03/02/2026
माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच हुई बातचीत के उपरांत द्विपक्षीय व्यापार को लेकर हुई घोषणाएँ भारत की वैश्विक भूमिका और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अपनाई गई परिपक्व एवं संतुलित कूटनीति को सुदृढ़ करती हैं।
भारत–अमेरिका के बीच गहराता व्यापारिक और भरोसेमंद तकनीकी सहयोग, जिसके परिणामस्वरूप द्विपक्षीय व्यापार में लगभग 18 प्रतिशत तक की संभावित वृद्धि का अनुमान है, रोजगार सृजन, आर्थिक विकास और नवाचार को नई गति देगा। इससे Make in India को मजबूती मिलेगी, भारतीय उद्योगों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और इसका प्रत्यक्ष लाभ देशवासियों तक पहुँचेगा।
