09/01/2022
*दशरथपुरी RWA*
*----------------------*
*दिनांक 9 जनवरी 2022*
सभी को नमस्कार
साथियो जैसा कि आपको पता है कि दशरथपुरी में नई पानी की लाइन डलने का कार्य प्रगति पर है
इस का शूभारम्भ माननीय विधायक श्री विनय मिश्रा जी ने शनि मंदिर पुल से किया था
आज इस नई पानी की लाइन का कार्य शनिमंदिर पुल के अंदर तक खुदाई होते आ गया है
जिसकी वजह से कुछ समय के लिए पुल से आना जाना बाधित हो गया है
जो कि कुछ समय के लिए रहेगा
इसलिए आप दूसरे रास्ते का प्रयोग कर सकते है
जल्द ही इस मुख्य लाइन का कार्य पुरा हो जाएगा
इसके बाद गलियों की लाइन का कार्य शुरू होगा
*जय हिंद, जय भारत*
*सूचनार्थ*
*दशरथपुरी RWA*
23/06/2021
दशरथपुरी RWA
--------------------
23 जून 2021
सभी को नमस्कार
साथियो दशरथपुरी RWA काफी दिनों से प्रयास में थी कि दशरथपुरी के मुख्य रास्ते जो पुलिस बूथ बना है उसमें हमारी बीट के पुलिस अफसर बैठे
इसके लिए प्रधान श्री प्रेम कुमार जी व योगेश अहलावत जी व अन्य पदाधिकारी पिछले दिनों सागर पुर थाने में जाकर SHO साहब से मिले थे
साथियो दशरथपुरी RWA के इस बात को गंभीरता से लेते हुए सागर पुर थाने ने बीट अफसरों को दिशानिर्देश देते हुए इन्हें बूथ पर बैठने के लिए कह दिया है
दशरथपुरी RWA पिछले 2 दिन से बूथ में सुविधाओं को दुरुस्त करने में लगी हुई थी आज बीट वाले बूथ पर आए व कुछ समय के लिए बूथ पर बैठे
साथियो पूरी उम्मीद है जल्द ही बीट अफसर नियमित रूप से बूथ पर बैठेंगे
इनके बैठने से काफी समस्याओं का हल अपने आप निकल जाएगा
जय हिंद, जय भारत
सूचनार्थ
दशरथपुरी RWA
23/05/2021
दशरथपुरी RWA
---------------------
दिनांक 23 मई 2021
सभी को नमस्कार
साथियो इस समय कोरोना (चीनी वायरस) की भयंकर महामारी का समय चल रहा है इस बीमारी से शायद ही कोई घर बचा हो जो कि संक्रमित ना हुआ हो
दशरथपुरी RWA के काफी पदाधिकारी भी कोरोना (चीनी वायरस) से संक्रमित हुए है
दशरथपुरी RWA की कोशिश रही है कि इस दौर में फ़ोन के माध्यम से कॉलोनी की समस्याओं को दूर किया जाए व जिसकी जितनी सहायता हो सके वो की जाए
साथियो बारिश के कारण अभी कॉलोनी के रोड्स के हालात ठीक नही है चूंकि दशरथपुरी में अभी पानी की लाइन का कार्य होना है इस वजह से रोड का कार्य भी लंबित है
साथियो इसी कड़ी में हमने बीते दिन स्थानीय विधायक श्री विनय कुमार मिश्रा जी से फ़ोन पर बात की व
उनसे कॉलोनी के हालातों पर चर्चा हुई
आज हुई वार्तालाप का ब्यौरा निम्न है
1. कोरोना वैक्सीन संबंधित-- विधायक जी से हमने कहा कि हम चाहते है कि हमारी पूरी कॉलोनी को जल्द से जल्द टीका लगे ताकि कोरोना से हमारी कॉलोनी जल्द से जल्द मुक्त हो
इस पर विधायक जी ने कहा कि 45+ उम्र वाला अगर कोई भी कॉलोनी वाला टीका नही लगवा पाया है तो वह सीधा दादा देव हॉस्पिटल में आधार कार्ड लेकर जाए उसका टीकाकरण हो जाएगा
18+ उम्र के टीकाकरण को लेकर कहा कि वैक्सीन की कमी के कारण अभी इसका टीकाकरण धीमा है लेकिन रजिस्ट्रेशन करवाकर वो टीका लगवा सकते है
उन्होंने कहा कि अभी हाल फिलहाल में उनके विशेष आग्रह पर द्वारका विधानसभा में वैक्सीन के 4 नए सेंटर खुले है
1. दक्षिणी दिल्ली नगर निगम विद्यालय नसीर पुर
2. GOVT BOYS SR SEC SCHOOL NO 2 सागरपुर
3. GOVT गर्ल्स स्कूल, SEC 1 PKT 7 द्वारका
4. GOVT COED SCHOOL महावीर एन्क्लेव
इन जगहों को चुनकर भी उपलब्ध होने की स्थिति में टीका लगवा सकते है
