29/09/2026
हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह-2026
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ, नई दिल्ली में 29 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा–2026 के समापन समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. (श्रीमती) कीर्ति काले, सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं लेखिका ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
इस समापन कार्यक्रम में स्वागत संबोधन श्री रितेश दे, कार्यकारी निदेशक (राजभाषा) द्वारा किया गया। श्री पंकज श्रीवास्तव, आईआरएस, मुख्य कार्यकारी, एनसीयूआई ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया तथा सभी से अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
#राजभाषा #हिंदीदिवस #हिंदीपखवाड़ा
Ministry of Cooperation, Government of India