जनता ही सरकार

जनता ही सरकार

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from जनता ही सरकार, Social service, North East Delhi, Delhi.

इस पेज का निर्माण आप सभी को जागरूक करने आपके अधिकारों को मांगने और आपकी आवाज को सरकार तक पहुंचने के लिए किया गया है।
आप सभी भाईयों और बहनों से अनुरोध है इस पेज को लाइक और फॉलो करें। जिससे सभी परेशान और मजबूर लोगों की आवाज प्रशासन तक पहुंच सके।
वंदे मातरम्

06/12/2025

Sanchar Saathi ऐप और Apple के बीच विवाद

केंद्र सरकार का आदेश:
हाल ही में सरकार ने आदेश दिया था कि भारत में बिकने वाले सभी नए स्मार्टफोन्स — चाहे वो iPhone हों या अन्य — में Sanchar Saathi ऐप प्री-इंस्टॉल करना अनिवार्य हो। पुराने फोन्स पर भी अपडेट के जरिए ये ऐप इंस्टॉल करना था, और कहा गया था कि यूज़र इसे डिलीट या डिसेबल न कर सकें।

Apple ने इनकार किया:
लेकिन Apple ने इस आदेश का पालन न करने का फैसला किया। कंपनी का कहना है कि iOS सिस्टम में किसी भी थर्ड-पार्टी या सरकारी ऐप को जबरन जोड़ना उनकी पॉलिसी और प्राइवेसी स्टैंडर्ड के खिलाफ है। Apple ने सरकार को अपनी आपत्तियाँ भेजने की योजना बनाई है।

प्राइवेसी व अन्य चिंताएँ:
कई साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों, अधिकार-समर्थकों और विपक्ष ने इसे नागरिकों की निजता और स्वैच्छिक उपयोग के अधिकार का उल्लंघन बताया। उनकी राय थी कि ऐसा कदम “बड़ी निगरानी” या “स्नूपिंग” की दिशा में हो सकता है।

सरकार ने आदेश वापस लिया:
मताबिक हाल की रिपोर्टों के अनुसार — बढ़ती आपत्तियों और उद्योग के दबाव के बीच — सरकार ने यह अनिवार्यता वापस ले ली है। अब Sanchar Saathi ऐप का प्री-इंस्टॉलेशन अनिवार्य नहीं रहा।

क्या ऐप वैकल्पिक रहेगा?:
सरकार ने कहा है कि ऐप अब विकल्प (वॉलंटरी) होगा — यानी यूज़र खुद चुन सकते हैं कि वे इसे इंस्टॉल करें या नहीं। जरूरत पड़ने पर इसे डिलीट भी किया जा सकेगा।


करावल नगर परिवर्तन संघर्ष समिति - Knpss
समाज कल्याण मिशन सादतपुर
Daksh Udhhar Charitable Trust

02/12/2025

संसद भवन के बाहर आज INDIA गठबंधन का (SIR) को लेकर विरोध प्रदर्शन। और उनका कहना है कि

प्रधानमंत्री जी कहते तो है कि संसद भारत के लोगों का है, मगर जनता के ज़रूरी मुद्दों पर चर्चा करने से भागते रहते हैं। लोकतंत्र में मताधिकार से बड़ा जनता का मुद्दा क्या हो सकता है?

इसलिए विपक्ष की मांग है कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संसद में SIR पर गंभीर चर्चा हो।

वोट से ही हर नागरिक के सारे अधिकार हैं और SIR साफ तौर पर देश के गरीबों और बहुजनों के वोट काटने और चुनावों को एकतरफा बनाने का हथियार है।

Daksh Udhhar Charitable Trust
करावल नगर परिवर्तन संघर्ष समिति - Knpss
समाज कल्याण मिशन सादतपुर
Ajay Negi
#जनता_ही_सरकार

23/11/2025

नोएडा: सख्त हिदायत के बावजूद SIR में लापरवाही, 67 बीएलओ और सुपरवाइजरों पर गिरी गाज, FIR दर्ज

गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर कुल 60 बीएलओ और 7 सुपरवाइजरों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है.


Daksh Udhhar Charitable Trust
करावल नगर परिवर्तन संघर्ष समिति - Knpss
समाज कल्याण मिशन सादतपुर

25/10/2025

आप सादर आमंत्रित हैं 27 अक्टूबर को समाज कल्याण मिशन सादतपुर द्वारा आयोजित छठ महापर्व पूजा के कार्यक्रम में 🙏

Daksh Udhhar Charitable Trust
Ajay Negi
Pankaj Daksh
करावल नगर परिवर्तन संघर्ष समिति - Knpss

22/09/2025

समाजसेवी #निरंजन जी की अनूठी पहल: पेड़ लगाओ, भविष्य बचाओ।

समाज कल्याण मिशन सादतपुर के संचालक निरंजन जी पेड़ों के प्रति अपने प्रेम को एक नए स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। वह दिन-रात क्षेत्र में पेड़ लगाने में लगे रहते हैं और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं।

निरंजन जी का पहला उद्देश्य न केवल पेड़ लगाना है, बल्कि लोगों को इसके महत्व के बारे में जागरूक करना भी है। वह चाहते हैं कि लोग पेड़ों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और उनके संरक्षण में योगदान दें।

निरंजन जी की पहल को आगे बढ़ाने के लिए, लोगो को भी अपने स्तर पर प्रयास करने होंगे। अपने घरों में, आसपास के क्षेत्रों में और सार्वजनिक स्थलों पर पेड़ लगा सकते हैं और उनकी देखभाल कर सकते हैं।

