डॉकि गांव - भारत की सीमा पर बसा एक ऐसा स्वर्ग, जहाँ प्रकृति अपनी सबसे खूबसूरत तस्वीर बनाती है। मेघालय की गोद में और बांग्लादेश सीमा से सटा यह गांव अपनी crystal-clear उमंगोट नदी, शांत वातावरण और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है।
यहाँ की नाव यात्रा, खासी जनजाति की परंपराएँ और बॉर्डर हाट की रौनक डॉकि को सिर्फ पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि भारत की सीमाओं पर बसे सौंदर्य और संस्कृति का प्रतीक बनाती है। 🇮🇳✨
#सीमाजागरणमंच
सीमा जागरण मंच
Official facebook account of Seema Jagran Manch, working since 1985 to safeguard and strengthen the country's borders with the support of society.
12/02/2026
जैव-सुरक्षा अब केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित विषय नहीं रहा, बल्कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता का मूल आधार बन चुका है। वैश्विक महामारियों, उभरती जैव प्रौद्योगिकियों और जैव आतंकवाद के खतरों के बीच भारत के लिए यह समझना आवश्यक है कि दुनिया जैव-सुरक्षा को कैसे देख रही है और हम उससे क्या सीख सकते हैं।
#जैव_सुरक्षा #राष्ट्रीय_सुरक्षा #स्वास्थ्य_सुरक्षा #महामारी_तैयारी
, ,
जैव सुरक्षा और वैश्विक विमर्श - Seema Jagran Manch भारत के लिए जैव–सुरक्षा के वैश्विक सबक डॉ. जयदेव पारीदा कल्पना कीजिए कि एक सुबह आपके सभी डिजिटल उपकरणों पर एक साथ अ....
11/02/2026
सीमा पर दीपक तभी जलता है, जब गाँव में चूल्हा जलता रहे।वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम सीमांत गाँवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए राष्ट्र सुरक्षा को मानवीय कवच दे रहा है।उत्तराखण्ड से लेकर अरुणाचल तक, “घोस्ट विलेज” अब “होस्ट विलेज” बन रहे हैं।
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का पुनरावलोकन - Seema Jagran Manch सीमाओं पर जीवन की लौ: वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (VVP) का पुनरावलोकन लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.), राज्यपाल, उत....
बुर्ज गाँव: हर घर एक चौकी, हर दिल में देशभक्ति�
पंजाब का बुर्ज गाँव, सीमा सुरक्षा बल की चौकी से पहले पहला गाँव है - जहाँ हर घर मातृभूमि की प्रहरी चौकी जैसा है। रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण यह गाँव अनुशासन, त्याग और सहनशीलता का जीवंत उदाहरण है। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद, यहाँ के लोग गर्व से कहते हैं कि उनकी तपस्या ही सीमाओं की रक्षा की नींव है। बुर्ज गाँव सिर्फ़ सुरक्षा की दीवार नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा का उज्ज्वल प्रतीक है
#सीमासुरक्षा #बीएसएफ #सीमावर्तीगाँव #राष्ट्रभक्ति #वीरभारत #फ्रंटलाइन #बॉर्डरस्टोरी #देशकेरक्षक #पंजाबसीमा #भारतकीशक्ति #ग्राम #मातृभूमिसेवा
चुमार–हांले मार्ग: सीमा पर विकास और सामरिक मजबूती की नई राह
लद्दाख में भारतीय सेना और BRO द्वारा निर्मित 91 किमी लंबा चुमार-हांले रोड अब नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। 14,500 से 17,200 फीट ऊँचाई से गुजरने वाला यह मार्ग, प्रोजेक्ट हिमांक के तहत बना है और सलसाला पास जैसे दुर्गम क्षेत्र को आसान कनेक्टिविटी देता है।
इस सड़क से हांले ऑब्ज़र्वेटरी, क्युन त्सो, चालिंग त्सो और त्सो मोरीरी जैसी प्रमुख स्थलों तक सीधी पहुंच संभव होगी, जिससे सीमा पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आर्थिक अवसर सृजित होंगे। साथ ही यह मार्ग सेना की त्वरित तैनाती और लॉजिस्टिक क्षमता को भी मजबूत करता है।
यह परियोजना सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ विकास की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।
#सीमाकीबात #सीमाजागरणमंच
05/02/2026
सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम सीमावर्ती इलाकों में आधारभूत ढाँचे, आजीविका, शिक्षा और कनेक्टिविटी को मज़बूत कर इन क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रहा है। सशक्त सीमा क्षेत्र = सशक्त भारत।
#सीमाजागरणमंच
सीमावर्ती क्षेत्र विकास कार्यक्रम की समीक्षा - Seema Jagran Manch सीमावर्ती क्षेत्र विकास कार्यक्रम (BADP) की समीक्षा आर. पी. कलिता, लेफ्टिनेंट जनरल (से. नि.) भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र .....
04/02/2026
कानूनी कमजोरियाँ आज आतंकवाद और सीमा नियंत्रण की सबसे बड़ी अदृश्य चुनौती बन चुकी हैं।समय आ गया है कि भारत अपने आतंकवाद निरोध और सीमा प्रबंधन से जुड़े कानूनों को समकालीन खतरों के अनुरूप सशक्त, एकीकृत और प्रभावी बनाए। #आतंकवाद #सीमासुरक्षा #राष्ट्रीयसुरक्षा #आतंकवादनिरोध #सुरक्षासुधार
आतंकवाद और सीमा कानूनों की कमजोर कड़ी - Seema Jagran Manch कानूनी कमजोरियाँ: आतंकवाद और सीमा नियंत्रण से संबंधित विधिक प्रावधानों की दुर्बलता डॉ. अभिरंजन दीक्षित डॉ. ऐश्व.....
