Dr Harish Yadav

Dr Harish Yadav

Share

Civil Services /Global Youth Leadership Awardee /4 world records/social Ambassador -Fit India(Ministry of sports) New Delhi.

Dr Harish Yadav is Government of India official and Bharat Gaurav Awrdee.

03/06/2026

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल को मित्र बनाए. यह सेहत, पर्यावरण , और जेब तीनों के लिए फायदेमंद है.

25/05/2026

नौतपा भारतीय ज्योतिष, कृषि और लोकजीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण काल माना जाता है। यह वह समय होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है और लगभग नौ दिनों तक भीषण गर्मी पड़ती है। सामान्यतः यह अवधि 25 मई से 2 जून तक रहती है। लोकमान्यता में कहा गया है—

“दो मूसा, दो कातरा, दो तीड़ी, दो ताय ।
दो की बादी जळ हरै, दो विसवर दो वाय॥”

अर्थात नौतपा के नौ दिनों की तीव्र गर्मी प्रकृति में संतुलन स्थापित करती है। शुरुआती दिनों की गर्मी से चूहे, फिर टिड्डी, कीट, विषाणु और अन्य हानिकारक जीव कम होते हैं। तेज तापमान भूमि को प्राकृतिक रूप से शुद्ध करता है, जिससे कृषि को लाभ मिलता है और अच्छी वर्षा की संभावना बढ़ती है। इसी कारण कहा जाता है— “जेठ तपे तो सावन बरसे।”

हालांकि यह समय स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण भी होता है। लू और जल की कमी से बचने के लिए भारतीय परंपरा में बेल का शरबत, आम पन्ना, छाछ और अन्य ठंडे पेयों के सेवन की सलाह दी जाती है। इस प्रकार नौतपा केवल गर्मी का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रकृति, कृषि और जीवन के संतुलन का महत्वपूर्ण संदेश भी है।

24/05/2026
01/05/2026

जिनके श्रम और पसीने ने सभ्यताओं को जीवन दिया है, उन सभी को अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस की शुभकामनाएं. केवल श्रम ही है, जो जीवन को सिद्ध करता है..

26/04/2026

उद्यमिता के द्वारा गाँवों का विकास हो सकता है. एक ऐसा मंच विकसित किया जाएगा, जिससे नवयुवकों को सफल उद्यमी बनने में मदद की जा सके. ग्रामीण उद्यमिता विकास केंद्र इसी कड़ी में हमारा एक प्रयास है.

Photos from Dr Harish Yadav's post 25/04/2026

सोरखा गाँव से शुरू की गयी दंगल की मुहीम रंग लायी है. सोरखा, सरफाबाद, परथला में अखाड़ों का कार्य शुरू . हमारे क्षेत्र के बच्चे यहां से अच्छे पहलवान बनकर निकलेंगे. नोएडा प्राधिकरण का आभार...

06/04/2026

नोएडा के हमारे पहलवानों विकल,स्वाति यादव, शिवांश यादव को शुभकामनायें..

Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Delhi
110001