हमारा हमेशा से मानना रहा है कि सच्चा नेतृत्व डिग्रियों से नहीं, ज़मीन पर दिए गए परिणामों से तय होता है। हमने दिल्ली को कर्ज और गिरती अर्थव्यवस्था के दुष्चक्र से बाहर निकालकर दिखाया है। आज एक मजबूत नेतृत्व के साथ, हम वित्तीय प्रबंधन की असली मिसाल पेश कर रहे हैं और अपनी राजधानी को वापस शीर्ष पर ले जा रहे हैं। हम दिल्ली के लिए समर्पित थे, हैं और रहेंगे।
Mahavir Enclave Janak Puri
Social services for All
जनता की संतुष्टि और उनकी समस्याओं को सुनना जी की प्राथमिकता है। लगातार जनता से सीधे संवाद कर उनकी बात समझने का प्रयास कर रहे हैं, और समाधान की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली शिक्षा और स्टार्टअप का मजबूत केंद्र बन रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के Viksit Bharat @2047 के लक्ष्य के अनुरूप हमारी सरकार युवा शक्ति को अवसर, मंच और दिशा दे रही है। इसी सोच का प्रतिबिंब है Delhi Startup Yuva Festival, जो दिल्ली के संस्थानों के लिए एक प्रेरक फ्लैगशिप इवेंट बन रहा है।
सेवा, सुशासन और मानवीय संवेदनाओं के प्रतीक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर, उनके विचारों से प्रेरित एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिल्ली में अटल कैंटीन की शुरुआत की जा रही है, जिसका उद्घाटन माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा किया जाएगा। यह पहल केवल एक योजना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सम्मान के साथ सहायता पहुँचाने का संकल्प है, जहाँ मात्र 5 रुपए में स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराकर जनसेवा की भावना को सशक्त किया जा रहा है।
Attended Women Empowerment Summit 2025, platform advancing women’s leadership, education and entrepreneurship in line with the visionary commitment of Hon’ble PM Shri Narendra Modi ji towards women-led development.
बच्चे हमारे देश का स्वर्णिम भविष्य हैं। प्राप्त सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आज विकासपुरी स्थित DAV स्कूल पहुंचकर स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूली बच्चों से संवाद किया और वहां उपस्थित अधिकारियों को विद्यालय परिसर के बाहर नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के अनुरूप माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में हमारी सरकार दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
भारतीय सभ्यता की जड़ें हमारे त्योहारों में बसती हैं। दीपावली सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि वह उजाला है जिसने सदियों से हमारी संस्कृति, हमारे संस्कार और हमारे धर्म को एक सूत्र में बाँधकर रखा है।
इसी परंपरा को वैश्विक पहचान देते हुए आज दिल्ली हाट में दीपावली को UNESCO द्वारा मिली मान्यता के अवसर पर एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस निर्णय से दीपावली के साथ-साथ प्रभु श्रीराम के आदर्श और उनके मूल्यों का संदेश भी अब और व्यापक रूप से विश्व समुदाय तक पहुँचेगा।
जय श्री राम!
झुग्गीवासियों को बेहतर, सुरक्षित और सम्मानजनक घर मिलें इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार लगातार काम कर रही है।
आज भलस्वा स्थित EWS फ्लैट्स का निरीक्षण किया। पिछली सरकारों की उपेक्षा से ये फ्लैट्स वर्षों से उपयोग में नहीं आ सके और अब जर्जर हालत में हैं। हमारी सरकार इन परिसरों को पुनर्विकसित कर आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
Honoured to speak at the Global Energy Leaders Summit, Odisha 2025. Delhi’s dense urban landscape has pushed us to innovate in storage, digital systems and grid resilience turning limitations into strength.
Guided by the vision of Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi Ji and guidance of Hon’ble Union Minister Prahlad Joshi, India is advancing towards a clean and reliable energy future. We will continue to collaborate with states and partners to build a strong national grid and ensure dependable power for every home.
विंटर एक्शन प्लान के अंतर्गत पगोड़ा कैंप्स में गर्म बिस्तर, भोजन और आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।
क्षेत्र में मिले लोगों को भी इन सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया। दिल्ली सरकार नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जब हर स्तर पर एक ही सरकार होती है, तब काम की दिशा एक होती है, समन्वय मजबूत होता है और विकास की रफ्तार कहीं अधिक तेज़ हो जाती है। हमारी सरकार की यही पहचान है कि जो कहा, उसे पूरा करके दिखाया और इसी दिशा में हम दिल्ली की जनता के हित, सुविधाओं और प्रगति के लिए निरंतर समर्पित होकर काम कर रहे हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the business
Telephone
Website
Address
Delhi
110058
