अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज

Share

Social Services

Photos from अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज's post 26/04/2026

बोधगया स्थित तथागत बुद्ध की पवित्र साधना स्थल पर भंते प्रज्ञादीप जी ने पूजा अर्चना करवाया एवं आशीर्वाद के रूप में मुझे उस वृक्ष से टूटा हुआ एक पत्ता भी मिला जहां भगवान बुद्ध ने साधना किया था यह मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य का दिन रहा।

नमो बुद्धाय
जय मौर्य वंश

Photos from अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज's post 15/04/2026

बिहार के नए सम्राट को हार्दिक बधाई

Photos from अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज's post 07/04/2026

नौबतपुर, पटना
रंगपीठ थिएटर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नौबतपुरिया नाट्य महोत्सव का आयोजन जैतीपुर ग्राम में किया गया|
इस महोत्सव में मुख्य अतिथि माननीय नागमणि कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) का आगमन हुआ एवं इनके कर कमलों से महोत्सव का उद्घाटन किया गया| कुशवाहा ने कहा कि नाटक साहित्य की वह जीवंत विधा है, जिसे मंच पर अभिनेताओं द्वारा संवाद और अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। यह कहानी, दृश्यों और भावनाओं को सीधे दर्शकों के सामने साकार करता है, जो मनोरंजन के साथ-साथ समाज का दर्पण भी बनता है। उन्होंने इस शानदार आयोजन के लिए संस्था को साधुवाद दिया।
महोत्सव में शैलेश महतो पूर्व प्रखंड प्रमुख नौबतपुर,देवंती देवी जी पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद नगर पंचायत नौबतपुर,रंजीत कुमार मुखिया ,जैतीपुर पंचायत ,अरविंद कुमार सरपंच जैतीपुर पंचायत के साथ ही समाज सेवी एवं कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहें।
इस मौके पर ग्राम के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा ( लड़की दिखवनी )एक व्यंग्यात्मक नाटक का मंचन किया गया । इसके लेखक नौबतपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षक एवं नाटककार साहू सर है और इस नाटक की परिकल्पना एवं निर्देशक मुकेश चंद्र विद्यार्थी के द्वारा किया गया। साथ ही संगीत परिकल्पना सोनू कुमार एवं संजीव पांडेय ने किया
इस नाटक के मुख्य भूमिका में आशीष कुमार,आयुष कुमार ,सुनील कुमार सिंह उर्फ सुनील नौबतपुरी,अंशु कुमार ,रोशनी कुमारी ,अर्चना कुमारी, शेर सिंह ,सुमित कुमार इत्यादि लोगों कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया ।
इस कहानी के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की गई है कि आज की जो परिवेश है इसमें किस-किस तरह के त्रुटियां भरी पड़ी है उस स्मृतियों को उजागर करने की कोशिश की गई है और दर्शकों के सामने एक सवाल छोड़ दिया गया है कि अगर इसी तरह की कुरीतियों हमारे समाज में व्याप्त रही तो आने वाले समय में किसी भी लड़के की शादी नहीं हो पाएगी।
इस पूरे नाट्य महोत्सव में हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचें |

रंगपीठ थिएटर के द्वारा नौबतपुरिया नाट्य महोत्सव का सफल आयोजन के लिए पूरी कोर कमेटी के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को बहुत बहुत धन्यवाद

Photos from अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज's post 07/04/2026

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के द्वारा महान सम्राट अशोक की 2370 वीं जयंती के अवसर पर पारित प्रस्ताव को पत्र के माध्यम से माननीय को अवगत करवाया|

Photos from अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज's post 03/04/2026