2. पानी की लाइन- विधायक जी से हमने पानी की लाइन जो कि डलनी थी उस विषय पर बात की
विधायक जी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पूरी दिल्ली प्रभावित थी व इससे दिल्ली जल बोर्ड व उसके एम्प्लॉई भी प्रभावित हुए है
चूंकि नए कार्य का विषय है तो इसके बारे में वो जल्द से जल्द मुख्यालय व इनके आधीन अधिकारियों से मीटिंग करके इसकी जानकारी लेकर आपके साथ सांझा करूँगा
उन्होंने कहा कि वो कॉलोनी में नई पानी की पाइपलाइन डलवाने के लिए प्रतिबद्ध है और ये कार्य जरूर करवाया जाएगा
3.नए रोड- हमने कॉलोनी के रोड्स की जानकारी विधायक जी को दी
इस पर विधायक जी ने कहा कि जैसे ही पानी का कार्य शुरू होगा उसके तुरंत बाद रोड का कार्य भी करवा दिया जाएगा
उन्होंने कहा कि अगर पानी की लाइन का कार्य नही होता तो वो नए रोड्स का कार्य करवा चुके होते
साथियो आज विधायक श्री विनय कुमार मिश्रा जी से हुई वार्तालाप से ये उम्मीद है कि आने वाले समय मे जल्द ही ये कार्य शुरू होंगे
वैक्सीन लगवाने के लिए
लिंक👇👇👇👇👇👇
www.Cowin.gov.in
साथियो ध्यान रहे
प्रधान प्रेम जी व उनकी पूरी टीम आपसे गुजारिश करती आयी है व वर्तमान में भी यही गुजारिश करती है कि जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकले
मास्क व 2 गज दूरी की पालना अवश्य हो
जय हिंद, जय भारत
निवेदक
योगेश कुमार अहलावत
महासचिव
दशरथपुरी RWA
Co-WIN Admin Application
10/03/2021
दशरथपुरी RWA
----------------------
दिनांक 10 मार्च 2021
@सतर्क रहें,जागरूक बने@
सभी को नमस्कार
साथियो पिछली पोस्ट में आपको दशरथपुरी RWA ने सूचित किया था कि दशरथपुरी में अराजक तत्व व चोरियों की घटना बढ़ रही है
इसके लिए दशरथपुरी RWA निरंतर कार्य भी कर रही है
RWA प्रधान जी प्रेम कुमार जी व उनकी टीम इन घटनाओं को रोकने के लिए इस सप्ताह भी थाना सागरपुर के लगातार संपर्क में है
साथियो पूर्व में भी आपको सलाह दी थी कि आप स्वयं जागरूक बने ताकि हम खुद इन घटनाओं पर अंकुश लगा सके
साथियो इसी जागरूकता का परिचय देते हुए हमारी कॉलोनी के गली no 8 के जागरूक लोगो ने आज कुछ अराजक तत्वों को खुद पकड़ा
ये अराजक तत्व गुप्ता जी के घर व उनके आस पास के घरों में घुसे हुए थे जब गली वालो ने इन्हें देखा तो इन सभी ने इक्कठा होकर व इनको घेर कर पकड़ा व पुलिस के हवाले किया
इन सभी गली वालो का साधुवाद है जो उन्होंने अपनी जागरूकता व एकता का परिचय दिया
अभी 2 दिन पहले भी पाली चौक के यहा एक चोर को पकड़ा
उन सभी गली वालो ने भी अपनी जागरूकता का परिचय दिया उनको भी साधुवाद है
साथियो इन दोनों जगहों पर दशरथपुरी RWA के प्रधान जी व उनकी टीम उपस्थित रही है
साथियो धयान रहे अगर इसी प्रकार हम जागरूक रहे तो दशरथपुरी में अराजक तत्वो व चोरियों की घटना पर लगाम लग जाएगा
दशरथपुरी RWA ने आपको पहले भी सूचित किया था कि अगर आपको कोई भी अराजक तत्व दिखे या आपको किसी भी प्रकार का शक हो तो हमे सूचित करें
ताकि हम उन पर समय रहते कार्यवाही कर सके
जय हिंद, जय भारत
निवेदक
योगेश कुमार अहलावत
महासचिव
दशरथपुरी RWA
01/03/2021
दशरथपुरी RWA
----------------------
दिनांक 1 मार्च 2021
@सतर्क रहें,जागरूक बने@
सभी को नमस्कार
साथियो कुछ दिनों से दशरथपुरी में कुछ अराजक तत्व गलियों में घूमते है व कॉलोनी में चोरियों भी हो रही है
साथियो इस के मजेद्दर दशरथपुरी RWA ने इसकी सूचना SHO थाना सागरपुर को पत्र के माध्यम से मिलकर भी दी थी
