02/06/2026
31 मई - 1 जून को पटियाला के सनौर में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, पंजाब द्वारा दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार जी की विशेष उपस्थिति रही। पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट जसप्रीत सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव संधू जी एवं जिला अध्यक्ष धरम सिंह जी के नेतृत्व में 126 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान गगनदीप सिंह बॉबी जी एवं प्रो. सुभाष सैनी जी ने “भारत के लिए संघर्ष”, “कांग्रेस विचारधारा” एवं “संविधान” विषयों पर महत्वपूर्ण सत्र लिए। दूसरे दिन की शुरुआत श्रमदान के साथ हुई।
#सर्वोदय_संकल्प_शिविर #राजीवगांधीपंचायतीराजसंगठन
01/06/2026
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी रीना वाल्मीकी जी ने राजस्थान के तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं बीकानेर में आयोजित विभिन्न संगठनात्मक बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेकर संवाद किया ।
इस अवसर पर श्रीमती सुभीता जी, केशव तिवारी जी, विमल भाटी जी एवं प्रकाश जी भी उपस्थित रहे। श्रीगंगानगर की बैठक का आयोजन परमिंदर खिचर जी, हनुमानगढ़ की बैठक का आयोजन वारिस अली जी तथा बीकानेर की बैठक का आयोजन सत्येंद्र जी द्वारा किया गया।
जय जगत 🇮🇳
30/05/2026
मनरेगा काम माँगो अधिकार अभियान
Team RGPRS Rajasthan, District Tonk 👍
28/05/2026
मनरेगा बचाओ जनसंवाद कार्यक्रम को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत चौरेंगा, जिला बलौदाबाजार में “मनरेगा बचाओ जनसंवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार जी ने मनरेगा श्रमिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेताम, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शिबली मेराज खान एवं गीता महानंद, कार्यक्रम समन्वयक रमेश घृतलहरे (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), जिला पंचायत सदस्य अंजलि साहू एवं विमल साहू, ग्राम पंचायत चौरेंगा के सरपंच विलियम घृतलहरे सहित पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के वार्ड पंचों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की सहभागिता रही।
27/05/2026
Heartiest congratulations and best wishes to the newly appointed District Chairmen of Rajeevgandhi panchayatiraj sangathan Haryana
राजीव गाँधी पंचायतीराज संगठन हरियाणा के नवनियुक्त जिला चेयरमैन साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं ।
21/05/2026
आज भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर करनाल स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में डॉ. सुनील पंवार जी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 🌹🙏
स्वर्गीय राजीव गांधी जी का दूरदर्शी नेतृत्व, युवा शक्ति को सशक्त बनाने का संकल्प एवं आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
राष्ट्र उनके विचारों और सेवाओं को हमेशा स्मरण करता रहेगा। 🇮🇳✨
“विचार अमर रहते हैं, व्यक्तित्व इतिहास बन जाता है।”
21/05/2026
भावभीनी श्रद्धांजलि 🌸
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
उनके दूरदर्शी नेतृत्व, विकासशील सोच और देशसेवा को सदैव याद किया जाएगा। 🙏🇮🇳
19/05/2026
दिनांक: 16 मई 2026
सर्वोदय संकल्प शिविर
Team Chattisgarh 👍🏻
Rajiv Gandhi Panchayati Raj Sangathan