01/06/2026
स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान अंतर्गत डंप स्थल की गई सफाई
Madhya Pradesh : Project Clap : विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर दिनांक 01 जून 2026 से 05 जून 2026 तक जिला कलेक्टर सुश्री प्रीति यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री बी. एस. सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सौरभ जैन एवं जिला समन्वयक प्रभारी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), श्री पवन स्वर्णकार के निर्देशन में "स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु" अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, Mission LiFE के प्रति जन-जागरूकता तथा जन-भागीदारी सुनिश्चित करना है।
अभियान के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रावधानों के अनुरूप ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। अभियान अवधि में ग्राम पंचायतों द्वारा परिसंपत्तियों का सत्यापन, चार-स्तरीय कचरा पृथक्करण (Four Stream Segregation), प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, लिगेसी वेस्ट प्रबंधन, स्वच्छता परिसंपत्तियों के संचालन एवं रखरखाव तथा जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।
अभियान के प्रथम दिवस पर शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय, खेरिया (सुसनेर) में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं जलवायु परिवर्तन नेता श्री भेरूलाल ओसारा तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री रीना यादव के मार्गदर्शन में चयनित स्वैच्छिक प्रकृति प्रेमियों के साथ जन-जागरूकता एवं उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई। साथ ही, पुराने कचरा डंप स्थलों की पहचान कर वहाँ साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया।
इस अवसर पर प्रकृति प्रेमी राहुल यादव, नैतिक यादव, पिंस यादव, विजय यादव, विनय यादव, मंजू यादव, दीपिका यादव, सजना यादव आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Madhya Pradesh: Project CLAP
On the occasion of World Environment Day 2026, the "Clean Village, Safe Climate" campaign is being organized from 1 June to 5 June 2026 under the guidance of District Collector Ms. Preeti Yadav, District Panchayat CEO Shri B. S. Solanki, District Education Officer Shri Saurabh Jain, and District Coordinator-in-Charge, Swachh Bharat Mission (Rural), Shri Pawan Swarnkar. The objective of the campaign is to promote cleanliness, solid and liquid waste management, public awareness, and community participation in Mission LiFE across rural areas.
Under the campaign, special activities are being conducted at the Gram Panchayat level in accordance with the provisions of the Solid Waste Management Rules, 2026. These activities include verification of sanitation assets, four-stream waste segregation, plastic waste management, legacy waste management, operation and maintenance of sanitation infrastructure, and public awareness programmes.
On the first day of the campaign, an awareness and orientation meeting was organized at Government Integrated Secondary School, Kheriya (Susner), under the guidance of National Teacher Award recipient and Climate Change Leader Shri Bherulal Osara, along with social worker Ms. Reena Yadav. Selected volunteer nature enthusiasts participated in the programme. In addition, old waste dump sites were identified and a cleanliness drive was undertaken at these locations.
Nature enthusiasts Rahul Yadav, Naitik Yadav, Pins Yadav, Vijay Yadav, Vinay Yadav, Manju Yadav, Deepika Yadav, Sajna Yadav, and others participated in the campaign