महर्षि वाल्मीकि रोगी सहायता फाउंडेशन
इस फाउंडेशन का उद्देश्य दिल्ली में आए दूसरे राज्यों के मरीजों को सहायता पहुंचाने का है।
आज दिनांक 18/7/2026 को सुबह 7 बजे एम्स गेट नंबर 1 पर चाय और बिस्कुट की सेवा संपन्न हुई।।।।
महर्षि वाल्मीकि रोगी सहायता फाउंडेशन पर अपना प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही बनाएं रखे।।।।🙏🇮🇳
श्री मनोज कुमार जी प्रताप गढ़ उत्तर प्रदेश के निवासी है जो दो महीने पहले अपने पिता जी जिनकी उम्र 83 वर्ष है उनके इलाज के लिए दिल्ली एम्स आए थे सही जानकारी ना होने के कारण काफी परेशान थे। फिर इनका संपर्क महर्षि वाल्मीकि रोगी सहायता फाउंडेशन से हुआ इन्होंने बताया कि इन्हें अपने पिता जी के इलाज की चिंता के साथ साथ यहां रहने में भी दिक्कत आ रही है। हमने इनके पिता जी के इलाज में मदद की साथ ही उनके रहने का भी बंदोबस्त कराया ।। अब इनके पिता जी बिलकुल ठीक है।।।भाई मनोज जी ने हमारे ना चाहते हुए भी महर्षि वाल्मीकि रोगी सहायता फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया, ,हम इनकी भावनाओं की कद्र करते हैं 🙏🙏🙏
[email protected]
*महर्षि वाल्मीकि रोगी सहायता फाउंडेशन* ने हर त्यौहार की तरह होली का त्यौहार भी दिनांक 02/03/2026 दिन सोमवार समय* दोपहर 12:00 बजे , ट्रामा सेंटर ऐम्स , रैन बसेरा के गरीब बीमारों के साथ मिलकर मनाया, हमारा उद्देश्य लोगों के चेहरों पर खुशियां लाना है ताकि त्यौहार के मौके पर उन्हें अपने घर वालों की याद न आए।।।वो अपने आप को अकेला न समझे , महर्षि वाल्मीकि रोगी सहायता फाउंडेशन उनके साथ हर समय खड़ा है।।।।। जय हिंद 🇮🇳 जय भारत ।।।।
*महर्षि वाल्मीकि रोगी सहायता फाउंडेशन* का उद्देश्य ही है ग़रीब बीमारों की सहायता करना। और अपने उद्देश्य को भाई अवध किशोर की सहायता करके सार्थक किया।।।भाई अवध किशोर जी गौतम बुद्ध नगर , उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। एक पैर अस्थि रोग से खराब हो गया है, जल्द ही सही इलाज की जरूरत थी, हमारे पास बहुत ही खराब हालत में आए थे, फाउंडेशन ने इनका इलाज 18/2/26 से अस्थि विभाग में शुरू कराया, डॉ ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इनका पैर ठीक हो जाएगा।।डॉ के आश्वासन की खुशी इनके चेहरे पर साफ़ साफ़ दिखाई दे रही है।।। महर्षि वाल्मीकि रोगी सहायता फाउंडेशन द्वारा इन्हें वॉकर भी भेंट किया गया है ताकि चलने में आसानी हो।
श्री मान भोला चौबे जी , हरि गांव, बिहार के निवासी है, पिछले एक महीने से एम्स के चक्कर लगा रहे थे, फिर किसी परिचित के सहयोग से हमारे पास आए, महर्षि वाल्मीकि रोगी सहायता फाउंडेशन द्वारा इनका इलाज 21/2/2026 से शुरू कराया।, इनके द्वारा कहे शब्दो की हम कद्र करते हैं 🙏
यह मोहित जी है। जो पिछले साल से एम्स में इलाज के लिए आ रहे थे।।पर असंतुष्ट थे ।।फिर किसी ने इन्हें महर्षि वाल्मीकि रोगी सहायता फाउंडेशन के बारे में बताया ।।। परिणाम आप के सामने है। 😊👍💕
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
AIIMS New Delhi
Delhi
110029
