Akhil Bharat Rachnatmak Samaj Commited for constructive movement

Akhil Bharat Rachnatmak Samaj Commited for constructive movement

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Akhil Bharat Rachnatmak Samaj Commited for constructive movement, Social service, L Block, Street N. 15 H, . N. 528 Mahipalpur, Delhi.

This page has been created to spread the message of Pujya Mahatma Gandhi Pujya Vinoba Bhave and Didi Nirmala Deshpande to restore peace and communal harmony in the world.

14/04/2026

समता मूलक समाज के पुरोधा भारतीय संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी को उनकी जयंती पर अखिल भारत रचनात्मक समाज की ओर से कोटि कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि 🙏🙏💐💐
सादर
विभूति कुमार मिश्र
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारत रचनात्मक समाज, नई दिल्ली

11/04/2026

*आज बा का 157 वां जन्मदिवस है। गांधी को अहिंसा का महानायक बनाने में "बा" का योगदान अतुलनीय है। स्वयं गांधी ने भी इसे स्वीकार किया है*
अखिल भारत रचनात्मक समाज की ओर से ।"बा" को कोटि कोटि नमन।
🙏🙏💐💐
सादर
विभूति कुमार मिश्र
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारत रचनात्मक समाज,
नई दिल्ली

21/03/2026

*अखिल भारतीय रचनात्मक समाज*नई दिल्ली*

*ईद -उल फितर का सन्देश*

पावन रमजान माह की पूर्णाहुति के साथ आज सम्पूर्ण विश्व में ईद-उल-फितर का त्योहार श्रद्धा, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। रमजान केवल उपवास का समय नहीं, बल्कि यह आत्मशुद्धि, संयम, सेवा और मानवता का एक जीवंत पाठ है, जो हमें करुणा, सहिष्णुता और आपसी सद्भाव का मार्ग दिखाता है।
यह अत्यंत सुखद संयोग है कि इस वर्ष रमजान के दौरान विभिन्न धर्मों के अनेक पावन पर्व एक साथ आए और ईद-उल-फितर का यह शुभ अवसर हिंदू धर्म के पवित्र नवरात्रि के समय में आया। यह हमें स्पष्ट संदेश देता है कि सभी धर्मों का मूल भाव एक ही है—मानवता, प्रेम और एकता।
आज विश्व के अनेक भागों में सत्ता और स्वार्थ के कारण अशांति, हिंसा और वैमनस्य का वातावरण बना हुआ है। ऐसे समय में यह पर्व हमें पुनः याद दिलाता है कि सच्चा धर्म वही है, जो इंसान को इंसान से जोड़ता है, न कि अलग करता है।
अखिल भारत रचनात्मक समाज, जिसकी स्थापना महान गांधीवादी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संत विनोबा भावे की मानसपुत्री पूज्य डॉ. निर्मला देशपांडे जी के प्रेरणा से हुई, सदैव इस उद्देश्य के लिए कार्यरत है कि जहाँ नफरत हो, वहाँ प्रेम का संचार हो; जहाँ हिंसा हो, वहाँ अहिंसा की ज्योति जले; और जहाँ मन में दूरी हो, वहाँ अपनत्व का सेतु बने।
आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि हम आपसी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाएँ, और दुनिया को यह संदेश दें—
"मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना"।
क्योंकि यदि इंसानियत ही नहीं बचेगी, तो धर्म, मजहब और पंथ का अस्तित्व भी अर्थहीन हो जाएगा।
आइए, हम सब मिलकर प्रेम, शांति और भाईचारे की एक नई शुरुआत करें।
*आप सभी को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएँ*।
*जय जगत*
धन्यवाद।
आप सबका
विभूति कुमार मिश्र
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारत रचनात्मक समाज, नई दिल्ली

20/03/2026

खो गई तुम कहीं गौरेया
भौतिकता के अंध-जाल में
मानव के विकट स्वार्थ और
अतिवाद के मुख कराल में
सिमट गई चिर्र-मिर्र तुम्हारी
मोबाइल के रिंग-टोन पर
हँसता है अस्तित्व तुम्हारा
सभ्यता के निर्जीव मौन पर

आईये आज #विश्व_गौरैया_दिवस के अवसर पर प्रकृति को सहेजने का और इस सुंदर पक्षी के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लें
हमारा प्रयास - गौरैया प्रवास
पेड़ लगाएं - गौरैया बचाएं

19/03/2026
18/03/2026

*दुःखद समाचार*
संत विनोवा भावे के मानस पुत्र आदरणीय बालभाई का ब्रह्मनिर्वाण

ब्रह्म विद्या मंदिर, पवनार एवं खादी-मिशन सेवा ट्रस्ट, वर्धा द्वारा सूचित किया गया है कि आ. श्री. बालविजय जी (बालभाई /दादा) आज दोपहर 12.30 बजे प्रभु चरणों में लीन हो गए हैं। आ. बालविजयजी का अंतिम संस्कार दिनांक 18/03/2026 को शाम 5.00 बजे परमधाम मुद्रणालय पवनार परिसर में किया जायेगा l ऐसे समय पर उनका जाना पूरे गांघीवादी एवं खादी जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, क्योंकि उन्होंने अपना पूरा जीवन गाँधी वाद एवं खादी जगत के लिए समर्पित किया था । वह एक सच्चे गांधीवादी और खादी सेवक थे। भगवान उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें और आश्रम एवं खादी जगत परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अखिल भारत रचनात्मक समाज की ओर से आदरणीय बालभाई को विनम्र श्रद्धांजलि 💐💐
ओम शांति: शांति: शांति:
शोक संवेदना के संग