साथियो दशरथपुरी RWA के मेंबर खुद भी घूम कर ऐसे अराजक लोगो की तलाश कर रही है
बीते दिन दशरथपुरी RWA के मेंबर्स ने ऐसे ही एक अराजक को चोरी करते पकड़ा
इसके बाद इस चोर को पुलिस को सौप दिया गया दशरथपुरी RWA प्रधान प्रेम जी व उनकी टीम रात को 1 बजे तक थाने में रही
साथियो पकड़े गए चोर का नाम सागर था जो कि द्वारका पूरी ( विजय एन्क्लेव ) में रहता है जिसकी फ़ोटो भी पोस्ट की जा रही है फ़ोटो इसलिए डाली जा रही है कि भविष्य में अगर ये चोर कॉलोनी में दिखे तो इसकी सूचना आप तुरंत पुलिस व RWA को दे
अगर आपने इस चोर को किसी के घर आते जाते देखा है तो इसकी सूचना आप तुरंत RWA को दे क्योंकि इसके साथी दशरथपुरी में भी हो सकते है
साथियो ध्यान रहे इस तरह की होने वाली घटनाओ को हम सब मिलकर ही रोक सकते है
आप सभी को एक अच्छे व जागरूक कॉलोनीवासी होने के नाते ऐसे लोगो की जानकारी देनी पड़ेगी व आगे भी आना पड़ेगा
साथियो आप लोगो की जागरूकता दशरथपुरी की कानून व्यवस्था सुदृढ कर सकती है
दशरथपुरी RWA कॉलोनी की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध है
दशरथपुरी RWA कॉलोनी को व्यवस्थित करने के लिए पहले भी प्रतिबद्ध थी, आज भी है व भविष्य में भी रहेगी
लेकिन आप लोगो का साथ भी अपेक्षित है
जय हिन्द, जय भारत
प्रार्थी
योगेश कुमार अहलावत
महासचिव
दशरथपुरी RWA
26/01/2021
दशरथपुरी RWA
------------------
दिनांक 26 जनवरी 2021
दशरथपुरी के सभी निवासियो को भारत के 72वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
निवेदक
प्रेम कुमार
प्रधान व
अन्य पदाधिकारी
दशरथपुरी RWA
18/01/2021
दशरथपुरी RWA
----------------------
दिनांक 18 जनवरी 2021
सभी को नमस्कार
साथियो जैसा कि आपको पता है कि दशरथपुरी RWA ने दशरथपुरी के विकास कार्यों को करवाने के लिए स्थानीय विधायक श्री विनय मिश्रा जी को आंमत्रित किया था इस मीटिंग में दशरथपुरी के लोगो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया विधायक जी का स्वागत प्रधान प्रेम जी उनकी पूरी कार्यकारिणी व दशरथपुरी के वरिष्ठ सदस्यो ने फूल माला डालकर किया इसके बाद विधायक जी दशरथपुरी के लोगो से मुखातिब हुए और कहा कि दशरथपुरी मेरे परिवार का हिस्सा है और दशरथपुरी के विकास कार्यो के प्रति मैं प्रतिबद्ध हूँ
इस मीटिंग में हुई महत्वपूर्ण बातें
---------------------
1. रोड--- विधायक जी ने मीटिंग में स्पष्ट किया कि आप जब चाहेंगे।तब मैं दशरथपुरी के रोड्स का कार्य शुरू करवा दूँगा लेकिन बेहतर होगा कि पहले पानी की लाइन डले
2. पानी - दशरथपुरी की मुख्य समस्या पानी पर उन्होंने कहा कि दशरथपुरी की हर गली की लाइन बदली जाएगी
हर गली की नपाई व एस्टिमेट बन गया है इस पर जितना जल्दी होगा उतना जल्दी कार्य करवाऊंगा
3. लाइट - विधायक जी ने बताया कि अगर किसी भी गली में अंधेरा है तो मुख्यमंत्री लाइट योजना के तहत कोई भी लाइट लगवा सकता है जो रेजिडेंट घर से लाइट का कनेक्शन करवा सकता है इस एवज में उसको 8 यूनिट व 15 यूनिट प्रतिमाह सब्सिडी मिलेगी
4.गेट्स- दशरथपुरी की सुरक्षा हेतू गेट्स के लिए विधायक जी ने कहा कि आने वाले मार्च के बाद वो कॉलोनी के गेट्स लगवा देंगे
5. रोड का लेवल--विधायक जी ने बताया कि दशरथपुरी ने नए रोड्स RCC लेयर हट कर बनेंगे
ताकि किसी के घर नीचे ना पड़े