बटासिया लूप: गोरखा वीरों की अमर गाथा
दार्जिलिंग की वादियों में बसा दार्जिलिंग वॉर मेमोरियल गोरखा शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है।स्वतंत्रता के बाद अब तक 75 से अधिक गोरखा वीरों ने मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया है। 18 अप्रैल 1995 को उद्घाटित, 50,000 वर्गफुट में फैला यह स्मारक और 30 फुट ऊँचा ग्रेनाइट शिलालेख हमें याद दिलाता है-“गो रखा वीरता भारत की धड़कन है।”
02/02/2026
सीमाएँ केवल भौगोलिक रेखाएँ नहीं होतीं- वे पहचान, संस्कृति और मनोविज्ञान को भी आकार देती हैं।
सीमावर्ती समुदायों की सांस्कृतिक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक सुरक्षा राष्ट्र की समग्र सुरक्षा का मौन लेकिन निर्णायक स्तंभ है।
जब सीमाएँ सुरक्षित होती हैं, तभी समुदाय सशक्त होते हैं। 🇮🇳
#सीमाजागरणमंच #सीमावर्तीगांव
सीमावर्ती समुदाय: सांस्कृतिक एवं मनोवैज्ञानिक सुरक्षा - Seema Jagran Manch सीमावर्ती समुदायों में सांस्कृतिक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक सुरक्षा डॉ. मनीष सिंह, वैज्ञानिक ‘ई’, डीआरडीओ विश्वभर...
31/01/2026
स्वर्णिम रेत के बीच इतिहास की एक अमर गाथा ✨
मरुस्थल की गोद में बसा जैसलमेर केवल एक नगर नहीं, बल्कि साहस, दृष्टि और स्थापत्य प्रतिभा का प्रतीक है।
रावल जैसल द्वारा स्थापित यह नगर और जैसलमेर दुर्ग आज भी भाटी राजपूतों की रणनीतिक समझ और सांस्कृतिक गौरव की कहानी कहते हैं।
लोद्रवा से गोड़हारे पर्वत तक की यह यात्रा बताती है कि इतिहास केवल लिखा नहीं जाता, उसे दूरदृष्टि से गढ़ा जाता है।
पीने के पानी के ऐतिहासिक कूप से लेकर दुर्ग की अडिग दीवारों तक - जैसलमेर आज भी समय से संवाद करता है।
#जैसलमेर #जैसलमेर_दुर्ग #भाटी #राजस्थानी_इतिहास #मरुस्थलीय #लोद्रवा #नैणसी_की_ख्यात
राष्ट्र की पश्चिमी चौकी: स्वर्ण धरा जैसलमेर - Seema Jagran Manch सीमांत पर स्वर्ण दुर्ग: जैसलमेर का सोनार किला डॉ. ममता भाटी गढ़ दिल्ली, गढ आगरो, गढ़ बीकानेर। भलो चुणायो भाटीये, सिर.....
30/01/2026
“एक झूठ पूरी दुनिया का आधा चक्कर लगा सकता है, जबकि सत्य अभी जूते पहन रहा होता है।”यह उक्ति सिर्फ़ कथन नहीं, बल्कि हमारे समय की सच्चाई है।
डिजिटल युग में युद्ध रणभूमि से बैंडविड्थ तक आ चुका है। यह हथियारों का नहीं, शब्दों, दृष्टिकोणों और मानसिक संरचनाओं का युद्ध है—एक Narrative War यह मूक है, सूक्ष्म है, लेकिन गहराई तक असर डालता है।
भारत को केवल एक आधुनिक राष्ट्र-राज्य के रूप में देखना ऐतिहासिक भूल है।भारतवर्ष एक सभ्यतागत निरंतरता है - ऋग्वेद से लेकर चोल स्थापत्य तक, न्याय दर्शन से लेकर रानी दुर्गावती के प्रतिरोध तक।1947 में स्वतंत्रता मिली, पर औपनिवेशिक मानसिक ढाँचे अब भी हमारे सोचने के तरीके को आकार देते हैं।
आज प्रश्न यह नहीं कि हम क्या सोचते हैं,प्रश्न यह है कि हम कैसे सोचते हैं।
आख्यान युद्ध: एआई(AI) की रणभूमि - Seema Jagran Manch आख्यान युद्ध: भारत की सभ्यतागत आत्मा के लिए एक मूक संग्राम सिद्धार्थ दवे “एक झूठ पूरी दुनिया का आधा चक्कर लगा सकता ....
30/01/2026
एक बार फिर परदे पर गूंजेगा “ये धरती मेरी माँ है” का जज़्बा।
Border 2 सिर्फ़ फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सैनिकों के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को सलाम है।
1971 की विरासत से प्रेरित, नई पीढ़ी के लिए देशभक्ति की नई कहानी।
🇮🇳 जय हिंद
#सीमाजागरणमंच
बॉर्डर 2: शौर्य की वापसी - Seema Jagran Manch बॉर्डर 2: भारतीय चेतना की एक महाकाव्यात्मक फिल्म भोगेन्द्र पाठक अनुराग सिंह के सधे हुए निर्देशन में निर्मित फ़िल्....
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Website
Address
New Delhi
Delhi
110002
