देवेन्द्र यादव BJP

देवेन्द्र यादव BJP

Share

Social Worker of BJP From Uttar Pradesh

23/05/2024

।।बुद्धं शरणं गच्छामि।।🙏🏻

आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

भगवान बुद्ध ने विश्व समुदाय को सत्य, शांति व समरसता का जो संदेश दिया वह आज के युग में और भी अधिक प्रासंगिक है।

21/05/2024

भगवान विष्णु के चौथे अवतार, भक्त प्रहलाद के आराध्य, भगवान श्री नरसिंह जी के प्राकट्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

17/05/2024

सभी देशवासियों को विश्व दूरसंचार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

विश्व का कोई ऎसा क्षेत्र नहीं है जो दूरसंचार के प्रभाव से अछूता है। देश की नित नई प्रगति में दूरसंचार की अहम भूमिका है जिसके माध्यम से आज दूर-दराज के हर व्यक्ति तक महत्वपूर्ण सूचनाओं और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंच रही है जिससे लोगों का जीवन सुगम बन रहा है।

15/05/2024

एक वीर योध्दा वो भी था, जान जिसका देश पे कुर्बान था!
वह था हुतात्मा ए हिंदुस्तान, सुखदेव जिसका नाम था !!

अल्पायु में ही माँ भारती की आजादी के लिए शहीद होने वाले अमर शहीद सुखदेव थापर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

#सुखदेव_थापर

14/05/2024

गंगा वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतम्।
त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु माम्।।

भारतीय संस्कृति की आस्था की निर्मल धारा, मोक्ष दायिनी माँ गंगा का अवतरण दिवस गंगा सप्तमी की समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

हर हर गंगे !!!

#गंगा_सप्तमी

13/05/2024

सनातन संस्कृति के सूत्राधार, भारतीय दर्शन परम्परा में विशिष्ट अद्वैतवाद के प्रतिपादक, प्रखर ज्ञानी जगद्गुरु रामानुजाचार्य जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं

#रामानुजाचार्य_जयंती

12/05/2024

मातृदेवीम नमस्तुभ्यं मम जन्मदात्रिम त्वम् नमो नमः।
बाल्यकाले मां पालन कृत्वा मातृकाभ्यो त्वम्न माम्यहम।।

वात्सल्य, धैर्य, त्याग और ममता की प्रतिमूर्ति देश एवं प्रदेश की समस्त माताओं को अन्तरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

10/05/2024

*आप सभी को अक्षय तृतीया के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

मां लक्ष्मी जी की कृपा से हर घर में सुख समृद्धि और शांति का वास रहे, माता की कृपा सभी पर बनी रहे।
#अक्षय_तृतीया

10/05/2024

भगवान विष्णु के 'आवेशावतार', भक्ति, शक्ति एवं विद्वता के शाश्वत प्रतीक, भगवान श्री परशुराम की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
अपने ज्ञान, शौर्य व तपोबल से न्याय की स्थापना करने वाले भगवान परशुराम को नमन!

09/05/2024

मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले, मेवाड़ के महान यौद्धा, अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

आपके द्वारा राष्ट्रहित में किया गया अद्वितीय संघर्ष सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

08/05/2024

#अबकी_बार_400_पार

07/05/2024

विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार एवं भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता व नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

#गुरुदेव_रबीन्द्रनाथ_टैगोर

Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Delhi
201309