13/05/2021
VYASS TRUST
Religious and Social Organisation (INDIA)
13/05/2021
03/01/2021
प्रवेश सूचना - "साधना प्रकल्प" 2021(जनवरी बैच)
===========================
मित्रों,आपको जानकर हर्ष होगा कि VYASS TRUST® द्वारा संचालित "साधना प्रकल्प" के वर्ष 2021(प्रथम बैच) हेतु प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है I इस निःशुल्क Whatsapp प्रशिक्षण समूह में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2021 है I स्थान सीमित है I नीचे दिए लिंक द्वारा "स्वागत समूह" में प्रवेश करें....
https://chat.whatsapp.com/DYyHsoSkTSo01MLOoCuBGZ
👉🏽 यह चर्चा समूह नहीं है, अतः केवल साधना मार्ग पर चलने के इच्छुक गंभीर अध्यात्म प्रेमी और वास्तविक जिज्ञासु ही कष्ट करें I
"विश्व की सर्वप्रथम ऑनलाइन पराविज्ञान प्रशिक्षण योजना" - "साधना प्रकल्प" के साधकों के अनुभव एवं संस्था द्वारा संचालित अन्य प्रकल्पों की जानकारी के लिए संस्था की वेबसाइट www.vyass.in पर जाएं...
वैदिक योग अध्यात्म सेवा संस्थान®
16/12/2020
"पराविज्ञान महोत्सव" का ऑनलाइन आयोजन संपन्न
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
रविवार 13 दिसंबर 2020,को वैदिक योग अध्यात्म सेवा संस्थान® (VYASS TRUST) का वार्षिकोत्सव, "पंचम पराविज्ञान महोत्सव" भली-भांति संपन्न हुआ । वर्तमान परिस्तिथियों को देखते हुए इस वर्ष ऑनलाइन आयोजन किया गया,जिसमें सम्मिलित संस्था के सभी अनुशासित साधक बंधुओं एवं आमंत्रित प्रबुद्धजनों का सराहनीय योगदान रहा । सभी विद्वान वक्ताओं ने सुंदर विचार प्रस्तुत किए और सहभागियों का मार्गदर्शन किया ।
स्वामी भवानी जी महाराज, अवधूत बाबा निरंजन नाथ जी, पराविज्ञानी गोपाल राजू जी, संत कमल किशोर जी, निर्मल फतेहपुरिया जी, डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा जी, माँ योगशक्ति निखिलम जी, प्रशांत गुप्ता जी, बहन भावना जी, बहन दिव्या जी एवं अन्य सभी विद्वतजनों का हृदय से आभार !!
आयोजन में विद्वानों द्वारा कुछ सरल एवं व्यवहारिक प्रयोग भी बताए गए, जिन्हें सहभागियों ने बहुत पसंद किया । सभी उपस्थित साधकों को प्रश्न पूछने का पर्याप्त अवसर दिया गया एवं संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया । सभी उपस्थित सहभागियों को हेमंत जी द्वारा "ऐश्वर्यदायी समृद्धि शक्तिपात" प्रदान किया गया, जिसमें साधकों ने ब्रह्मांडीय ऊर्जा का प्रत्यक्ष अनुभव किया ।
यह अवसर इस दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, कि आज वैदिक योग अध्यात्म सेवा संस्थान® (Vyass Trust) की वेबसाइट www.vyass.in का लोकार्पण भी किया गया । अब "ओजस्वी वाणी" और "साधकों के अनुभव" इसपर प्रकाशित किए जाएंगे । शीघ्र ही इस साइट में अतिरिक्त जानकारी और संस्था द्वारा उपलब्ध विशेष सेवाएं भी जोड़ी जाएंगी ।
सभी के परस्पर सहयोग और साधकों की सकारात्मक ऊर्जा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया ।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें : www.vyass.in
9818060309 , 8527783070
07/12/2020
वार्षिक पराविज्ञान महोत्सव-२०२०.....By VYASS TRUST
14/09/2020
