Kirari Politics

Kirari Politics

Share

An Inside View of Kirari Assembly Constituency, North-West Delhi.

29/08/2025

100 बातों की एक बात ☝🏽

उतर-दायित्व स्पष्टता
शर्मा एनक्लेव कॉलोनी जलभराव आपदा 2025

उत्तर पश्चिमी दिल्ली सांसद कार्यालय: DDA की जमीन, शर्मा एनक्लेव कॉलोनी के भू-स्तर से 2 फुट ऊपर तक खत्ते के कूड़े से भरी गई।
यह उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद का दायित्व है कि DDA की जमीन पर गिरने वाला वर्षण जल कॉलोनी में जमा न हो और DDA की भूमि तक ही सीमित रहे। DDA भूमि की जलनिकासी व्यवस्था दिल्ली विकास प्राधिकरण, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की जिम्मेदारी

किराड़ी विधायक एवं निठारी वार्ड निगम पार्षद कार्यालय: कॉलोनी का भूस्तर आसपास की भूमि के अनुसार हो, और कॉलोनी की घरेलू एवं वर्षण जलनिकासी की व्यवस्था का निर्माण एवं रखरखाव किराड़ी के विधायक एवं निठारी निगम वार्ड संख्या 40 के निगम पार्षद के जिम्मेदारी

निगम पार्षद कार्यालय, विधायक कार्यालय एवं सांसद कार्यालय में दलगत आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के चलते समन्वय का अभाव और भुक्तभोगी किराड़ी की स्थानीय जनता 😑

सभी दलों के सभी संबंधित नेताओं को कड़ी चेतावनी ☝🏽, अपना अपना दायित्व निभाएं और इस मानव निर्मित आपदा को गंभीरता से संज्ञान में लेकर समाधान को ओर आगे बढ़ाएं।

🙏🏽😊
#शर्मा_एनक्लेव_किराड़ी
#किराड़ी_जलभराव_समस्या_2025

29/08/2025

बड़ा खुलासा
सन्नी जिलोवा Vs अनिल झा 'वत्स'

गत माह 25 जुलाई, 2025 को अनिल झा के घनिष्ठ सहयोगी सन्नी जिलोवा का जो चलचित्र वायरल किया गया था, वह अन्य किसी व्यक्ति द्वारा नहीं अपितु विधायक अनिल झा वत्स के सुपुत्र आर्य देव झा द्वारा किया गया था।

अब प्रश्न यह है कि गद्दार कौन ?
🤔

चित्र स्रोत: ग्रुप एडमिन, KIRARI POLITICS फेसबुक ग्रुप

🙏🏽😊

26/08/2025
24/08/2025

तू मेरे पास फिर नंबर बनाने आ गया सोफे ?

किराड़ी की जीती हुई सीट भी भाजपा को हरवाने के बाद तो चैन ले ले भाई 😄

🙏🏽😊
#भाजपा_से_गद्दारी_पड़ _गई_भारी

11/08/2025

मित्रों जब किराड़ी सीवर महाघोटाले की नींव रखी जा रही थी,

तब किराड़ी का विधायक था A,
दिल्ली जल बोर्ड का मंत्री था B,
और घोटाले का विरोध करता था C

अब आप बताओ, कहाँ गया घोटाला और घोटाले का पैसा ?

🙏🏽😊
#किराड़ी _सीवर_महाघोटाला

08/08/2025

किराड़ी विधानसभा क्षेत्र का विधायक बने अनिल झा 'वत्स' को हुए 6 माह पूर्ण।
पिछले 182 दिनों में कैसा रहा DLF कर्मपुरा के विकासपुरुष का कार्यकाल ?

🙏🏽😊

06/08/2025

माटी माटी मैं करूं, काम करूँ न कोए।
पोस्टर में से मैं हँसू, रिक्शा पलट पलट कर रोए।।

🙏🏽😊
#किराड़ी_जलभराव_समस्या_2025

05/08/2025

किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में साईकिल सहित नालों में उतरकर अनिल झा वत्स के विकास की गहराई को जानने का प्रयास करते किराड़ी के बच्चे।

🙏🏽😊
#किराड़ी _जलभराव_समस्या_2025

05/08/2025

सुना है किराड़ी में सोफे ने बेड वाली हरकत की है 🧐

भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अनुभाग 74 के अनुसार एक महिला से शारीरिक छेड़खानी दंडनीय अपराध है।

🙏🏽😊

03/08/2025

क्या यह सूचना सत्य है ? 🧐

किराड़ी की बड़ी पार्टी के तथाकथित प्रत्याशी और चुनावी समाजसेवी पर उसी की पार्टी की महिला नेता ने लगाए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप ?

🙏🏽😊

01/08/2025

किराड़ी की सड़कों पर जापानी कंपनियों के वाहनों की परीक्षा लेने का प्रयास करते तथाकथित विकासपुरुष किराड़ी विधायक अनिल झा वत्स।

जय मिथिलांचल

🙏🏽😊
#किराड़ी_जलभराव_समस्या_2025

21/07/2025

किराड़ी विधानसभा क्षेत्र सहित दिल्ली की 1731 कच्ची कॉलोनियों में दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा जारी अनधिकृत कॉलोनियों के मानचित्र की सीमा से बाहर के अवैध निर्माणों पर तोड़फोड़ की तलवार।

जनहित सूचना: कृपया सभी किराड़ीवासी, प्रॉपर्टी डीलर, रियल एस्टेट एजेंट, अथवा बाहरी क्षेत्रों से किराड़ी में आने वाले नागरिक, दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा जारी अनधिकृत कॉलोनियों के आधिकारिक मानचित्रों में सीमा के भीतर संपत्ति की जाँच सुनिश्चित करने के पश्चात ही संपत्ति का क्रय-विक्रय करें।

🙏🏽😊

Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Delhi
110086