17/09/2026
77वें गणतंत्र दिवस पर एक आत्ममंथन — आँकड़ों के आईने में भारत
🚦 1. सड़क दुर्घटनाएँ (Road Accidents)
▪️ भारत में हर साल 1.7–1.8 लाख मौतें सड़क हादसों में होती हैं l
▪️ विश्व में रैंक: #1 (सबसे ज़्यादा कुल मौतें)
👉 कारण वही:
तेज़ रफ्तार, कैसे भी लेफ्ट राईट overtake..सड़क के हम राजा हैं...
हेलमेट / सीट बेल्ट की अनदेखी
शराब और मोबाइल
❗ प्रति 1 लाख आबादी पर रेट अफ्रीकी देशों से कम है,
लेकिन कुल मौतों में भारत दुनिया में सबसे ऊपर है।
हर दूसरी मौत टाली जा सकती थी सिर्फ़ एक फालतू होड़ न करके और बेहतर सिविक सेन्स से l
🌫️ 2. वायु प्रदूषण (Air Pollution – PM2.5)
▪️ भारत: विश्व में Top 5 सबसे प्रदूषित देश l राजधानी दिल्ली जैसे शहर विश्व के सर्वाधिक प्रदुषित शहर का तमगा लिए हुए हैं l
▪️ हमारे बहुत से शहर दुनिया के Top 10–20 सबसे प्रदूषित शहरों का बड़ा हिस्सा हैं l
👉 असर:
अस्थमा
COPD
हार्ट अटैक
फेफड़ों का कैंसर
स्ट्रोक
🫁 विश्व में वायु प्रदूषण से होने वाली मौतों में भारत Top 3 देशों में है।
💧 3. पानी प्रदूषण और पानी-जनित रोग
▪️ Water Quality Index में भारत: ~120 / 122
(यानी दुनिया के सबसे नीचे)
इसका नतीजा:
डायरिया
▪️ बच्चों की डायरिया से मौतों में
भारत: विश्व में Top 2–3 देशों में
🦠 टाइफाइड
▪️ टाइफाइड के मामलों में
भारत: विश्व में Top 3 देशों में
👉 गंदा पानी = बीमारी
यह गणित बहुत सीधा है।
🦟 4. डेंगू और मच्छर-जनित रोग
▪️ डेंगू मामलों में
भारत: विश्व के सबसे ज़्यादा प्रभावित देशों में (Top 10)
▪️ हर साल लाखों केस
➡️ यह कोई “मौसमी बुख़ार” नहीं,
यह शहरी अव्यवस्था और पानी जमा होने की कीमत है।
👶 5. बच्चों की बीमारियाँ — जहाँ भारत बार-बार टॉप पर है
🫁 निमोनिया (Under-5 children)
▪️ बच्चों की निमोनिया से मौतों में
भारत: विश्व में #2 स्थान
👶 नवजात मृत्यु (Neonatal deaths)
▪️ जन्म के पहले 28 दिन में होने वाली मौतों में
भारत: विश्व में #1
मुख्य कारण:
समय से पहले जन्म
संक्रमण
जन्म के समय देखभाल की कमी
🥗 कुपोषण (Malnutrition)
▪️ Stunted बच्चों की संख्या में
भारत: विश्व में #1
▪️ Wasted बच्चों में
भारत: Top 2
➡️ कुपोषण = हर बीमारी का दरवाज़ा।
🦠 6. टीबी (Tuberculosis)
▪️ TB मामलों में
भारत: विश्व में #1
▪️ TB से मौतों में भी
भारत: #1
❗ जबकि:
बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है
इलाज मुफ्त है
👉 फिर भी हम हार रहे हैं।
❤️ 7. दिल की बीमारी और डायबिटीज
❤️ Cardiovascular Diseases
▪️ कुल हार्ट-डिज़ीज़ मौतों में
भारत: विश्व में Top 2–3
🍬 Diabetes
▪️ डायबिटीज मरीजों की संख्या में
भारत: विश्व में #1 या #2 है l
