Public Works Department, Delhi is the premier agency of Govt. of NCT of Delhi engaged in planning, designing, construction and maintenance of Government Assets
Public Works Department Delhi is the premier agency of Govt. of NCT of Delhi engaged in planning, designing, construction and maintenance of Government assets in the field of built environment and infrastructure development. Assets in built environment include Hospitals, Schools, Colleges, Technical Institutes, Police Buildings, Prisons, Courts etc; assets in infrastructure development include Roa
ds, Bridges, Flyovers, Footpaths, Subways, Foot Over Bridges etc. PWD Delhi also sustains and preserves these assets through a well developed system of maintenance which includes amongst others specialized services like rehabilitation works, roads signage and aesthetic treatments like interiors, monument lighting, landscaping etc. PWD Delhi carries out its activities of assets creation on the basis of the needs and requirement decided by the Govt. of Delhi and as assessed & appreciated by the PWD through its in house technical expertise. Works are carried out after obtaining formal administrative approval and expenditure sanction from the Govt. of Delhi within the allotted funds for the schemes. The governing principle behind the our sphere of activities is to ensure that the asset is durable, functionally efficient , serves the intended purpose, is created within the reasonable time period, is in conformity with the declared policies of the Government, and would satisfy the user, the government and the public at large. With a view to provide a green and pollution free Delhi, PWD has been nurturing lakhs of tress, plants & shrubs and thousand acres of lawns & gardens on PWD roads, Govt. Colonies & Offices premises.
02/06/2026
MB Road पर माननीय विशेष सचिव महोदय द्वारा निरीक्षण
PWD एवं DMRC अधिकारियों के साथ माननीय विशेष सचिव महोदय द्वारा MB Road का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की गई।
Rekha Gupta CMO Delhi Parvesh Sahib Singh
01/06/2026
मानसून से पहले दिल्ली में जलभराव की स्थिति से प्रभावी रूप से निपटने के लिए PWD, दिल्ली द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। डी-वॉटरिंग सिस्टम, DG सेट आधारित बैकअप व्यवस्था, पंपों की नियमित जांच एवं जल निकासी तंत्र की सतत निगरानी के माध्यम से मानसून तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है।
PWD, दिल्ली — बेहतर तैयारी | बेहतर जल निकासी | सुरक्षित दिल्ली।
Rekha Gupta CMO Delhi Parvesh Sahib Singh
01/06/2026
MB Road (DMRC Portion) क्षेत्र का निरीक्षण कर SE South एवं EE SR-1 द्वारा स्थल पर कार्यों की प्रगति, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं संबंधित पहलुओं का जायजा लिया गया।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की आवश्यकताओं और कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई, ताकि विकास कार्यों को बेहतर समन्वय एवं गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ाया जा सके।
Kerb Stone Painting Work
PWD, दिल्ली द्वारा कर्ब स्टोन पेंटिंग कार्य पूर्ण कर मार्गों की दृश्यता एवं सुरक्षा को बेहतर बनाया गया है।
बेहतर रोड मार्किंग न केवल सड़कों को आकर्षक बनाती है बल्कि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने में भी सहायक होती है।
Rekha Gupta CMO Delhi Parvesh Sahib Singh
31/05/2026
Desilting Work | Ring Road (Dhaula Kuan)
मानसून पूर्व तैयारियों के अंतर्गत Ring Road (Dhaula Kuan) क्षेत्र में नालों की डी-सिल्टिंग कार्य तेजी से जारी है।
जल निकासी व्यवस्था को मजबूत कर जलभराव की चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने की दिशा में PWD, दिल्ली निरंतर प्रयासरत है।
Rekha Gupta CMO Delhi Parvesh Sahib Singh
31/05/2026
परेड रोड अंडरपास क्षेत्र में मानसून पूर्व तैयारियों के तहत डी-सिल्टिंग कार्य तेजी से जारी है।
PWD, दिल्ली द्वारा नालों से गाद एवं अवरोधों को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि वर्षा के दौरान जल प्रवाह बेहतर बना रहे और जलभराव की स्थिति से प्रभावी रूप से निपटा जा सके। यह अभियान सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
स्वच्छ नाले | बेहतर जल निकासी | PWD, दिल्ली निरंतर कार्यरत
Rekha Gupta CMO Delhi Parvesh Sahib Singh
30/05/2026
सार्वजनिक स्थलों को अधिक आकर्षक, सुव्यवस्थित और सौंदर्यपूर्ण बनाने की दिशा में PWD, दिल्ली निरंतर कार्यरत है।
आधुनिक प्रकाश व्यवस्था के माध्यम से फाउंटेन के समक्ष स्थापित प्रतिमा का सौंदर्यीकरण कर इसे एक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है। रात्रि के समय यह प्रकाश व्यवस्था न केवल स्थल की सुंदरता को बढ़ाती है, बल्कि नागरिकों को बेहतर दृश्य अनुभव भी सुनिश्चित करती है।
सौंदर्य | सुव्यवस्था | बेहतर सार्वजनिक स्थल — PWD, दिल्ली प्रतिबद्ध
Rekha Gupta CMO Delhi Parvesh Sahib Singh
30/05/2026
Thermoplastic Painting | Technical Area U-Turn & Dwarka Approach Road
PWD, दिल्ली द्वारा Technical Area U-Turn एवं Dwarka Approach Road पर थर्मोप्लास्टिक पेंटिंग कार्य पूर्ण कर सड़क संकेतों एवं लेन मार्किंग को अधिक स्पष्ट बनाया गया है।
इससे दृश्यता में सुधार के साथ सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
Rekha Gupta CMO Delhi Parvesh Sahib Singh
30/05/2026
दिल्ली में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर जल निकासी व्यवस्था की दिशा में एक बड़ी पहल।
PWD मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह जी द्वारा नरेला–बवाना क्षेत्र में ₹55 करोड़ की लागत वाली 9.5 किलोमीटर लंबे आधुनिक ड्रेनेज प्रोजेक्ट का उद्घाटन/शिलान्यास किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना के माध्यम से राजधानी में प्रीकास्ट तकनीक से नए नालों के निर्माण को गति मिलेगी, जिससे निर्माण कार्य अधिक तेज़, अधिक मजबूत और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
यह अत्याधुनिक तकनीक मानसून के दौरान जलभराव की चुनौती को कम करने, बेहतर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने और मजबूत शहरी अवसंरचना तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
PWD, दिल्ली — आधुनिक तकनीक | मजबूत आधारभूत संरचना | विकसित दिल्ली
Rekha Gupta CMO Delhi Parvesh Sahib Singh
29/05/2026
दिल्ली में पहली बार प्रीकास्ट टेक्नोलॉजी का बड़ा उपयोग।
तेज़ निर्माण, बेहतर गुणवत्ता और मजबूत जल निकासी व्यवस्था की ओर एक ऐतिहासिक कदम।
PWD, दिल्ली — नई तकनीक के साथ विकसित दिल्ली।