5.CCTV कैमरा- विधायक जी ने बताया कि बंद पड़े CCTV को ठीक करवाया जाएगा व जहा जरूरत है वहा नए CCTV लगाए जाएंगे
फुटेज देखने की समस्या पर उन्होंने कहा कि मेरे OFF से आप फुटेज प्राप्त कर सकते है व जल्द ही ID व पासवर्ड वो RWA को उपलब्ध करवा देंगे
साथियो विधायक जी ने मीटिंग में उपस्थित सभी लोगों के सीवर, पानी व अन्य सवालों के जवाब दिए
सभी रेजिडेंट इन जवाबो से संतुष्ट थे
दशरथपुरी RWA विधायक श्री विनय मिश्रा जी का बहुत बहुत धन्यवाद करती है जिन्होंने आज पूरी कॉलोनी को अपना समय दिया
दशरथपुरी RWA सभी कॉलोनी वालो का जो इस मीटिंग में उपस्थित थे उनका भी धन्यवाद करती है जो उन्होंने इस ठंड में अपना क़ीमती समय हमें दिया
जय हिंद, जय भारत
प्रार्थी
योगेश कुमार अहलावत
महासचिव
दशरथपुरी RWA
13/01/2021
*दशरथपुरी RWA*
*------------------*
*दिनांक 13 जनवरी 2021*
*दशरथपुरी के सभी निवासियो को लोहड़ी पर्व व मकर सक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
निवेदक
*प्रेम कुमार*
*प्रधान* व
*अन्य पदाधिकारी*
*दशरथपुरी RWA*
09/01/2021
दशरथपुरी RWA
----------------------
दिनांक 09 जनवरी 2020
सभी को नमस्कार
साथियो आज दशरथपुरी RWA प्रधान प्रेम जी व महासचिव योगेश अहलावत जी विधायक श्री विनय मिश्रा जी से मिलने अपनी समस्याओ को लेकर गए
हमारे कुछ बोलने से पहले ही विधायक विनय मिश्रा जी ने कहा कि मैं दशरथपुरी की समस्याओं से परिचित हूँ व जल्द ही मैं दशरथपुरी के पानी की नई लाइन व रोड का कार्य शुरु करवा दूँगा
इसके बाद इन्होंने कहा कि मैं खुद दशरथपुरी में आकर इसके बारे में विस्तृत रूप से बात करूंगा
अगर कॉलोनी के किसी भी साथी की कोई समस्या है तो मुझे बताए उस समस्या का समाधान होगा
विधायक जी कि मीटिंग का समय जल्द ही आपको बता दिया जाएगा
विधायक श्री विनय मिश्रा जी का बहुत बहुत धन्यवाद जो उन्होंने अपना समय दिया और हमारी बातों को विस्तारपूर्वक सुना
जय हिंद, जय भारत
प्रार्थी
योगेश कुमार अहलावत
महासचिव
दशरथपुरी RWA
01/01/2021
दशरथपुरी RWA
-----------------------
1 जनवरी 2021
दशरथपुरी के सभी निवासियो को दशरथपुरी RWA की तरफ से नव वर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएँ
🌺🌷🌺🌷🌺🌷🌺🌺
ये वर्ष आप सबके लिए मंगलमय हो
आप सभी स्वस्थ रहे, खुश रहे व तरक्की करे
🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾
निवेदक
प्रेम कुमार (प्रधान) व
अन्य पदाधिकारी
दशरथपुरी RWA
21/12/2020
दशरथपुरी RWA
---------------------
दिनांक 21/12/2020
मकान रजिस्ट्री का अगला चरण
सभी को नमस्कार
साथियो जैसा कि आपको विदित है कि DDA रजिस्ट्री संबंधित कैम्प पिछले 2 दिन चला
इस कैम्प का लाभ उन सभी साथियो ने लिया जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन व सर्वे।नही करवाया था
अगर इसके बाद भी किसी रेजिडेंट का रजिस्ट्रेशन व सर्वे का कार्य रह गया है तो आप दशरथपुरी RWA से संपर्क करे
आपका ये कार्य भी करवा दिया जाएगा
साथियो इस कैम्प के दौरान काफी रेजिडेंट दशरथपुरी RWA प्रधान प्रेम जी के पास आए व इसके अगले चरण के बारे में जानना चाहा
तो उसके बारे में हमने सभी को जानकारी (एफिडेविट व डोकोमेंट्स अपलोड) दी
साथियो इससे संबंधित अगला कैम्प हम जल्द ही लगाने जा रहे है जिसमे affidavit व डोकोमेंट्स अपलोड का कार्य करवाया जाएगा
इस कैम्प की सूचना।आपको जल्द ही दी जाएगी
निवेदक
योगेश कुमार अहलावत
महासचिव
दशरथपुरी RWA