Deepak Yadav

Directions Website Contact the organization

Deepak Yadav Ministry Of Home Personal Assistant to MOS Home Affairs, Govt of India

09/08/2026

FCRA Bil क्यों लाया गया? Dova ji और Shah Ji की रणनीति सेक्या बदला? । 2D Animated Documentary.....

Amit Shah Bharatiya Janata Party (BJP)

मेरे मार्गदर्शक संरक्षक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री ,परम आदरणीय मा0 शिवप्रकाश जी भाईसाब को जन्मदिवस क...
01/08/2026

मेरे मार्गदर्शक संरक्षक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री ,परम आदरणीय मा0 शिवप्रकाश जी भाईसाब को जन्मदिवस की ढेरसारी शुभकामनाएं।ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों एवं आपका स्वास्थ्य हमेशा उत्तम रहे जिससे राष्ट्र कार्य को हमेशा गति प्रदान होती रहे।आप युवाओं के प्रेरणापुंज है आपका मार्गदर्शन सदैव हमको प्राप्त होता रहे।
Shivprakash

हमारे देश के प्रधानमंत्री का पद पूरे राष्ट्र की गरिमा का प्रतीक है। हमारे लिए देश का प्रधान हमारी शान है, हमारी आन है, ह...
24/07/2026

हमारे देश के प्रधानमंत्री का पद पूरे राष्ट्र की गरिमा का प्रतीक है। हमारे लिए देश का प्रधान हमारी शान है, हमारी आन है, हमारी पहचान है। इस पद का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल को भी निष्पक्ष दृष्टि से देखना चाहिए। उन्होंने लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री के रूप में अनेक बड़े निर्णय लिए। उनके समर्थक मानते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया, आधारभूत ढाँचे का विस्तार हुआ, डिजिटल सेवाओं और कई विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया गया। इन विषयों पर लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन इन पर चर्चा सम्मानजनक भाषा में होनी चाहिए।

लोकतंत्र में आलोचना का अधिकार है, पर गाली-गलौज और अपमान किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। जैसे घर में कोई कमी हो तो उसे सुधारा जाता है, तोड़ा नहीं जाता; वैसे ही देश भी संवाद, सुधार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से आगे बढ़ता है।

आइए, मतभेद रखें, लेकिन मर्यादा, सम्मान और राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोपरि रखें।

Narendra Modi PMO India

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देवदुर्लभ प्रचारक, जिन्होंने पूरा जीवन इस राष्ट्र समाज को समर्पित किया, श्रद्धेय धर्मवीर जी क...
23/06/2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देवदुर्लभ प्रचारक, जिन्होंने पूरा जीवन इस राष्ट्र समाज को समर्पित किया, श्रद्धेय धर्मवीर जी का शरीर पूरा होने का दुखद समाचार मिला है, गहरा दुख हुआ।
देश में आपातकाल के समय धर्मवीर जी भाई साहब द्वारा जनपद चमोली में संघ कार्य की शुरुआत की, अनेकों दिन रात भूखे रहकर संघ कार्य का विस्तार किया। उनके fb wall पर उनके संगठनात्मक कार्यों पर उनके संस्मरणों से उन तपस्वी की संघ साधना एवं समाज सेवा का निकट से ज्ञान होता है। उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेकों दायित्वों का निर्वहन कर वे वर्तमान में शंकर आश्रम मेरठ में रह रहे थे, कुछ दिन अस्वस्थता के बाद वे गोलोक गमन कर गए हैं। मुझ जैसे हजारों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय धर्मवीर सिंह जी भाई साहब को विनम्रअश्रुपूरित श्रद्धांजलि । भगवान श्री नारायण पुण्यात्मा को अपने धाम में स्थान दें। ॐ🙏🏻🥲🥲

22/06/2026

"अत्यंत दुखद! 😢
जिन बच्चों ने पढ़-लिखकर देश का भविष्य बनना था, आज वे हमारे बीच नहीं रहे।
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड में दिवंगत हुए सभी छात्रों को विनम्र श्रद्धांजलि।
ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें।
साथ ही यह समय है कि फायर सेफ्टी नियमों और उनकी सख्त निगरानी पर गंभीरता से काम किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियां दोबारा न हों।
ॐ शांति। 🙏"

दुख इस बात का है कि जिन्होंने पार्टी की नींव रखने में अपनी पूरी जिंदगी लगा दी, उनकी कोई पूछ नहीं है; और जो दूसरी पार्टिय...
11/06/2026

दुख इस बात का है कि जिन्होंने पार्टी की नींव रखने में अपनी पूरी जिंदगी लगा दी, उनकी कोई पूछ नहीं है; और जो दूसरी पार्टियों से केवल सत्ता के लिए आए, आज सारा मान-सम्मान और पद उन्हीं की तिजोरी में है।"

* संगठन में आज ज़मीन से जुड़े निष्ठावान कार्यकर्ता की निष्ठा मौन है, क्योंकि कद्र अब बरसों की मेहनत की नहीं, बल्कि चंद दिनों पहले आए धनबल और रसूख की है।"

* सींचते रहे जो बरसों से पार्टी को अपने पसीने से, वो वफ़ादार कार्यकर्ता आज सम्मान को तरस रहे हैं; और जो कल तक विरोधी थे, वो धन और सत्ता के बल पर आज मलाई चख रहे हैं।"

* जो नींव की ईंट बनकर सालों से संगठन को सींचते रहे, वो पुराने और कर्मठ कार्यकर्ता आज हाशिए पर हैं; जबकि दल-बदल कर आए धनबल और रसूख वाले लोग चंद दिनों में ही संगठन के शीर्ष पर बैठे हैं।"

हिन्दू हृदय सम्राट, उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने हेतु कृत-संकल्पित तथा 'कर्मयोगी' एवं 'कर्मनिष्ठ' मुख्यमंत्री आदरण...
05/06/2026

हिन्दू हृदय सम्राट, उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने हेतु कृत-संकल्पित तथा 'कर्मयोगी' एवं 'कर्मनिष्ठ' मुख्यमंत्री आदरणीय परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

माँ विंध्यवासिनी आपको स्वस्थ और दीर्घायु रखें। आपके नेतृत्व में नये उत्तर प्रदेश का निर्माण हो रहा है, आप इसी समर्पण भाव से कार्य करते रहें,यही मंगल कामना है।
Yogi Adityanath

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय संगठक ...
01/06/2026

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं!

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके व्यापक संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं कार्यकुशलता से पार्टी की विचारधारा को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी।

🌸 जय श्री राम! ​गंगा दशहरा के अत्यंत पावन और शुभ दिन पर आज अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के अलौकिक और भव्य भक्त स्वर...
30/05/2026

🌸 जय श्री राम!
​गंगा दशहरा के अत्यंत पावन और शुभ दिन पर आज अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के अलौकिक और भव्य भक्त स्वरूप के दर्शन करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। मन भक्ति से सराबोर है और आँखें कृतज्ञता के आंसुओं से नम।
​प्रभु का यह रूप साक्षात शांति और आनंद देने वाला है। राघव जी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। 🙏✨

​

Address

ASHOK Road
Delhi
011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deepak Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Deepak Yadav:

Shortcuts

Share