Office of MP, Siwan

Office of MP, Siwan

Share

Official page of Office of Vijaylakshmi Devi, Member of Parliament - Siwan

Vijaylakshmi Devi also known as Vijay Lakshmi Kushwaha is an Indian politician and a member of Indian Parliament, Lok Sabha from Siwan Lok Sabha constituency. She was elected to the Lok Sabha on the symbol of Janata Dal (United) in 2024 Indian general election. She is the wife of former JDU legislator, Ramesh Singh Kushwaha, who represented Ziradei Assembly constituency falling within Siwan Lok Sabha constituency.

Photos from Office of MP, Siwan's post 22/03/2026

कल दरौली स्थित ग्राम कृष्णपाली में एस. सी. पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में माननीय सांसद श्रीमती Vijaylakshmi Devi जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं उनकी प्रतिभा ने सभी उपस्थित जनों को अत्यंत प्रभावित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री रमेश सिंह कुशवाहा जी, माननीय विधायकगण मा० इंद्रदेव सिंह पटेल जी, मा० देवेशकांत सिंह जी, मा० भीष्मप्रताप सिंह जी तथा जद(यू) जिला अध्यक्ष श्री जिसु सिंह जी की भी उपस्थिति रही।

माननीय सांसद जी ने विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

17/03/2026

आज माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें राज्यसभा चुनाव में विजय प्राप्ति के उपलक्ष्य में हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ प्रेषित कीं।

उनका यह विजय पथ जनसेवा, सुशासन और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ, ताकि उनके मार्गदर्शन में बिहार प्रगति के नए आयाम स्थापित करता रहे।

Photos from Ramesh Singh Kushwaha's post 14/03/2026
12/03/2026

बिहार प्रदेश जद(यू) के सांगठनिक निर्वाचन–2026 के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी की स्वीकृति से राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार जी द्वारा जारी सूची के अनुसार सिवान जिला जद(यू) के जिलाध्यक्ष पद पर जीसू सिंह जी को दायित्व सौंपा गया है।

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए जिशु सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में सिवान में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। 🎉

08/03/2026

नारी शक्ति केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की प्रेरक शक्ति भी है। अपनी हर भूमिका में योगदान देने वाली सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Photos from Vijaylakshmi Devi's post 24/02/2026

आज लोकसभा सचिवालय में आयोजित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता संबंधी स्थायी समिति (2025-26) की बैठक में सहभागिता की। बैठक में सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मैंने सिवान सहित देशभर के वंचित, कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के अधिकारों और उनके समुचित विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। मेरा प्रयास है कि समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुँचे और न्याय सुनिश्चित हो।

Photos from Vijaylakshmi Devi's post 18/02/2026

जैविक खेती और हमारे किसानों की समृद्धि के संकल्प को मजबूत करने हेतु आज जिला स्तरीय दो दिवसीय जैविक किसान मेला में शामिल होने का अवसर मिला।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री Ramesh Singh Kushwaha जी के साथ किसानों से संवाद कर उनके अनुभव, समस्याओं एवं सुझावों को सुना। हमारी प्राथमिकता है कि परंपरागत कृषि विकास योजना के माध्यम से जैविक खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जाए।

Janata Dal (United) Nitish Kumar Sanjay Kumar Jha

Photos from Office of MP, Siwan's post 13/02/2026

सिवान की कर्मठ एवं जनसमर्पित सांसद श्रीमती Vijaylakshmi Devi जी एक बार फिर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहीं।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री Sanjay Kumar Jha जी के साथ माननीय रेल मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw जी से मुलाकात कर कचहरी रेलवे क्रॉसिंग पर शीघ्र आरओबी निर्माण, गोरखपुर–सिवान–पटना नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत तथा 15109/15110 छपरा–मथुरा एक्सप्रेस के मैरवा स्टेशन पर ठहराव की मांग प्रमुखता से रखी गई।

इस दौरान झंझारपुर के माननीय सांसद श्री रामप्रीत मंडल जी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

हमें गर्व है कि हमारी सांसद जी सिवान के विकास और आमजन की सुविधा के लिए निरंतर संघर्षरत हैं।

Photos from Samay Siwan's post 10/02/2026

हसनपुरा नगर पंचायत के चरमुहानी स्थित स्टेट हाईवे–89 के पास गड्ढे को लेकर आज आवश्यक सुरक्षा के इंतज़ाम कर दिए गए हैं। इस विषय की जानकारी सामने लाने के लिए समय सिवान न्यूज़ चैनल का धन्यवाद तथा त्वरित संज्ञान लेकर जिला प्रशासन को निर्देश देने के लिए माननीय सांसद, सिवान का हृदय से आभार।

जनसुरक्षा के प्रति यह सजगता सराहनीय है।

Photos from Office of MP, Siwan's post 09/02/2026

हसनपुरा नगर पंचायत के चरमुहानी के पास स्टेट हाईवे–89 से महज़ दो फ़ीट की दूरी पर लगभग छह फ़ीट गहरा गड्ढा ठीकेदार द्वारा खोदकर छोड़ दिया गया है, जहाँ अब तक न तो बैरिकेटिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। यह स्थिति आम जनता के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है।
District Administration, SIWAN को निर्देशित किया जाता है कि तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए गड्ढे की मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा संबंधित ठीकेदार पर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar

Photos from Vijaylakshmi Devi's post 05/02/2026

नवीन संसद भवन परिसर में जेडीयू संसदीय दल के नवनिर्मित कार्यालय में पार्टी के माननीय साथी सांसदों के साथ उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मा० श्री Sanjay Kumar Jha जी की विशेष उपस्थिति रही।

Janata Dal (United)

04/02/2026

हमारे प्रिय श्री Ramesh Yadav जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और जीवन के हर क्षेत्र में निरंतर सफलता व सम्मान प्राप्त करें।

💐❤️

Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


202, Koshi Apartment, New MP Flats, Baba Kharak Singh Marg, Near RML Hospital
Delhi
110001