26/09/2026
🌸 महत्वपूर्ण बैठक एवं शिष्टाचार भेंट 🌸
दिनांक 25 सितंबर को NCP कर्नाटक राज्य के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप जी, श्री मुरली रेड्डी जी एवं प्रशासन महासचिव श्रीमती विजयलक्ष्मी जी ने NCP दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह जी से NCP कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री K.K. बुज्जू जी, महासचिव श्रीमती सपना शर्मा जी, महिला विंग उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू त्यागी जी, सचिव श्री अंगद चंद राजपूत जी, मीडिया प्रभारी श्री हर्ष वर्धन जी एवं श्री प्रिंस यादव जी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आपसी समन्वय एवं सहयोग बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
एकजुटता, समन्वय और आपसी सहयोग के साथ संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में यह मुलाकात महत्वपूर्ण रही। 🙏🇮🇳