वार्षिक तीर्थश्राद्ध एवं पितृशान्ति अनुष्ठान-२०२०(VYASS)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मित्रों प्रणाम !! रविवार १३ सितंबर २०२० (आश्विन कृष्णपक्ष-एकादशी) वैदिक योग अध्यात्म सेवा संस्थान® VYASS के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी "वार्षिक तीर्थश्राद्ध एवं पितृशान्ति अनुष्ठान" शास्त्रोक्त विधि एवं उत्तम रीति से श्री गंगाजी के पावन तट संपन्न किया गया। इस आपदा वर्ष में हरिद्वार (उत्तराखंड) के स्थान पर गढ़मुक्तेश्वर (उत्तर प्रदेश) में यह वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
सुबह 8:00 बजे से लगभग सांय 4:00 बजे तक चले इस वृहद आयोजन में सभी पितृकर्म पूर्ण श्रद्धा एवं निष्ठापूर्वक सम्पूर्ण किए गए। गंगाजी के रेतीले एकांत तट पर सभी व्यवस्था की गई, जिसमें पिंड निर्माण सहित अन्यान्य कार्यों में समर्पित साधक बंधुओं द्वारा कारसेवा की गई । संकल्प, पिंडदान, तर्पण आदि के उपरांत सबने पुनः गंगाजी में स्नान करके पितृशान्ति यज्ञ संपन्न किया । सभी पिंडों को श्रद्धा सहित गंगाजी की पावन जलधारा में प्रवाहित कर दिया गया और सभी सहभागी साधकों ने पितृदेवों की कृपा और आशीर्वाद से अप्रतिम शांति और संतुष्टि का अनुभव किया ।
VYASS संस्था से जुड़े, गुरु-ईष्ट पद्धति पर चल रहे, सभी निष्ठावान एवं संकल्पित साधकगण का प्रत्यक्ष एवं परोक्ष योगदान रहा । प्रकांड विद्वान, कर्मकांड विशेषज्ञ पं.रामकृष्ण जी पांडेय (चित्रकूट) का भी अतुलनीय सहयोग रहा । सभी का हार्दिक आभार । प्रभु हम सभी के जीवन को सुख, शांति और आनंद से परिपूर्ण करें ।।"ॐ पितृभ्यो नमो नमः"।।
आचार्य ओजस्वी
संस्थापक/अध्यक्ष - वैदिक योग अध्यात्म सेवा संस्थान®
सम्पर्क : 8527783070
वैदिक योग आध्यात्म सेवा संस्थान(VYASS) साधना रहस्य (VYASS) साधना मार्ग के पथिक (VYASS) "यात्रा प्रकल्प" (VYASS) साधना रहस्य (VYASS) "पराविज्ञान प्रकल्प"(VYASS) Acharya Ojasvi Friends-Fans & Followers Acharya Ojasvi आचार्य ओजस्वी
28/08/2020
----------------शोक समाचार --------------
मित्रों,अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जा रहा है कि "साधना प्रकल्प" (VYASS) के वरिष्ठ साधक एवं मेरे परम् स्नेही मित्र श्री अनिल भाई सागर (राजकोट) का कल रात्रि हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया है ! आप आध्यात्मिक भावों से ओतप्रोत, संस्कारी और निष्कपट आत्मा थे, जो संस्था की गुजरात शाखा के अग्रणी साधक एवं मुख्य सहयोगी थे ! यह हृदय विदारक सूचना कल उनके सुपुत्र श्री रौनक सागर जी द्वारा प्राप्त हुई !
"वैदिक योग अध्यात्म सेवा संस्थान" के सभी साधकों की ओर से मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूँ ! इस दुःख की घड़ी में हम सभी आपके साथ है ! मैं परमपिता ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ क़ि सागर परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णनीय क्षति को सहन करने क़ि शक्ति व धैर्य प्रदान करें और दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देकर सद्गति प्रदान करें ! ॐ शांति: शांतिः शांतिः !!
शोकाकुल : समस्त साधक परिवार (साधना प्रकल्प)
आचार्य ओजस्वी : संस्थापक/अध्यक्ष (वैदिक योग अध्यात्म सेवा संस्थान)
आचार्य ओजस्वी
Acharya Ojasvi साधना मार्ग के पथिक (VYASS) "पराविज्ञान प्रकल्प"(VYASS) साधना रहस्य (VYASS) सिद्धि-साधना रहस्य VYASS "यात्रा प्रकल्प" (VYASS) वैदिक योग आध्यात्म सेवा संस्थान(VYASS) सिद्धि-साधना रहस्य VYASS साधना प्रकल्प-विलक्षण अनुभव एवं दिव्य संकेत Vyass
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Telephone
Website
Address
Sainik Farms
Delhi
110062
