Chamar Youth Army

Chamar Youth Army

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Chamar Youth Army, Social service, Delhi.

Photos from Chamar Youth Army's post 11/05/2025

बात दिसम्बर 1971 के भारत-पाक युद्ध की है. इस युद्ध का तात्कालिक कारण 1970 का पाकिस्तानी आम चुनाव था जोकि पाकिस्तान का पहला प्रत्यक्ष आम चुनाव था जिसमें अवामी लीग को पूर्ण बहुमत मिला. अवामी लीग ने कुल 300 सीटों में से पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) की 162 सामान्य सीटों में से 160 सामान्य सीटें व सभी 7 महिला सीटें जीत ली थी पीपीपी को केवल 81 सामान्य सीटें और 5 महिला सीटें मिली जो सभी पश्चिमी पाकिस्तान (वर्तमान पाकिस्तान) में थी. चूंकि पाकिस्तान का नियंत्रण पश्चिमी पाकिस्तान अर्थात आज के पाकिस्तान के पास था इसलिए पाकिस्तान के तत्कालीन नेताओं ने इस चुनाव परिणाम को मानने से इनकार कर दिया और पाकिस्तान की सेना ने उस वक्त बांग्लादेश के आम लोगों पर अत्याचार करना शुरू कर दिया. एक अनुमान के मुताबिक करीबन 30 लाख से ज्यादा लोगों की हत्या और 2 लाख से ज्यादा महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया. इन अत्याचारों से तंग आकर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रही शेख हसीना के पिता शेख मुजीबुर रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश के लोग आजादी के लिए आन्दोलन करने लगे. इससे पाकिस्तानी सेना का अत्याचार और बढ़ गया. बांग्लादेश के लोग अपनी जान बचाने के लिए भारत में घुसने लगे. भारी संख्या में बांग्लादेशी भारत में घुसते देख भारत ने अपने संप्रभुता की रक्षा के लिए और बांग्लादेशी लोगों को पाकिस्तान अत्याचारों से बचाने के लिए मजबूरी में युद्ध में कूदना पड़ा. उस वक्त रूस को छोड़कर तकरीबन सभी मजबूत राष्ट्र भारत के खिलाफ थे. 1971 के युद्ध में अमेरिका ने मजबूती से पाकिस्तान का हथियारों व पैसे से साथ दिया. अमेरिका द्वारा USS इंटरप्राइजेज नाम का परमाणु शक्ति से संचालित बेड़ा पाकिस्तान की मदद के लिए रवाना कर दिया गया था. यह उस वक्त का दुनिया का सबसे शक्तिशाली बेड़ा था जो एक बार तेल भरने के बाद पूरी दुनिया का चक्कर लगा सकता था. 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद चीन भी भारत को दोबारा घेरने की फ़िराक में था, उसने भी खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया. श्रीलंका को भी डर था कि भारत, पाकिस्तान को तोड़कर जिस प्रकार से बांग्लादेश बनाना चाहता है, वैसे ही श्रीलंका को भी तोड़कर अलग से तमिल राष्ट्र बना सकता है. श्रीलंका ने भी अपने भंडारनायके अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को उतरने और तेल भरने की इजाज़त दे दी थी. भारत कई तरफ़ से घिरा हुआ था. उसके बावजूद भी पाकिस्तान के टुकड़े करके पाकिस्तानी लेफ्टिनेंट जनरल अमीर अब्दुल्ला खान नियाज़ी के नेतृत्व में भारतीय सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने मात्र 13 दिन में 90000 पाकिस्तानी सैनिकों का दुनियां का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण करवाया था. इस कामयाबी के पीछे सोवियत संघ (रूस) का बड़ा सहयोग था. इसके साथ-साथ तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने अदम्य साहस के साथ तत्कालीन रक्षा मंत्री व मजबूत प्रशासक बाबू जगजीवन राम जी को इस पूरे अभियान की कमान सौंप दी थी. बाबूजी ने अपनी ज़बरदस्त रणनीति से पाकिस्तान को मात्र 13 दिनों में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया लेकिन देश ने उनके योगदान को सिर्फ इसलिए भुला दिया क्योंकि देश आतंकवाद के साथ साथ जातंकवाद से भी ग्रस्त है. बाबू जगजीवन राम जी चमार जाति से थे और जातंकवादियों को यह कतई पसंद नहीं कि कथित दलित समाज के व्यक्ति की बहादुरी का महिमामंडन किया जाए क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो जातंकवाद खतरे में पड़ जाएगा. भारत की सेना विश्व की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना है. हमें अपनी सेना पर पूर्ण भरोसा व गर्व है. वर्तमान में भारत-पाक के युद्ध के हालातों में सिर्फ़ 3 दिन में आधे-अधूरे सीजफायर से बाबू जगजीवन राम जी की याद आ गई. अगर आज वो होते तो यक़ीनन पाकिस्तान का इन 3 दिनों में ही नक्शा बदल गया होता. आज भारत कूटनीतिक रूप से कहां खड़ा है? दलितों-मुस्लिमों व कमज़ोरों को भेड़ियों की तरह झुण्ड बनाकर कूटने को कूटनीति नहीं कहते. जब तक वोटनीति जिंदा रहेगी तब तक कूटनीति मजबूत नहीं हो सकती. एक देश का दूसरे देश के साथ व्यवहार ही कूटनीति होता है. क्या 1971 की अपेक्षा आर्थिक रूप से काफ़ी मजबूत भारत की कूटनीति उतनी ही कामयाब है?

