जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र असम की सबसे हाई-प्रोफ़ाइल सीट है।यह गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और राज्य की राजनीति की दिशा तय करने वाली सीट मानी जाती है।मुख्यमंत्री की सीट होने के कारण यहाँ का चुनाव पूरे राज्य में चर्चा का केंद्र है।

मैं पूरी लगन और ईमानदारी के साथ अपनी ज़िम्मेदारी निभाने का प्रयास करूंगा और संगठन को मज़बूत बनाने में अपना पूरा योगदान दूंगा।

हाजी मोहम्मद तौफ़ीक़ कुरैशी
पर्यवेक्षक, (Observer) जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्रअसम

20/03/2026

🌙✨ ईद-उल-फ़ितर की दिली मुबारकबाद ✨🌙

रमज़ानुल मुबारक की रहमतों और बरकतों के बाद, ईद-उल-फ़ितर का ये पाक दिन तमाम अहले-वतन, मुल्कवासियों और प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबाद पेश करता हूँ।
🤲 अल्लाह तआला से दुआ है कि:
हमारे मुल्क को अमन, सलामती और तरक़्क़ी अता फरमाए,हर प्रदेश और हर शहर में मोहब्बत और भाईचारे की फ़िज़ा कायम रखे,और तमाम अहले-वतन की ज़िन्दगी को रहमतों और बरकतों से मालामाल करे।
ईद का दिन हमें याद दिलाता है कि असली ख़ुशी दूसरों के साथ मोहब्बत और इंसानियत बाँटने में है।
आइए इस ईद पर हम सब मिलकर मोहब्बत, इंसानियत और एकता का पैग़ाम फैलाएँ।

ईद मुबारक! 🌸🇮🇳🌙✨

मोहम्मद तौफ़ीक़ कुरैशी
पूर्व ज़िला चेयरमैन एवं नि० प्रदेश सचिव
निवासी विधानसभा वाराणसी उत्तरी 388

17/03/2026

😊😊🇮🇳

05/03/2026

मुअज़्ज़ज़ साथियों,

आपको यह इत्तिला देते हुए मस्रूरियत हो रही है कि तारीख़ 7 मार्च 2026, दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज़ेरे-एहतिमाम, प्रदेश कांग्रेस दफ़्तर 10 माल एवेन्यू, लखनऊ में रोज़ा इफ़्तार प्रोग्राम मुनअक़िद किया जा रहा है।

दरख़्वास्त है कि आप तमाम हमराह साथियों के साथ इस प्रोग्राम में ज़रूर शिरकत फरमाएँ और अपनी मौजूदगी को यक़ीनी बनाएँ।

शुक्रिया।

आपका
पूर्व ज़िला चेयरमैन व नि0 प्रदेश सचिव
निवासी विधानसभा 388, वाराणसी उत्तरी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग

03/03/2026

🌈✨ होली का संदेश ✨🌈

होली हमें सिखाती है कि जैसे रंग मिलकर इंद्रधनुष बनाते हैं, वैसे ही इंसानियत, दोस्ती और प्यार मिलकर ज़िंदगी को खूबसूरत बनाते हैं।
यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि हर ग़म को पीछे छोड़कर, मुस्कान और अपनापन से आगे बढ़ना ही असली जीत है।

आज रंगों के साथ-साथ अपने दिलों को भी रंगीन करें –
- प्यार से रिश्तों को सजाएँ 💖
- दुआओं से ज़िंदगी को महकाएँ 🌸
- और खुशियों से हर कोना रोशन करें ✨

मैं, पूर्व जिला चेयरमैन एवं प्रदेश सचिव, निवासी विधानसभा 388 वाराणसी उत्तरी – मोहम्मद तौफीक कुरैशी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग,
आप सभी को दिल से शुभकामनाएँ देता हूँ –

होली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎉🌈

18/02/2026

✨ रमज़ान उल मुबारक की बहुत-बहुत दिली मुबारकबाद!

रमज़ान का महीना रहमत, बरकत और मग़फ़िरत का पैग़ाम लेकर आता है।
यह महीना हमें सब्र-ओ-शुक्र, अमन-ओ-मोहब्बत और इंसानियत-ओ-भाईचारे का सबक़ देता है।
दुआ है कि अल्लाह तआला पूरे मुल्क के अहल-ए-वतन, प्रदेशवासी और मुझे भी अपनी रहमतों में शामिल करे।
हमारी ज़िन्दगी खुशियों से रोशन हो, दिल मोहब्बत से भरें और समाज अमन-ओ-भाईचारे से मज़बूत बने। 🤲✨

Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


भारत
Delhi
110001