03/09/2025
मेरठ, उत्तर प्रदेश। मेरठ में तैनात भारतीय सेना के जवान लोकेश कुमार को कोबरा ने डस लिया, लेकिन उन्हें 40 मिनट में मेरठ मिलिट्री हास्पिटल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत एंटी-स्नेक वेनम (एएसवी) दिया और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखकर उनकी जान बचाई। डसने के तुरंत बाद सैनिक को बोलने और सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। डॉक्टरों ने स्थिति बिगड़ने पर तुरंत इंट्यूबेशन किया और सैनिक को वेंटिलेटर पर रखा। केवल एक घंटे में लिए गए ये कदम जीवनरक्षक साबित हुए। दो दिनों के भीतर सैनिक को वेंटिलेटर से हटा दिया गया और अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। घटना 30 अगस्त की दोपहर 1:45 बजे हुई थी, जब जवान अपनी यूनिट में टेलीफोन वायर का कार्य कर रहे थे। डा. कर्नल धीरज नाहवार ने बताया कि कोबरा डसने के कुछ घंटों में श्वसन तंत्र प्रभावित हो सकता है, इसलिए समय पर अस्पताल पहुंचना जरूरी है। जानकारों का कहना है कि मेरठ और दिल्ली-एनसीआर में सर्पदंश के मामले बढ़ रहे हैं, इसके पीछे वनों की कटाई, बारिश और शहरीकरण जैसी वजहें हैं।

12/04/2025
11/04/2025