कैंसर: मुँह के कैंसर में नंबर 1 , महिलाओं के cervical कैंसर में नंबर 2, ब्रेस्ट कैंसर में नंबर 3 हैं हम l प्रदूषित हवा पानी, खाना, तंबाखू, alcohal तेज़ी से हमारे देश में कैंसर बढ़ा रहे हैं l
➡️ बीमारी अमीर-गरीब नहीं देखती,
आदतें देखती है।
📉 8. जीवन की गुणवत्ता और खुशी
▪️ Human Development Index: ~130 / 193
▪️ Quality of Life Index: ~63 / 89
▪️ World Happiness Index: ~118 / 147
👉 मतलब:
अर्थव्यवस्था बढ़ रही है
लेकिन स्वास्थ्य, सुरक्षा और संतोष पीछे हैं
❗ सबसे बड़ा निष्कर्ष
इनमें से ज़्यादातर में भारत इसलिए टॉप पर है क्योंकि:
हम रोकथाम को हल्के में लेते हैं
नियमों को “optional” समझते हैं
बीमारी को देर से पकड़ते हैं
🙏 अब क्या करें?
✔️ हेलमेट और सीट बेल्ट
✔️ साफ़ पानी (उबालें / फ़िल्टर करें)
✔️ पानी जमा न होने दें
✔️ ORS + Zinc हर घर में
✔️ बच्चों का पूरा टीकाकरण
✔️ खाँसी, बुख़ार, साँस की तकलीफ़ को नज़रअंदाज़ न करें
🇮🇳 अंतिम बात
उपरोक्त बदले जा सकने वाले आँकड़ों में इतने ख़राब प्रदर्शन की मुख्य वजह मुझे एक बड़ी जनसंख्या में logical rationale वैज्ञानिक दृष्टिकोण की कमी दिखाई देती है l आज भी यदि यहां गैलीलियो सा कोई हो तो उसे पूरा सिस्टम
दबा देगा, या तो उसे पलायन करना होगा किसी वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले देश में l
हमारे स्कूलों में विज्ञान याद करवा दिया जाता है किन्तु स्वयं शिक्षकों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण क्या है? rationale logical थिंकिंग क्या है पता नहीं l
धारणा प्रधान जनसंख्या कैसे धारणाओं से परे देख सकती है?
अगर हम बदलें तो ही ये रैंक बदल सकती हैं l किन्तु क्या आत्मावलोकन या ये मुद्दे हमारे जनमानस के मन में होते हैं?
जिस परिवार में accident होता है, डेंगू डेथ होती है, pneumonia से बच्चा मर जाता है वो परिवार रोता है..पूरा सिस्टम वैसा ही आत्ममुग्ध सा चलता रहता है l और यही cycle रिपीट होता रहता है जब तक आपके घर तक न आ जाए l
उपाय
1. वैज्ञानिक दृष्टिकोण क्या है? कैसे cause, effect को देखें, confounding factors क्या हैं, biases क्या होती हैं? ये सब बच्चों को स्कूलों से समझाया जाए l
2 . जनता में सिविक सेंस ही देशभक्ति है यह संदेश बड़े स्तर पर दिया जाए और हवा में व्यर्थ धुआं करने, कचरा यहां वहाँ फेंकने , sound प्रदूषण करने...लाउड speakers...बिना मतलब तेज हॉर्न , पान गुटखा थूकने [ TB के फैलने का एक कारण है देश में यह] ,rash driving
जैसी बातों पर बड़ा fine हो l
साफ हवा, साफ पानी और साफ खाना, सुरक्षित आवागमन जनता का , जानवरों का,मौलिक अधिकार है l प्रश्न यह है कि क्या यह हमारी प्राथमिकताओं में है? ....यह आप बताइए l