निरंजन जी की पहल एक सराहनीय कदम है जो लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझने और उसके लिए काम करने के लिए प्रेरित करते है। सभी को उनकी इस पहल का समर्थन करना चाहिए और अपने स्तर पर प्रयास करके पर्यावरण को सुरक्षित रखने में योगदान देना चाहिए।

Niranjan Singh
Ajay Negi
Karawal Nager Friends Gurup
Daksh Udhhar Charitable Trust
Harish Kumar Sharma
Harit Yoddha Sadatpur

Photos from जनता ही सरकार's post 16/09/2025

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में समर्थन की लहर

करावल नगर विधानसभा, दिल्ली - आज सभापुर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी करावल नगर विधानसभा के प्रवक्ता अजय सिंह नेगी जी ने राजवर्धन तोमर जी भीमराव अंबेडकर कॉलेज, गोकलपुरी दिल्ली को सम्मानित किया और समर्थन देने की घोषणा की।

इस कार्यक्रम में सभापुर ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह जी, सादतपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष राकेश वर्मा जी, सादतपुर ब्लॉक मंडल अध्यक्ष कमल पंथ जी और भीमराव अंबेडकर कॉलेज, गोकलपुरी दिल्ली के विद्यार्थियों ने भी राजवर्धन तोमर जी को समर्थन देने की घोषणा की।

अजय सिंह नेगी जी ने कहा कि राजवर्धन तोमर जी एक योग्य सच्चे और अनुभवी नेता हैं, जो NSUI को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। उन्होंने सभी से राजवर्धन तोमर जी को समर्थन देने की अपील की।

भीमराव अंबेडकर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी राजवर्धन तोमर जी को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजवर्धन तोमर जी एक सच्चे नेता हैं, जो छात्रों के हितों के लिए लड़ने के लिए तैयार हैं।

Indian National Congress - Delhi
PK Mishra
Ajay Negi


करावल नगर परिवर्तन संघर्ष समिति - Knpss
Daksh Udhhar Charitable Trust

04/09/2025

आप देख सकते है किस प्रकार से मॉनेस्ट्री के नाम से मशहूर कपड़ों की ये मार्केट और वहां के आसपास के घर, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने पर किस प्रकार बाढ़ की चपेट में लोग, लोगों के घरों में घुसा पानी जनजीवन अस्त व्यस्त।

#दिल्ली_सरकार आखिर क्या कर रही है।

Indian National Congress
PK Mishra
Ajay Negi

23/08/2025

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी।

पैसों के अभाव की वजह से इलाज ना मिल पाने के कारण एक नवजात की मौत हो गई। बच्चे के पिता ने बताया कि वो अपनी प्रेगनेंट गर्भवती पत्नी को डिलीवरी कराने के लिए महेवागंज स्थित गोलदार अस्पताल लेकर गए थे। जहां अस्पताल के कर्मचारियों ने पैसे ना होने की वजह से इलाज करने से मना कर दिया, जिसकी वजह से नवजात की मां के पेट में ही मौत हो गई। घटना के बाद पिता अपने नवजात बच्चे की लाश झोले में लेकर डीएम ऑफिस पहुंच गया। बच्चे के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी की हालत बेहद नाजुक है। वह बार-बार अपना बच्चा मांग रही है, लेकिन हम उससे झूठ बोल रहे हैं कि बच्चे को कांच में रखवा दिया है. उसे क्या जवाब दें। वहीं मामले को देखते हुए प्रशासन की तरफ से जांच के आदेश दिए गए हैं, साथ ही उस अस्पताल को भी सील कर दिया गया है।

Ajay Negi
Krishan Patel

15/08/2025

बाबरपुर ज़िले की साइकिल तिरंगा 🇮🇳 यात्रा मूल रूप से दिल्ली कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र यादव जी और सभी ब्लॉक प्रभारी, विधान सभा प्रभारी , ब्लॉक अध्यक्ष ज़िला कार्यकारिणी के सभी सदस्य और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मिलकर साइकल पर तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Indian National Congress - Delhi
जनता ही सरकार
Ajay Negi
Krishan Patel


15/08/2025

सभी भारत वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

वंदे मातरम्
जय हिंद

Photos from जनता ही सरकार's post 08/08/2025

करावल नगर विधानसभा के कोऑर्डिनेटर और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता Ajay Negi अजय सिंह नेगी जी और उनकी टीम विपक्ष की भूमिका निभाते हुए लगातार जनता की समस्याओं के लिए आवाज उठा रहे है और समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रहे है। वह लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझते हैं और उनका समाधान करने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा, वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस को करावल नगर विधानसभा में मजबूत करने के लिए मासिक बैठकें भी आयोजित कर रहे हैं।

अजय सिंह नेगी जी की टीम के प्रयासों से पता चलता है कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और उनके लिए काम करने को प्रतिबद्ध हैं।

Indian National Congress
Daksh Udhhar Charitable Trust
Rakesh Verma
Indian National Congress - Delhi
Krishan Patel
जनता ही सरकार

13/05/2025

देखिए दिल्ली ट्रैफिक स्टाफ पर एक राउंड फायरिंग कर दी, " पब्लिक ने पकड़ा

सीमापुरी इलाक़े में यामाहा ब्लैक कलर की मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशो ने चेतक मार्केट में राहुल नामक व्यक्ति से सोने की चेन छीन ली

इस बीच, स्नैचर चिंतामणि चौक के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां ट्रैफिक पुलिस स्टाफ ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की स्नैचरों ने ट्रैफिक स्टाफ पर फायरिंग कर दी, "एक राउंड फायर किया गया" हथियारबंद झपटमारों इमरान और वारिस को ट्रेफिक कर्मचारियों ने लोगों की मदद से पकड़ा।

Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


North East Delhi
Delhi
110094