✍️ एड. जगमोहन बोधि बेगमपुरिया

08/05/2025

हर बार जाति देखकर सम्मान या अपमान देने वाले अंधभक्तों विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति पता की क्या? गूगल पर सर्च कर लेते.

विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा राज्य के भिवानी जिले के बापोड़ा गांव की बहू हैं. चमार जाति से हैं. एक तरफ़ दुश्मन देश के घर में घुसकर विंग कमांडर व्योमिका सिंह पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए जान की बाज़ी लगाने को आतुर थी, दूसरी तरफ उसी समय कुछ कथित राष्ट्रभक्त उनकी जाति के दूल्हों को घोड़ी पर चढ़ने के कारण जान से मारने की योजना बना रहे थे. फर्जी महाराजाओ! कुछ शर्म करो।

असल में विंग कमांडर व्योमिका सिंह सभ्रवाल, जो हाल ही में पाकिस्तान में सफल मिसाइल स्ट्राइक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देकर चर्चा में आई हैं।

व्योमिका सिंह के पति ग्रुप कैप्टन दिनेश सभ्रवाल भारतीय वायुसेना में सेवारत हैं और उनके ससुर श्री प्रेम सभ्रवाल, जोकि सेवानिवृत्त DETC अधिकारी हैं, बापोड़ा गांव के सम्मानित निवासी हैं। चमार समाज के लिए भी ये अलग से गौरव का विषय है क्योंकि आजकल हम इंसान कम जातियां ज्यादा ढूंढते हैं।

Photos from Chamar Youth Army's post 14/04/2025

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत को विश्व का सबसे मजबूत संविधान दिया है. अगर यह संविधान ना होता तो विश्व के अनेक देशों की तरह अब तक भारत में भी कई बार तख्तापलट हो चुका होता. हिंदू कोड बिल के माध्यम से महिलाओं को मिले तमाम अधिकार, रिजर्व बैंक की स्थापना, नदियों के बहुत से बांध व उनसे बनने वाली बिजली, महिलाओं को मिलने वाला मातृत्व अवकाश व 14 घंटे के कार्य दिवस को 8 घंटे करना आदि सब बाबासाहेब की देन है। 32 डिग्रीधारी बाबा साहेब विश्व के सबसे अधिक शिक्षित व्यक्ति हैं. आज डॉ. अंबेडकर जयंती है, सभी को बधाई व बाबा साहेब का आभार 🙏

Photos from Chamar Youth Army's post 15/03/2025

साहब कांशीराम तेरी नेक कमाई!
तूने सोती कौम जगाई!!
हमारे रहबर मान्यवर साहब कांशीराम जी की जयंती की हार्दिक बधाई 💐💐💐

05/09/2024

हरियाणा आले वंचितो! थामनै DSC भाईचारे का लॉलीपॉप दे दिया और थारी टिकट तो 35 जात मैं तैं 1 जात आले ही जीमगे. इब्बै के सै देखते जाओ थमनै नौकरियां मैं भी घण्टा भी हाथ नहीं आण देंगे.

05/09/2024

टिकट वितरण में BJP ने चमारों को बता दिया है कि उसे उनके वोटों की जरूरत नहीं है फिर भी अगर कोई चमार BJP को वोट देगा तो उससे बड़ा बेशर्म शायद ही कोई होगा

21/08/2024

आज भारत बंद के दौरान करोड़ों लोग सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण ढंग से अपने हक अधिकारों के लिए लड़े। सभी को बहुत-बहुत बधाई हो। आज दुनिया ने शायद हमारी ताकत को पहचान लिया होगा। देश हमसे है...

21/08/2024

राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित 16 जिलों में सभी बाजार, शिक्षण संस्थान व अन्य सभी तरह के संस्थान पूरी तरह बंद
राजस्थान वालों को इसके लिए बहुत-बहुत मंगल कामनाएं।

21/08/2024

देख रहे हो विनोद, चमारों की ताकत...

21/08/2024

सम्मानित साथियो,
आज ऐतिहासिक भारत बंद के दौरान आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कोई भी साथी हिंसक ना हो तथा जिम्मेदार नागरिक की हैसियत से दूसरे लोगों को भी हिंसक न होने दे और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई असामाजिक तत्व भारत बंद के आंदोलन के अंदर घुसकर आंदोलन को खराब या बदनाम ना कर पाए। किसी भी जाति विशेष के बारे में किसी भी प्रकार की कोई भी टिप्पणी करने से बचें। उद्देश्य सिर्फ यही होना चाहिए कि यह ऐतिहासिक भारत बंद सफल हो।
#बेगमपुरा_महाबोधि_मिशन

Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Delhi