विभूति कुमार मिश्र
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारत रचनात्मक समाज, नई दिल्ली

02/03/2026

#युद्धनहीं, #संवादहो, #विश्व #में #शांतिहो
हम किसी भी युद्ध का समर्थन नहीं करते दुनिया को विनाश से बचाना है तो युद्ध के खिलाफ दुनिया भर की जनता को एक जुट होकर आबाज उठानी पड़ेगी ।भारत शांति का अग्रदूत है। इसे इसकी अगुआई करनी है।
आज संयुक्त राष्ट्र महासंघ को हमने एक अपील भेजी है कृपया आप सब अपना समर्थन दें।

30/01/2026

अखिल भारत रचनात्मक समाज द्वारा, आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के बलिदान दिवस पर गाँधी जी के समाधि स्थल राजघाट पर सर्वधर्म प्रार्थना कार्यक्रम तत्पश्चात आदरणीय कर्नल वीरेंद्र सहाय वर्मा जी के आवास पर नोएडा में सायं काल 5.17बजे गाँधी जी के चित्र के समक्ष, दीप दान के साथ सुश्री चाया निका के राम धुन से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गईतत्पश्चात गाँधी जी के जीवन दर्शन पर विचार गोष्ठी हुई। कार्यक्रम कासंचालन डॉ. सुधीर मण्डल ने एवं संयोजन सुश्री शताक्षी ने किया। राजघाट पर आयोजित कार्यक्रम में कई प्रदेश के युवाओं ने भाग लिया। आचार्य येसी फुन्तशुक ने बौद्ध धर्म प्रार्थना से सर्वधर्म प्रार्थना की शुरुआत की तत्पश्चात,श्री शिव नारायण वर्मा जी के साथ सनातन धर्म इस्लाम धर्म एवं ईसाई धर्म के अनुयायियों द्वारा प्रार्थना हुई। विचार गोष्ठी में कर्नल वीरेंद्र सहाय वर्मा, श्री राजेंद्र देशपांडे श्री विश्वनाथ झा, श्री ललित राय चौधरी, डॉ. लीना, डॉ मनोज कुमार, चंद्र भूषण सुश्री अदिति एवं सुश्री शताक्षी ने गाँधी जी के जीवन दर्शन अपने अपने विचार प्रस्तुत किया।
जय जगत
सादर
विभूति कुमार मिश्र
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारत रचनात्मक समाज, नई दिल्ली

26/01/2026

*अखिल भारत रचनात्मक समाज नई दिल्ली*
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
*गणतंत्र दिवस का शुभकामना सन्देश*।।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
श्रद्धेय साथियों नमस्कार

आप सभी को 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।🇮🇳🇮🇳💐💐

भारतीय गणतंत्र हमारे संविधान की उस शक्ति का प्रतीक है, जिसने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं गरिमा के मौलिक अधिकार प्रदान किए हैं। भारतीय संविधान न केवल हमारे अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का सुदृढ़ आधार भी है।
आज जब हम महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हैं, तो यह आत्ममंथन का भी विषय है कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी द्वारा कल्पित सत्य, अहिंसा, प्रेम और समरसता पर आधारित भारत आज कई सामाजिक और नैतिक चुनौतियों से जूझ रहा है। यह भी चिंताजनक है कि अनेक गांधीवादी संगठन आपसी मतभेदों एवं निष्क्रियता के कारण अपने मूल उद्देश्य से भटकते प्रतीत हो रहे हैं।
पूज्य दीदी निर्मला देश पांडे द्वारा स्थापित अखिल भारत रचनात्मक समाज निरंतर देश में सर्वधर्म समभाव, राष्ट्रीय एकता, प्रेम, अहिंसा एवं शांति के मूल्यों को सशक्त करने के लिए कार्यरत है। यह संगठन गांधीवादी विचारधारा को केवल स्मरण तक सीमित न रखकर, उसे समाज में जीवंत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस पावन अवसर पर हम देश के सभी गांधीवादी संगठनों एवं कार्यकर्ताओं से यह आह्वान करते हैं कि वे राष्ट्रहित में आपसी वैमनस्य एवं मतभेदों को त्याग कर एकजुट हों और गाँधीजी के सपनों के भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
आइए, गणतंत्र दिवस पर हम संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए एक समरस, शांतिपूर्ण एवं सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें।
🇮🇳🇮🇳जय हिंद।🇮🇳🇮🇳
।।जय जगत।।
सादर
आपका

विभूति कुमार मिश्र
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारत रचनात्मक, समाज, नई दिल्ली

Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


L Block, Street N. 15 H, . N. 528 Mahipalpur
Delhi
110037