विदेश के सरज़मीं पर 5 वां अंतरराष्ट्रीय साइंटिफिक सेमिनार आयोजित किया गया

- मंगलवार को विदेश के सरज़मीं पर 5 वां अंतरराष्ट्रीय साइंटिफिक सेमिनार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विरेंद्र नाथ मौर्य प्रदेश अध्यक्ष आयुष मेडिकल एसोसिएशन बिहार एवं मंच संचालन श्री हरिओम कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष बिहार ABYKS (BHARAT) ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नागमणि कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष ABYKS (BHARAT), वशिष्ठ अतिथि डॉ.पी.आर. किशोर संरक्षक आयुष मेडिकल एसोसिएशन बिहार,डॉ. विश्वनाथ साह,समाजसेवी प्रमोद कुमार,डॉ. संजय कुमार,डॉ. पंकज भूषण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए।आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर चिकित्सा एवं समाजसेवा में कार्य कर रहे डॉ.पीताम्बर दास वैष्णव,डॉ. पवन कुमार, डॉ. राजेश आनंद,डॉ. प्रवीण कुमार,डॉ. राजकुमार, डॉ. पंकज कुमार,डॉ. विशाल पाठक, श्री ऋषिकेश गिरी, मो.साहिल खान,श्री चंदन कुमार, श्री प्रवीण ,श्री प्रदीप कुमार को करुणा मैत्री अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।विदेश की सरजमीं पर डॉ. पवन कुमार को आयुष मेडिकल एसोसिएशन के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।

5 वां अंतरराष्ट्रीय साइंटिफिक सेमिनार सह "करुणा मैत्री अवार्ड 2026 अवार्ड" कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए आयुष मेडिकल एसोसिएशन बिहार पूरी कोर कमेटी के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

31/03/2026

महान सम्राट अशोक की 2370वीं जयंती समारोह, सम्राट अशोक रत्न अवार्ड सह भव्य रथ यात्रा कार्यक्रम- LIVE

Photos from अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज's post 29/03/2026

महान सम्राट अशोक की 2370वीं जयंती समारोह, सम्राट अशोक रत्न अवार्ड सह भव्य रथ यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

- महान सम्राट अशोक की 2370 वीं जयंती समारोह में शामिल हुए हजारों लोग|
- महान सम्राट अशोक के जयंती पर रविन्द्र भवन में कार्यक्रम आयोजित|
- महान सम्राट अशोक की 2370 वीं जयंती समारोह पर अशोकमय हुई राजधानी|
- राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने महान सम्राट अशोक के शासन काल को बताया स्वर्ण युग|

