04/09/2024
1 सितंबर 2024 से आर्यवीर दल दिल्ली प्रदेश के द्वारा चुनाभट्ठी में दूसरी शाखा का शुभारंभ हो चुका है। जिसमें लगभग 30 बच्चे आ रहे है।
शिक्षक/शाखा नायक नायक मोहित आर्य जी द्वारा लगातार शाखा लग रही है।
आप सभी से सहयोग की अपेक्षा।
इस पार्क में पहले लाईट नहीं थी पूरा अंधेरा था पहले यही पर शाखा की शुरुआत होनी थी लेकिन लाईट ना होने की वजह से शाखा नहीं लग पा रही थी।माननीय विधायक शिवचरण गोयल जी ने यहां पर हाई मास्क लाईट लगवा दी। जिससे अब शाखा सुचारू रूप से चलेगी।
12/08/2024
आर्य समाज के तत्वधान में वेद प्रचार मंडल पश्चिमी दिल्ली एव आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित विशाल तिरंगा मोटर साइकिल यात्रा का अयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की सभी शाखाओं ने भाग लिया।
09/07/2024
गत दिनों वीर भारत शाखा जवाहर कैंप कीर्ति नगर के द्वारा शाखा स्थल में स्वच्छता अभियान चलाकर पार्क को साफ सुथरा किया गया जिसमें शाखा नायक मोहित आर्य जी के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया।
18/04/2024
आज *कीर्ति नगर आर्यवीर दल आर्य समाज* के बाद सबसे पुरानी *शाखा आर्य वीर दल लोहामंडी अखाड़ा नारायण* को पुनः प्रारंभ कर दिया कर गया है। जिसमे सभी पुराने साथी आ रहे है। इसमें से कई लोगों को आप जानते होंगे। *आनंद आर्य, महेश आर्य, अमरजीत, विनय, और पहलवान*। ये लोग शाखा में आ रहे हैं। इस शाखा से आप लोग भली भांति परचित होंगे। इस शाखा में एक सितंबर 2009 में विशाल हवन करवाया गया था। जिमसें *आर्य समाज के प्रधान और कई आर्यवीर* भी आए थे। इस शाखा के *शाखा नायक आनंद आर्य* है ये यहाँ पर लागातार शाखा लगाती आ रही थी। परंतु बीच बीच में यह बंद हुई थी अब ये पुनः शुरू हो चुका है। इस से कई पुराने साथी जुड़े हुए हैं। *जिसमे पंकज मिश्रा, श्याम आर्य, परवेज आर्य, विनय, शक्ति मिश्रा, सोनू जी, प्रेम शंकर, और भी कई नाम है
16/04/2024
आज हमारी शाखा में *दिनेश आर्य जी प्रचारक, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा* द्वारा शाखा निरिक्षण किया गया।
साथ ही *आर्यवीर दल दिल्ली प्रदेश द्वारा वीर भरत शाखा, जवाहर कैम्प कीर्ति नगर को स्थाई शिक्षक के रूप में मोहित आर्य* जी की नियुक्ति की गई।
अब शाखा और तेज गति से चलेगी।
और इसका विस्तार और अधिक किया जाएगा।
यह सब कार्य आप सभी के सहयोग और समर्पण व विश्वास की वजह से हो पाया है।
16/04/2024
लगातार बच्चें शाखा में आ रहे है।
और संस्कार के साथ योग, व्यायाम और कराटे सीख रहे।
ये सब आप सभी के आशीर्वाद से हो रहा है।
15/04/2024
आर्यवीर दल, वीर भरत शाखा जवाहर कैम्प कीर्ति नगर।
मीडिया और चैनलों की सुर्खियों में।
यज्ञ की आहुति से दूर होगी युवाओं में नशे की लत,जानें इसके लिए दिल्ली प्रदेश आर्य वीर दल ने क्या क
यज्ञ की आहुति से दूर होगी युवाओं में नशे की लत, जानें इसके लिए दिल्ली प्रदेश आर्य वीर दल ने क्या किया
15/04/2024
आर्य समाज अमर रहे, वेद की ज्योति जलती रहे
सार्वदेशिक आर्यवीर दल की
प्रांतीय इकाई आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश (पंजी) के अंतर्गत वीर भरत शाखा, जवाहर कैम्प कीर्ति नगर द्वारा कल कमला नेहरू कैप नियर DSIIDC कॉम्प्लेक्स रोड कीर्ति नगर में सामुहिक यज्ञ (हवन) का आयोजन किया गया। जिसमे दिल्ली आर्य प्रतिनिधि साभ के प्रचारक दिनेश आर्य जी द्वारा यज्ञ का आयोजन बहुत ही सुन्दर तरीके से किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 लोगों ने यजमान बनकर वैदिक संस्कृति और मंत्रोच्चारण से आहूति देकर यज्ञ किया। कार्यक्रम में विनीत बहल आर्य मंत्री आर्य समाज कीर्ति नगर। निरंजन आर्य उपमंत्री आर्य समाज कीर्ति नगर। व शाखा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, व सभी सहयोगी मौजूद रहे।
Arya Veer Dal Aryasamaj Arya Veer Dal Sakha Jawahar Camp, Kirti Nagar
13/04/2024
नमस्ते जी,
💐 *स्नेह निमंत्रण* 💐
महाऋषि दयानंद सरस्वती जी और आर्य समाज के सिद्धांतों को क्लस्टर क्षेत्रों में जन-जन तक पहुँचाने की प्रेरणा लेकर
*आर्य वीर दल (वीर भरत शाखा)* द्वारा आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से शाखा के आर्यवीरों द्वारा *सामूहिक यज्ञ (हवन)* का आयोजन किया जा रहा है।
आप सभी सहपरिवार सादर आमंत्रित है।
आप उपस्थित होकर बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करें।🙏
*मुख्य वक्ता:- दिनेश आर्य जी, प्रचारक, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा, दिल्ली।*
👇
*दिनाँक:- रविवार 14 अप्रैल 2024*
*समय:- शाम 05.00 pm बजे।*
*स्थान:- कमला नेहरू कैम्प नियर DSIIDC कॉम्प्लेक्स रोड कीर्ति नगर।*
*नोट:- यज्ञ के पश्चात जल पान की व्यवस्था है।*
*निवेदक:-*
*सत्यव्रत पाठक, नगर नायक आर्यवीर दल, मध्य दिल्ली दिल्ली प्रदेश,*
संपर्क सूत्र:- 9811993449