पटना। अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के तत्वावधान में महान सम्राट अशोक की 2370वीं जयंती समारोह, सम्राट अशोक रत्न अवार्ड सह भव्य रथ यात्रा रविन्द्र भवन, वीरचंद पटेल पथ, पटना में आयोजन किया गया। भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ बुद्ध परम्परा के अनुसार बौद्ध भिक्खु प्रज्ञादीप एवं उमेश सिंह कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष, जदयू सह विधायक महनार के द्वारा किया गया। जयंती समारोह का उद्घाटन सम्राट चौधरी उप-मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री, बिहार सरकार के द्वारा महान सम्राट अशोक के तैल चित्र पर मल्याणपर्ण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा, विधायक सतना (मध्य प्रदेश),भगवान सिंह कुशवाहा पूर्व मंत्री सह विधायक, जयन्त राज कुशवाहा पूर्व मंत्री सह विधायक, रामेश्वर कुमार महतो, विधायक, गुरूदयाल सिंह सैनी, पूर्व सांसद कुरूक्षेत्र (हरियाणा),मोती बाबा फुले,हरजीत सिंह लोैंगिया, श्रीपाल सैनी, मदन कुशवाहा, विनोद सैनी समेत कई माननीय, गणमान्य अतिथि एवं संगठन के हजारों पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागमणि कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत), मंच संचालन राष्ट्रीय सलाहकार डाॅ. मुकेश कुमार एवं स्वागत प्रदेश अध्यक्ष, बिहार हरिओम कुशवाहा ने किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भाॅंति इस वर्ष भी जयंती मनाने का मूल उद्देश्य फिर से अखण्ड भारत का निर्माण एवं विश्व के आम नागरिकों के बीच आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देना है। साथ ही कहा कि सम्राट अशोक की नीतियों को अपनाकर भारत देश विश्व गुरु बन सकता है। श्री कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक के रास्ते से भटकने के कारण ही भारत गुलाम एवं खण्ड-खण्ड हुआ। आज जागृति आ रही है। आज सम्पूर्ण भारत सम्राट अशोक के नारों से गुंज रहा है। जनभावना का आदर करते हुए केन्द्र सरकार को बिहार की तर्ज पर चैत्र शुल्क पक्ष अष्ठमी को एक दिन का राष्ट्रीय अवकाश एवं राष्ट्रीय समारोह घोषित कर देना चाहिए। साथ ही श्री कुशवाहा ने कहा कि विश्व युद्ध की विभिषिका की ओर बढ़ रहे देशों में शांति के लिए हमें फिर से सम्राट अशोक की नीतियों को अपनाना होगा। राष्ट्रीय सलाहकार डाॅ. मुकेश कुमार ने कहा कि भारत सरकार सम्राट अशोक के प्रतीक चिन्हों को भारत गौरव के रुप में विश्व पटल पर संदेश देने का काम करे। भारतीय मुद्रा (रुपया) पर पुनः अशोक स्तम्भ को प्रेषित करें। बिहार प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने कहा कि शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण के लिए अशोक शासन व्यवस्था जरुरी है। आगत अतिथियों का अभिनन्दन राष्ट्रीय अध्यक्ष, नागमणि कुशवाहा ने पंचशील, अंग वस्त्र एवं सम्राट अशोक का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत, अभिनन्दन किया। सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर सम्राट अशोक रत्न अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र से गुरु दयाल सिंह सैनी, मोती बाबा फुले, हरजीत सिंह लोंगिया,श्रीपाल सिंह सैनी, मदन कुशवाहा, विनोद सैनी, मनिंदर सिंह सैनी एवं सुरजीत सैनी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह कुशवाहा, सुरेश प्रसाद, राष्ट्रीय सचिव मनोज कुशवाहा, प्रीतम कुमार, जिलाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा, पृथ्वी राज भारत, राजेश कुशवाहा, जगदीश मेहता, सुभाष कुमार कुशवाहा, मुन्ना कुमार महतो, रणधीर कुमार कुशवाहा समेत हजारों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। महान सम्राट अशोक जयंती के पावन अवसर पर पधारे गणमान्य लोगों के माध्यम से देश की एकता अखंडता एवं सहिष्णुता को बरकरार रखने हेतु कुछ प्रस्ताव पारित करने का प्रस्ताव साथियों की ओर से आया है, जो निम्न प्रकार है -

(1) पटना का नाम पाटलिपुत्र किया जाए।
(2) पटना गाँधी मैदान में जो मौर्यवंश कालीन सैन्य प्रशिक्षण स्थल रहा है, इसलिए पटना गाँधी मैदान में किसी स्थल पर महान सम्राट अशोक स्तम्भ या विशालकाय आदमकद मूर्ति का निर्माण कराया जाए।
(3) कुम्हरार पार्क में जमीन के नीचे दबे सम्राट अशोक किला की प्रतिमूर्ति का निर्माण किया गया था। अपने पुराने स्वरूप को जनता के दर्शनार्थ के लिए फिर से मिट्टी हटाकर प्रदर्शित कराया जाए।
(4) पटना के गंगा नदी के किनारे (जे.पी. गंगा पथ के पास) होने वाले विकसित पार्क में 100 फीट ऊँची महान सम्राट अशोक की आदमकद प्रतिमा का निर्माण कराया जाए।
(5) अखण्ड भारत कालीन चारों गणराज्य की स्वतंत्र पहचान बनायी जाए एवं वहाँ सम्राट अशोक संग्रहालय का निर्माण कराया जाए।
(6) पटना में सम्राट अशोक शोध संस्थान की स्थापना की जाए।
(7) पटना में सम्राट अशोक के नाम पर एक विशाल पुस्तकालय की स्थापना की जाए।
(8) सम्राट अशोक कन्वेंशन सेन्टर, पटना के अंदर महान सम्राट अशोक की बड़े प्रतिमा का निर्माण कराया जाए।
(9) बिहार के सभी शैक्षणिक संस्थानों में जयंती के दिन अवकाश घोषित की जाए। एवं एक सप्ताह पूर्व विद्यालयों में जयंती समारोह पखवारा मनाया जाए।
(10) राष्ट्रीय अवकाश एवं राष्ट्रीय समारोह भारत सरकार घोषित करें।
(11) बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा या सोनपुर (सारण) में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम सम्राट अशोक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के नाम से नामकरण किया जाए।
(12) दक्षिण बिहार विश्वविद्यालय का नाम सम्राट अशोक दक्षिण बिहार विश्वविद्यालय किया जाए।
(13) पटना के सभी प्रमुख प्रवेश स्थलों पर भव्य सम्राट अशोक द्वार बनवाया जाए।
(14) सोनपुर, सारण (बिहार) में प्रस्तावित आई.टी पार्क का नाम सम्राट अशोक आई.टी. पार्क के नाम से नामकरण किया जाए।
(15) भारत देश की राजधानी दिल्ली में सम्राट अशोक के नाम पर 25,000 क्षमता का बड़ा सभागार का निर्माण कराया जाए।




Photos from अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज's post 28/03/2026

मौर्य वंश के महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2370 वीं जयंती के पावन अवसर पर पटना के कुम्हरार पार्क स्थित ऐतिहासिक अशोक किला से भव्य रथ यात्रा को माननीय उमेश सिंह कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष जदयू बिहार सह सदस्य बिहार विधानसभा ने झंडी दिखाकर जयंती समारोह स्थल रविंद्र भवन वीरचंद पटेल मार्ग पटना के लिए विधिवत रवाना किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नागमणि कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) ने किए। इस ऐतिहासिक भव्य रथ यात्रा के शुभारंभ के मौके पर माननीय सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा सतना विधायक (मध्यप्रदेश),माननीय रामेश्वर कुमार महतो, सदस्य बिहार विधानसभा, माननीय उपेंद्र प्रसाद सदस्य बिहार विधानसभा,माननीय गुरुदयाल सिंह सैनी पूर्व लोकसभा सदस्य कुरुक्षेत्र (हरियाणा),समाजसेवी मोती बाबा फुले, श्रीपाल सैनी,श्री हरजीत सिंह लौंगिया,श्री मदन कुशवाहा इलाहाबाद , विनोद सैनी मेरठ समेत देश के कई राज्यों के सम्राट अशोक को मानने वाले उपस्थित अतिथियों एवं अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज(भारत) के सभी सक्रिय सदस्य एवं पदाधिकारीयों को धन्यवाद आभार।
यह भव्य रथ यात्रा सम्राट अशोक के शांति, अहिंसा, मानवता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। आज के समय में उनके विचार हमें समाज में भाईचारा, न्याय और सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।




Photos from अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज's post 28/03/2026

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के द्वारा आयोजित महान सम्राट अशोक की 2370 वीं जयंती समारोह 2026 "सम्राट अशोक रत्न अवॉर्ड " सह भव्य रथ यात्रा कार्यक्रम की खबर को प्रमुखता से जगह देने के लिए सभी प्रिंट मीडिया के साथियों का धन्यवाद आभार।

24/03/2026

महान सम्राट अशोक की 2370 वीं जयंती समारोह 2026: पटना में होगा भव्य कार्यक्रम | पूरी जानकारी

Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


New Delhi
Delhi
110074